• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : जिंदल पैंथर (तेंदुआ) सबसे आगे दौड़ने वाला सीमेंट प्लांट की जनसुनवाई के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब ™️ रायगढ़ जिले का विकास जिंदल ग्रुप की देन है ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
29th December 2022
0
0
SHARES
1
VIEWS
Advertisement

जबर्दस्त जनसमर्थन के साथ जिंदल समूह की जनसुनवाई सफल

0 जिंदल पैंथर सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नए सीमेंट संयंत्र की स्थापना के लिए हुई पर्यावरणीय जनसुनवाई
0 हजारों की संख्या में उमड़े ग्रामीणों ने किया परियोजना का समर्थन
0 जिंदल समूह द्वारा किए गए विकास कार्यों को सभी ने सराहा
0 क्षेत्र के औद्योगिक विकास एवं अंचल के समग्र विकास को मिलेगी तेजी

रायगढ़. जिंदल स्टील एंड पॉवर समूह की कंपनी जिंदल पैंथर सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित एकीकृत सीमेंट संयंत्र परियोजना के लिए कोसमपाली में गुरूवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने परियोजना का अभूतपूर्व समर्थन किया। हजारों की संख्या में उमड़े लोगों ने विश्वास जताया कि इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी और यह प्रोजेक्ट रायगढ़ ही नहीं, छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
जिंदल स्टील एंड पॉवर समूह की कंपनी जिंदल पैंथर सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रायगढ़ तहसील के ग्राम कोसमपाली, बरमुडा, धनागर एवं सराईपाली में प्रस्तावित एकीकृत सीमेंट संयंत्र परियोजना की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए जनसुनवाई का आवेदन छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में दिया गया था। प्रस्तावित परियोजना की जनसुनवाई के लिए मंडल द्वारा 29 दिसंबर 2022 की तारीख तय की गई थी। गुरूवार को ग्राम कोसमपाली में सुबह 11 बजे से जनसुनवाई शुरू हुई। इसमें आसपास के सभी गांवों के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सीईसीबी द्वारा जनसुनवाई के दौरान कोविड प्रोटोकॉल के पालन का पूरा ध्यान रखा गया था। जनसुनवाई शुरू होने से पहले पूरे पांडाल और आसपास के क्षेत्र को सैनेटाइज किया गया। परिसर में प्रवेश से पहले सभी की थर्मल स्कैनिंग की गई। हाथों को सैनिटाइज करने के बाद मास्क के साथ ही लोगों ने पांडाल के अंदर प्रवेश किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था रखी थी। अतिरिक्त कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े व क्षेत्रीय अधिकारी-छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल अंकुर साहू के पर्यवेक्षण में तय समय पर जनसुनवाई शुरू हुई। रायगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय, कोतरा रोड थाना प्रभारी गिरधारी साव पुलिस के जवानों के साथ कानून-व्यवस्था की कमान संभाल रहे थे। जनसुनवाई के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि जिंदल समूह ने रायगढ़ के समग्र विकास में पूरा योगदान दिया है। कंपनी ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कई विकास कार्य कराए हैं। इनमें ग्रामीणांे की मूलभूत जरूरतों से लेकर अधोसंरचना विकास के कार्य तक शामिल हैं। इससे बड़ी संख्या मंे ग्रामीणों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिला है और पूरा क्षेत्र इससे लाभान्वित हो रहा है। कंपनी ने पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी बेहतर प्रयास किए हैं। सीमेंट संयंत्र शुरू होने से इसमें और भी इजाफा होगा। जनसुनवाई के दौरान सभी प्रभावित गांवों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखते हुए एक स्वर में इस परियोजना का समर्थन किया। जनसुनवाई की यह प्रक्रिया शाम तक जारी रही। इससे पहले जिंदल पैंथर सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कंसलटेंट ने परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह इसके पूर्ण होने से औद्योगिक विकास और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने परियोजना के फायदों के बारे में ग्रामीणों को पूरी जानकारी दी। इस दौरान परियोजना प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी परियोजना का समर्थन किया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जनसुनवाई शाांतिपूर्ण तरीके से जबर्दस्त जनसमर्थन के साथ सफल रही। जिंदल स्टील एंड पॉवर के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान ने इस अवसर पर क्षेत्र के सभी ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहयोग की वजह से ही यह संभव हो सका। उन्होंने कहा कि जिंदल समूह अंचल के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यह प्रोजेक्ट सफल होने से निश्चित तौर पर क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
देर शाम तक चलता रहा समर्थन
जिंदल पैंथर सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नए प्लांट की स्थापना के प्रोजेक्ट के लिए स्थानीय जनता के समर्थन का यह आलम था कि शाम तक लोगों की कतार अपने विचार व्यक्त करने के लिए लगी रही। ये सभी स्थानीय ग्रामीण थे, जो इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर क्षेत्र का विकास होने का विश्वास जताते हुए परियोजना का समर्थन करने के लिए पहुंचे थे। यह अपने आप में ऐतिहासिक अवसर रहा, जब किसी परियोजना को लेकर ग्रामीणों ने इतना विश्वास और उत्साह जताया हो।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH : रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के फार्म में आते ही संवरने लगेगी रायगढ़ जिले की तस्वीर ™️ कलेक्टर में निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता है ™️ जिसका लाभ रायगढ़ जिले वासियों को मिलने वाला है ™️

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : 2023 के आगमन को लेकर सजग है सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पुलिस ™️ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग ने टूटी कलम से जानकारी साझा की ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

16th June 2026
टूटी कलम विशेष

, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण अभियान में लाल का योगदान,एनटीपीसी लारा ने पाँच वर्षों में 250 बालिकाओं को दी सशक्त भविष्य की उड़ान

15th June 2026
टूटी कलम विशेष

ग्लैमर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में टॉप पर रही रायगढ़ की प्राची दुबे,ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रगति चंद्राकर बनीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट

12th June 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

4th June 2026
टूटी कलम विशेष

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा की अगुआई में अडानी, जिंदल और क्षेत्रीय उद्योग जुटे सुरक्षा समन्वय के लिए ™️ उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि ™️

27th May 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : 2023 के आगमन को लेकर सजग है सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पुलिस ™️ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग ने टूटी कलम से जानकारी साझा की ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिनव उपाध्याय की साहसिक कारवाई ™️ राजनीतिक रसूखदार के अवैध बार (शराबखाने) पर पहली दफे पुलिस की कार्रवाई ™️ राजनीतिक पहुंच काम ना आ सकी ™️ सुनिए क्या कहते हैं नगर पुलिस अधीक्षक ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : जूट मिल थाना (चौकी) प्रभारी एवं साइबर सेल प्रभारी कमल पटेल के प्रयास से हरिहर उरांव को मिल सकेगा अब उचित इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In