• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, August 19, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : रायगढ़ के अधिवक्ता पिता पुत्र की पैरवी पर रायगढ़ पुलिस की कार्यशैली पर लगा प्रश्नचिन्ह ™️ छत्तीसगढ़ के गृह सचिव एवं रायगढ़ के थानेदार से हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब ™️ 10 दिन के भीतर थानेदार को शपथ पत्र पर देना होगा जवाब ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
14th January 2023
0
0
SHARES
1
VIEWS
Advertisement

*सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर माननीय उच्च न्यायालय का प्रश्न चिन्ह*


फर्जी मामले में गिरफ्तार निर्दोष आदिवासी किसान को जमानत पर रिहा करने का आदेश

*प्रकरण में ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए विद्वान न्यायाधीशों की बेंच ने राज्य सरकार के गृह सचिव और कोतवाली टी आई को नोटिस जारी किया*

टिल्लू शर्मा टूटी कलाम रायगढ़ छत्तीसगढ़.करीब तीन साल पहले सुप्रीम कोर्ट के विद्वान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक गुप्ता ने विदाई समारोह के दौरान देश की न्याय प्रणाली पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि *देश का लीगल सिस्टम अमीरों और ताकतवरों के पक्ष में हो गया है।* पुलिस से लेकर अदालत तक अमीरों की सुविधाओ के हिसाब से काम करती है। अमीर अगर जमानत पर होता है तो मुकदमे में देरी चाहता है। यही नहीं अगर कोई अमीर सलाखों के पीछे होता है तो कानून अपना काम तेजी से करता है, लेकिन गरीबों के मुकदमों में अनावश्यक देरी होती है। अमीर लोग तो जल्द सुनवाई के लिए उच्च अदालतों में पहुंच जाते हैं लेकिन,गरीब ऐसा नहीं कर पाते।
*निचली अदालतों को भी गरीबों की आवाज जरूर सुननी चाहिए’* उन्होंने यह भी कहा था कि *न्यायपालिका को खुद ही अपना ईमान बचाना चाहिए ।आज भी देश के लोगों को ज्यूडिशियरी में बहुत भरोसा है।*

जस्टिस गुप्ता की कही बात रायगढ़ शहर में 25 दिसंबर 2022 के दिन घटी एक घटना में पूरी तरह से इत्तेफाक रखती है ।

घटना कुछ इस प्रकार है,*शहर की सिटी कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों शहर के एक करोड़पति विवादित कारोबारी के इशारों पर फर्जी मामले में एक निर्दोष आदिवासी किसान को जेल भेज दिया था। जिसे निर्दोष जानकर पर शहर की निचली अदालतों ने उसे जमानत का लाभ नही दिया था।*

जिसके बाद पीड़ित आदिवासी की रिहाई के लिए उसके अधिवक्ता और परिजनों को उच्च न्यायालय बिलासपुर में अर्जी लगानी पड़ी थी। जिस पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय के विद्वान न्यायाधीशों की एक बेंच ने ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए न केवल पीड़ित आदिवासी किसान को फौरन 25 हजार रु की जमानत पर जेल से रिहा करने का आदेश जारी किया,बल्कि मामले की सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने उक्त फर्जी मामले में *राज्य सरकार के गृह सचिव सहित रायगढ़ सिटी कोतवाली प्रभारी को नोटिस भी जारी कर दिया।*

घटना क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस रायगढ़ ने राजस्व न्यायालय में प्रकरण जीतने वाले गरीब आदिवासी किसान मकसीरो को विवादित करोड़पति कारोबारी अजीत मेहता की एक झूठी रिपोर्ट पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी 34 के तहत आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस की उक्त फर्जी कार्यवाही को चुनौती देते हुए शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार/आशीष कुमार मिश्रा चेम्बर के द्वारा आरोपी मकसीरो की ओर से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के समक्ष *एक क्रीमनल रिट पिटिशन नम्बर 21 / 2023 दाखिल किया गया।* पिटिशन में उनकी तरफ से समूची रिमाण्ड कार्यवाही को ही अवैध होने का दावा पेश करते हुए FIR. निरस्त कराने की मांग की गई।

जिस पर लम्बी बहस सुनने के बाद हाईकोर्ट के विद्वान *न्यायाधीश संजय के अग्रवाल और न्यायाधीश राकेश मोहन पांडे की बेंच ने निर्णय देते हुए कहा कि “आरोपी पर यदि न्यायालय में झूठा शपथपत्र देने का आरोप है, तो रिपोर्टकर्ता को धारा 193 भा.दं.वि. के तहत उपचार उपलब्ध था।* आगे पिटिशन की सुनवाई के दौरान विद्वान न्यायाधीशों की बेंच ने जेल में निरुद्ध निर्दोष आदिवासी किसान मकसीरो को तत्काल 25 हजार रु की जमानत में जेल से रिहा करने का आदेश जारी किया। और मामले को अपवाद करार देते हुए छत्तीसगढ़ शासन के गृह सचिव तथा कोतवाली के टी.आई.को 10 दिन के भीतर शपथपत्र के साथ अपना जवाब दाखिल करने का अतिरिक्त निर्देश भी दिया। हाईकोर्ट ने इन दोनों को हाथो हाथ नोटिस तामील कराने की अनुमति भी दी है।

इधर बहुचर्चित घटना को देश का पहला मामला बताते हुए, मिश्रा चेम्बर के सीनियर एडवोकेट अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि *यह प्रदेश का पहला ऐसा मामला है, जिसमें हाईकोर्ट ने क्रीमनल रिट में आरोपी को जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया है।* हाईकोर्ट के इस आदेश की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा करते हुए श्री मिश्रा चेम्बर ने इसे न्याय क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने वाला निर्णय बताया है।

उन्होंने यह भी कहा कि *निचली अदालतों की अनदेखी की वजह से ही पुलिस को इस तरह के फर्जी मामले बनाकर निर्दोषों को प्रताड़ित करने का अवसर मिलता रहा है।* सीनियर वकील अशोक कुमार मिश्रा के अनुसार इस मामले का सबसे दुर्भाग्य जनक पहलू यह रहा है कि *लोअर कोर्ट से लेकर सेशन कोर्ट तक ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 195 एवं 340 तथा भारतीय दण्ड विधान की धारा 193 को पढ़ने के बाद भी इसके अर्थ को नहीं समझा,जिसके कारण एक निर्दोष गरीब आदमी अवैध रूप से जेल में दाखिल होना पड़ा। साथ ही उसे न्याय दिलाने के लिये हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की आवश्यकता आन पड़ी।*

इस प्रकरण में कानूनी मामलों के जानकारों की माने तो उक्त प्रकरण में उच्च न्यायालय के उक्त आदेश के बाद आने वाले दिनों में सिटी कोतवाली पुलिस की परेशानी निश्चित तौर पर बढ़ने वाली है।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH : वार्ड क्रमांक 27 का चुनाव भाजपा के द्वारा किया गया मॉकडील था ™️ अभी तो हकीकत की लड़ाई लड़नी है विधानसभा चुनाव में ™️ विकास केडिया ™️

Next Post

TuTi KaLaM BiG BrEkInG: अपने क्षेत्र में होने वाले प्रदूषण की संभावनाओं को लेकर एक व्यक्ति की हुई मौत ™️ पर्यावरण विभाग को नहीं है जनता की चिंता ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

TuTi KaLaM BiG BrEkInG: अपने क्षेत्र में होने वाले प्रदूषण की संभावनाओं को लेकर एक व्यक्ति की हुई मौत ™️ पर्यावरण विभाग को नहीं है जनता की चिंता ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : जनसुनवाई में गए ग्रामीण की मौत पर बिफरे ग्रामवासी ™️ मामले को दूसरी दिशा देने पर तुली रायगढ़ पुलिस ™️ कहर बनकर टूट पड़ने वाले उक्त घटना पर मौन क्यों है ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : अधिकारियों के लग्जरियस शौक की वजह से छत्तीसगढ़ में अपनी पहचान खोने लगे हैं 02 शासकीय वाहन, एवं 03 पुलिस बल के वाहन ™️ आरक्षको, हेड कांस्टेबलों, सब इंस्पेक्टरो के निजी वाहन चलाए जा रहे हैं मोटे किराए पर ™️ निजी वाहनों का मोटा किराया किस मद से दिया जाता है ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In