टिल्लू शर्मा 🖋️ टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ असली किन्नरों ने नकली किन्नरों की सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। दोनों को अर्धनग्न पर जमकर कूटा इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं नकली किन्नरों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा की परासिया रोड पर दो नकली किन्नर वसूली कर रहे थे। दोनों नकली किन्नर आम जनता से वेश बदलकर पैसे वसूल रहे थे और लोगों को गालियां भी दे रहे थे। इसकी जानकारी किसी ने इलाके की असली किन्नर को दे दी।
सूचना पर पहुंची किन्नरों ने दोनों नकली किन्नरों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पकड़कर बीच सड़क पर पिटाई की। इसके बाद दोनों के कपड़े फाड़कर अर्धनग्न कर दिया। इसके बाद भी दोनों किन्नरों की पिटाई जारी रखा। इस दौरान दोनों नकली किन्नर छोड़ने की गुहार लगाते रहे। बावजूद इसके असली किन्नरों ने दोनों नकली किन्नरों को बेदम कूटा। इसके बाद दोनों को थाने ले आई। दोनों की पिटाई का वीडियो वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अभी इन नकली किन्नरों की पतासाजी कर रही है।





