• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, October 18, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : किसान कांग्रेस के नेता “लल्लू सिंह” ने एनटीपीसी लारा (पुसौर) के विरुद्ध मोर्चा खोला ™️ मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उद्योग से उत्सर्जित फ्लाईएस को मालगाड़ी के माध्यम से निपटान करने का सुझाव दिया ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
17th February 2023
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔭 टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ जब जब किसी निजी उद्योग के विस्तार की जनसुनवाई होती है उससे पूर्व ही मीडिया हल्ला मचा कर जनसुनवाई के विरोध में सक्रिय हो जाती है। मगर सरकार का उपक्रम नेशनल थर्मल पावर कंपनी के द्वारा मीडिया के मंसूबों पर पानी फेरते हुए। उद्योग का विस्तार करने से पूर्व ही प्रेस वार्ता का आयोजन कर अपने विरुद्ध उठने वाली आवाज को मैनेज कर लिया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ के एक हाकर सरीखे मीडिया वाले ने एनटीपीसी की दरबारीगिरी करते हुए चुनिंदा लोगों के नाम उद्योग के जनसंपर्क विभाग को बतलाए गए थे। कारण से शहर के नामी-गिरामी प्रतिष्ठित कहलाने पत्रकारों को प्रेस वार्ता की सूचना प्राप्त नहीं हुई थी। जिस वजह से मीडिया जगत में उद्योग प्रबंधन एवं तथाकथित मीडिया वाले के प्रति आक्रोश उत्पन्न देखा जा रहा है। जिसकी चिंगारी भविष्य में आग के शोले का रूप धारण कर सकती है।

दूसरी तरफ उद्योग के विस्तार से प्रभावित होने वाले नौ गांवो जनता के बीच काफी आक्रोश देखा जा रहा है। जिसका परिणाम 2 दिनों से सामने आ रहा है। एक सड़क दुर्घटना की वजह से ग्रामीणों ने फ्लाई ऐश की गाड़ियां रोक दी थी जिस वजह से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को मौके पर उपस्थित होना पड़ा था। बतलाया जा रहा है कि जिला प्रशासन की सख्त हिदायत के पश्चात भी एनटीपीसी के आदेश पर गांव के बीच भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित मार्ग से फ्लाई एस से भरे भारी वाहन सैकड़ों की संख्या में अनियंत्रित गति से, अप्रशिक्षित ड्राइवरों के द्वारा दौड़ाए जा रहे हैं। जिस वजह से ग्रामीणों के मन में किसी बड़ी दुर्घटना अनहोनी का डर समाया हुआ है। जिला प्रशासन के द्वारा कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित मार्ग में चलाए जा रहे फ्लाई ऐश से भरे 25 वाहनों को मिनी स्टेडियम में खड़े करवा कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली गई। मगर यह कार्रवाई ठोस एवं स्थाई नहीं है।

किसान कांग्रेस के महामंत्री लल्लू सिंह ने टूटी कलम को बतलाया की एनटीपीसी के द्वारा किए जाने वाले विस्तार के कारण आसपास के नौ गांव पूरी तरह से प्रभावित होंगे। खेती का रकबा घटेगा,प्राकृतिक जल संसाधनों तालाबो,नहर, नाले आदि पूरी तरह से पाट दिए जाएंगे, जलीय जीव जंतु नष्ट हो जाएंगे, प्राकृतिक हरीतिमा का स्थान प्रदूषण एवं कालिख ले लेगा, जंगली जानवरों को शहर का रुख करना पड़ जाएगा, उद्योग के द्वारा उत्सर्जित रसायन युक्त पानी की वजह से क्षेत्र में दमा,अस्थमा, खाज, खुजली, दाद ,नेत्र रोग आदि बीमारियों के मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ जाएगी। लल्लू सिंह बतलाया की जहां विकास होता है वहां विनाश निश्चित रूप से होता है। इसलिए विनाश की भरपाई के लिए एनटीपीसी के द्वारा प्रभावित होने वाले गांवो के नौजवानों को रोजगार दिया जाना चाहिए। एनटीपीसी के द्वारा उत्पादित बिजली बेचने से जो आए होगी उसका बहुत बड़ा अंश क्षेत्र के विकास कार्यों में लगाना चाहिए। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि को एनटीपीसी के द्वारा अपना अहम कार्य मानकर कार्य किया जाना चाहिए एवं ग्रामीणों को एनटीपीसी का परिवार मानकर चलना चाहिए।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH : मिलने वाले उपहार, लिफाफे, दो, तीन हजार रुपए के विज्ञापन, प्रेस वार्ता के दौरान दो समोसा, थोड़ा सा मिक्चर, एक हाफ चाय, पानी की छोटी बोतल में एनटीपीसी की मनमानियों से नजरें फेर लेते हैं मीडिया वाले ™️ एनटीपीसी से निकलने वाली लाखो टन फ्लाई एस आखिर जाती कहां है ™️

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : साधु राम विद्या मंदिर कोसमनारा रायगढ़ में सीबीएसई के कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत “स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस” पर केंद्रित 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

मां का भव्य भंडारा 19.10.26 को संजीवनी परिसर में ™️ सुबह 11 बजे से माता रानी की इच्छा तक ™️ युवक संघ का आयोजन ™️
टूटी कलम विशेष

मां का भव्य भंडारा 19.10.26 को संजीवनी परिसर में ™️ सुबह 11 बजे से माता रानी की इच्छा तक ™️ युवक संघ का आयोजन ™️

17th October 2026
8,10 लोगों का ग्रुप होटल श्रेष्ठा में खेल सकते डांडिया ™️ कार्यक्रम आपका अपना पूरे शहर का है ™️…सुशील रामदास अग्रवाल ™️
टूटी कलम विशेष

8,10 लोगों का ग्रुप होटल श्रेष्ठा में खेल सकते डांडिया ™️ कार्यक्रम आपका अपना पूरे शहर का है ™️…सुशील रामदास अग्रवाल ™️

17th October 2026
टूटी कलम विशेष

क्या बिगाड़ के डर से ईमान बेच दोगे ™️ जिंदा रहने के लिए ईमानदारी की रुखी सुखी 02 रोटी पर्याप्त होती है ™️ मनुष्यता जीवित रहनी चाहिए ™️ इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है राजनीति हो समाज ™️ तलवे चाटने वालों का नहीं ™️

15th October 2026
महज ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई ™️ रायगढ़ इस्पात प्रबंधन को क्यों बख्शा गया ™️ चोरी का माल खरीदने वाला और बेचने वाला बराबर के भागीदार होते है ™️ ट्रक के मालिक को क्यों तलब नहीं किया गया ™️
टूटी कलम विशेष

महज ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई ™️ रायगढ़ इस्पात प्रबंधन को क्यों बख्शा गया ™️ चोरी का माल खरीदने वाला और बेचने वाला बराबर के भागीदार होते है ™️ ट्रक के मालिक को क्यों तलब नहीं किया गया ™️

9th October 2026
रायगढ़ के बच्चों की कलाओ से महक उठा वृंदावन धाम ™️ आयत कत्थक डांस एकेडमी की ट्रेनर तब्बू को मिला ब्रज कला आचार्य शिरोमणि पुरस्कार ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ के बच्चों की कलाओ से महक उठा वृंदावन धाम ™️ आयत कत्थक डांस एकेडमी की ट्रेनर तब्बू को मिला ब्रज कला आचार्य शिरोमणि पुरस्कार ™️

9th October 2026
देवकी रामधारी फाउंडेशन के दीपक अग्रवाल ( डोरा) ™️ बेलपहार अग्रसेन जयंती समारोह के विशिष्ट अतिथि ™️
टूटी कलम विशेष

देवकी रामधारी फाउंडेशन के दीपक अग्रवाल ( डोरा) ™️ बेलपहार अग्रसेन जयंती समारोह के विशिष्ट अतिथि ™️

9th October 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : साधु राम विद्या मंदिर कोसमनारा रायगढ़ में सीबीएसई के कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत "स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस" पर केंद्रित 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : रायगढ़ विधानसभा सीट पर दावेदारी के लिए आशीष ताम्रकार ने भी अपनी इच्छा जाहिर कर दी ™️ भाजपा के कद्दावर नेताओं की सूची में अंडर टेन मे गिना जाता है आशीष को ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : हकीकत पुलिस छिपाएं तो छिपाये, जनप्रतिनिधि भी छिपाये ™️ मगर मीडिया भी छिपाये तो आखिर जनता किससे आस लगाए ™️ क्या किसी के मरने की कीमत महज 25000₹ ही है ™️ हमारे मुख्यमंत्री तो अन्य प्रदेश में जाकर मृतक के परिजनों को पचास - पचास लाख रुपए की क्षति पूर्ति दे आया करते हैं ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In