• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, April 13, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : चर्चा में है पुलिस के द्वारा आरोपी को 3 दिनों की रिमांड पर लेना और बगैर किसी ठोस एवं कड़ी पूछताछ के वापस जेल भेज देना ™️ पुलिस को दिए गए 11 दिनों का अल्टीमेटम समाप्त हुआ आगे की रूपरेखा,धरना, विरोध प्रदर्शन, आंदोलन कैसा होगा ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
7th November 2022
0
0
SHARES
1
VIEWS

🎤 टिल्लू शर्मा ✍️टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़… दिनांक 26. 10.2022 की शाम को शहर के युवा व्यवसाई मयंक मित्तल ( मिट्ठू )के द्वारा आत्महत्या कर लेने की वजह से उसकी अंतिम यात्रा में जुआ एवं सट्टा के विरोध में तख्तियां थामे लोग मुक्तिधाम गए क्योंकि मिठ्ठू के द्वारा बहुत बड़ी धनराशि जुआ एवं सट्टा मे हार जाना उसकी आत्महत्या का कारण माना गया था।घनघोर आश्चर्य के साथ पूरे शहर में जन चर्चा बन गई कि जो लोग स्वयं जुआ सट्टा के पक्षधर हुआ करते हैं और जिन लोगों की नजदीकियां जुआरियों,सटोरियों,खाईवालों से हुआ करती है । वे ही लोग जुआ सट्टा का विरोध करते दिखलाए दिए। आखिर इसका कारण क्या है ? यह किसी के समझ में नहीं आया।समय-समय पर सटोरियों,खाईवालों से चंदा लेकर कई तरह के सामाजिक,धार्मिक,राजनीतिक कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता दर्ज करवाना जिन लोगो की आदत में शुमार हो चुकी है। वे अपने आकाओं का विरोध किस वजह से कर रहे हैं। मिट्ठू के अंतिम क्रिया कर्म के बाद समाज विशेष को उद्वेलित करने का प्रयास किया गया एवम जिसकी आड़ में सर्व समाज का सहारा लेने की नाकाम कोशिशें की गई। पूर्ण रूप से धार्मिक एवं सामाजिक माने जाने वाली संस्था “श्याम मंडल” के सदस्यों के द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया था. जिसके बाद सर्व समाज की आंखें खुल गई कि कुछ लोगों के द्वारा सर्व समाज के नाम पर पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जब कुछ लोगों के द्वारा क्रिकेट सट्टा के खाए वालों के नामों की सूची जारी की गई तब उसमें यह देखा गया की अधिकतर खाईवाल समाज विशेष से ही ताल्लुक रखते हैं।

दबाव बढ़ने के पश्चात रायगढ़ पुलिस के द्वारा उन 4 लोगों को चिनहांकित 03 लोगो गिरफ्तार किया गया। जो पुलिस के अत्यंत करीबी माने जाते हैं जिनकी बैठक प्रतिदिन सिटी कोतवाली थाने में देखी जाती रही है। इन लोगों के द्वारा शहर की बड़ी लॉजो में किराए पर कमरे लेकर पुलिस के संरक्षण में एक डेढ़ साल से 52 परियों का खेल बेहिचक,बेखौफ खिलवाया जाता रहा है एवं क्रिकेट टूर्नामेंट की श्रृंखला चलने पर बड़ी स्क्रीन वाले एलईडी टीवी को देखते हुए क्रिकेट सट्टा भी खिलवाया जाता रहा है। क्रिकेट सट्टे की ताश के पत्तों की बीमारी कोई नई नहीं है। मिठ्ठू से पहले भी कई युवा व्यवसाईयों के द्वारा बड़ी रकम हारने के बाद आत्महत्या की जा चुकी है।

11 दिनों का अल्टीमेटम का समय पूरा हुआ… पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर 11 दिनों के भीतर शहर के सभी सट्टेबाजों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया गया था। जिसका समय पूर्ण हो चुका है अब यह देखना है की ज्ञापन सौंपने वाले किस तरह का उग्र आंदोलन, धरना,प्रदर्शन करेंगे। जबकि पुलिस 4 लोगों में से 3 को ही गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफल हो पाई है। एक अन्य आरोपी अब तक फरार है जबकि उसे शहर में घूमते फिरते देखा जा सकता है। मामला तूल पकड़ने के पश्चात पुलिस ने एक लॉज का सीसी टीवी चेक कर डीवीआर जप्त किया गया था। जिसके पश्चात पुलिसिया कार्रवाई शिथिल पड़ गई। पुलिस के द्वारा डीवीआर जप्त करने के पश्चात एवं मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल,मैसेज निकालने के बाद किसी अन्य को आरोपी नहीं बनाया गया और ना ही लाजो के संचालको पर कोई शिकंजा कसा गया।

रायगढ़ पुलिस ने दिखाई चतुराई, एक आरोपी को 3 दिनों की रिमांड पर ले आई…… रायगढ़ पुलिस के द्वारा लोगों के मुंह बंद करने की वजह से 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए 3 आरोपियों में से एक आरोपी करण चौधरी को पूछताछ करने के नाम पर 3 दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया था. जिसकी खबर मिलने के बाद शहर में जुआ एवं सट्टा का ऊपरी विरोध करने वालों के होश फाख्ता हो गए और वे सब पुलिस से सेटिंग करने में लग गए। इधर पुलिस रिमांड पर लिए गए करण चौधरी बड़े ही इत्मीनान और बेफिक्री से 3 दिनों तक सिटी कोतवाली में बगैर किसी सुरक्षा इंतजाम के थाने में लगे एलईडी टीवी पर क्रिकेट मैच देखने के पश्चात वापस जेल निरुद्ध हो गया। थाने में करण चौधरी के भागीदार, शुभचिंतक, हितेषी, मित्र, मीडिया वाले 3 दिनों तक अपनी उपस्थिति थाने में देते रहे और उसका कुशल क्षेम जानते रहे। 3 दिनों की पुलिस रिमांड मिलने के पश्चात लोगों के मन में यह भ्रम उत्पन्न हो गया था की पुलिस करण से सख्ती से पूछताछ करेगी ना बतलाने पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करेगी। जिसके लिए करण को पुलिस नियंत्रण कक्ष, कोतरा रोड थाना, चक्रधर नगर थाना, जुटमिल चौकी, ले जाया जा सकता है। जिसके बाद करण के कहने पर कई,जुआरियों,सटोरियों को हिरासत में ले लेगी। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ पुलिस के द्वारा मीडिया के माध्यम से काफी हो हल्ला मचाते हुए करण को रिमांड पर लाया गया और चुपचाप शांतिपूर्ण तरीके से वापस जेल भेज दिया गया। इन 3 दिनों के भीतर जुआरियों एवं सटोरियों की दिल की धड़कन बढ़ गई थी। जिनको मीडिया वाले के माध्यम से नियंत्रण में रखकर बड़ा खेल खेल दिया गया। करण जब तक सिटी कोतवाली में रहा तब तक तथाकथित मीडिया वाला वहां से हिला तक नहीं। उसने चाय, नाश्ता, खाना में ही खाया और कोतवाली में आने वाले जुआरियों एवं सटोरियों के साथ पुलिस की लेन देन की सेटिंग करवाई गई।3 दिनों तक जितनी शांति और आराम से पुलिस थाने में करण रहा इतनी शांति और आराम उसको घर पर भी नहीं मिलता होगा।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH : दक्षिण चक्रधर नगर दुर्गा पूजन समिति के द्वारा पूरे भाजपाई माहौल में लकी ड्रा निकाला गया ™️ मंचासीन रहे संघ, भाजपा,भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ™️

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : आज से देखा जा सकता है “पुलिस ग्रहण” असामाजिक तत्वो एवं रात के समय अनावश्यक घूमने वालों पर रायगढ़ पुलिस हो रही है सख्त ™️ पूरा शहर रात 11:00 बजे तक बंद करवाने की खातिर रायगढ़ पुलिस ने कमर कसी ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

काश ऐसी सोच सभी रक्षकों की हो जाए तो देश प्रदेश भयमुक्त हो जाए

4th April 2026
टूटी कलम विशेष

पुण्य तिथि पर 🙏🙏🙏श्रद्धापूर्वक की याद किए गए 🤮🤮🤮 फाउंडर मैन बाबूजी ओम प्रकाश जिंदल ™️

1st April 2026
टूटी कलम विशेष

मीडिया का गिरता स्तर ™️ सब्जी मंडी तक जा पहुंचा ™️ भ्रामक समाचार जानकारी देकर कुछ लोग कर रहे हैं मीडिया की फजीहत ™️ प्रेस क्लब को संज्ञान लेने की आवश्यकता है ™️

31st March 2026
टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ राजकीय गान के बाद पेश हुआ नगर निगम का बजट ™️ बुढ़ी माई मंदिर में मत्था टेकने के बाद निगम पहुंचे महापौर जीवर्धन चौहान ™️

30th March 2026
टूटी कलम विशेष

मॉडिफाइड साइलेंसर वाहन चालकों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई ™️ एसपी ने कार्यालय बुलाकर जमकर लगाई तड़ी ™️ क्षमा मांगने पर माफ किया गया ™️

29th March 2026
टूटी कलम विशेष

उद्योगपति अमन तोता ने बांटे 200 हेलमेट ™️ वेदांता कोल वाशरी ने सड़क सुरक्षा अभियान में निभाई सामाजिक जिम्मेदारी ™️

29th March 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : आज से देखा जा सकता है "पुलिस ग्रहण" असामाजिक तत्वो एवं रात के समय अनावश्यक घूमने वालों पर रायगढ़ पुलिस हो रही है सख्त ™️ पूरा शहर रात 11:00 बजे तक बंद करवाने की खातिर रायगढ़ पुलिस ने कमर कसी ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : रायगढ़ के बहुचर्चित थानेदारों में से 1 नाम "मनीष नागर" का भी दर्ज किया जा चुका है ™️ प्रेम से समझाइश देने एवं भय का दूसरा नाम था मनीष नगर का ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : गौरवान्वित है हम कि रायगढ़ आकर लोगों ने अथाह संपत्ति अर्जित की ™️ रायगढ़ का नाम ईडी और आईटी विभाग के निशाने पर ™️ सम्मानित किए जाने योग्य है कुछ व्यवसाई ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In