• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, October 9, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : नवविवाहिता की जलकर मौत ™️ बेटी के बाप ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप ™️ पुलिस के द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर एसपी ने अपनाएं कड़े तेवर ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
25th March 2023
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔥 टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ एक नवविवाहिता की जलकर मौत हो गई है। उसके मायकेवालों का आरोप है कि हमारी बेटी को ससुरालवालों ने जला दिया है। वहीं जब बेटी का पिता मामले की शिकायत दर्ज कराने छावनी थाने पहुंचा तो उसकी रिपोर्ट तक नहीं दर्ज की गई। अंबिकापुर से दुर्ग आकर होटल में ठहरे परिजन तीन दिनों से थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस जांच की बात कहकर उन्हें चलता कर दे रही है। जब मामले की जानकारी दुर्ग एसपी को हुई तो उन्होंने सीएसपी छावनी को मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

अंबिकापुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसने सामाजिक रीति रिवाज से अपनी बेटी पूनम गुप्ता का विवाह 17 अप्रैल 2022 को भिलाई निवासी अनिल गुप्ता से की थी। गरीब होने के चलते उसने बेटी का विवाह सम्मेलन में कराया था। शादी के बाद जब उसकी बेटी ससुराल आई तो आते ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पूनम के साथ ससुराल वाले मारपीट भी करते थे, लेकिन उसने अपनी तकलीफ अपने माता पिता को नहीं बताया।


इसी बीच 1 फरवरी 2023 को उसने बेटी को जन्म दिया। बेटी पैदा होने पर ससुराल वाले आग बबूला हो गए। सास शैल कुमारी, ससुर उमा शंकर गुप्ता और पति अनिल, जेठ संजय, जेठानी शामली और ननद ज्योति उसे बेटी पैदा की हो करके प्रताड़ित करने लगे और उसके साथ मारपीट तक की। 15 मार्च 2023 को रात 2.30 बजे पूनम की सास ने अशोक कुमार को बताया कि उनकी बेटी ने खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली है। सूचना मिलते ही पूरा परिवार भिलाई पहुंचा। उसे इलाज के लिए सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पूनम ने इलाज के दौरान 23 मार्च को दम तोड़ दिया।

पूनम के पिता अशोक कुमार ने बताया कि पूनम को बेटी पैदा हुई तो उसकी देख रेख करने की जगह ससुराल वालों ने मिलकर दो दिन बाद 3 फरवरी को मारपीट की और 5 फरवरी को उसे फिर से बुरी तरह मारा और घर से निकाल दिया। इसके बाद पूनम अपनी दुधमुही बच्ची को लेकर दूसरे के घर पहुंची और अपने पिता को फोन करके पूरी जानकारी दी। पूनम के साथ ससुराल वालों ने किस तरह अत्याचार किया यह गवाही पूरी मोहल्ला दे रहा है। मोहल्ले के सारे लोग पूनम को न्याय दिलाने के लिए शनिवार को छावनी थाने पहुंचे थे।


अशोक कुमार का कहना है कि उसकी बेटी इतनी बहादुर थी कि वो खुदकुशी जैसा गलत कदम नहीं उठा सकती थी। उसकी बेटी को दहेज के लिए मारा गया है। उसने बताया कि वो 15 मार्च को छावनी थाने शिकायत दर्ज कराने गया था तो वहां पुलिस वालों ने यह कहकर उसे लौटा दिया कि बेटी का इलाज चल रहा है। यदि वो ठीक हो गई तो फिर दोबारा जुड़ने में दिक्कत होगी। इससे अशोक कुमार ने कहा कि यदि उसकी बेटी को कुछ हुआ तो शिकायत दर्ज कराएगा और वहां से चला गया।

अशोक कुमार का कहना है कि उसकी बेटी ने इलाज के दौरान 23 मार्च को सुबह 6 बजे दम तोड़ दिया। वह अपने परिवार के साथ तीन दिन से छावनी थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है। हालत यह है कि उसके आवेदन की पावती तक 25 मार्च को दोपहर दी गई, जिसमें 24 मार्च की रिसीविंग दी गई है। अशोक कुमार का कहना है कि लड़का और उसके परिवार वाले उसे धमकी देकर खुलेआम घूम रहे हैं और वह अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए पुलिस से मिन्नत कर रहा है।

जैसे ही इस मामले की जानकारी दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव को हुई उन्होंने छावनी सीएसपी आशीष बंछोर को बुलाया और मामले की जानकारी ली। एसपी ने सीएसपी को कहा कि वो लड़की के परिजनों की शिकायत लेकर तुरंत दहेज हत्या का मामला दर्ज करें और आरोपियों की गिरफ्तारी करें। एसपी के निर्देश के बाद सीएसपी ने कार्रवाई की बात कही है।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH : क्या प्रतिस्पर्धियों की रेस से बाहर “सुनील अग्रवाल (लेंध्रा) होंगे भाजपा के विधायक प्रत्याशी ™️ पहुंच के मामले में सबसे आगे है सुनील ™️

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : शर्म करो श्रम विभाग ™️ दुकानों, ठेले, गुमटीओ, बाजारों ,सेलों, होटलों में कार्य करते हैं नाबालिक ™️ नाबालिग लड़कियों की संख्या है अकल्पनीय ™️ श्रम विभाग जांच पड़ताल करने का अभियान छेड़े ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

महज ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई ™️ रायगढ़ इस्पात प्रबंधन को क्यों बख्शा गया ™️ चोरी का माल खरीदने वाला और बेचने वाला बराबर के भागीदार होते है ™️ ट्रक के मालिक को क्यों तलब नहीं किया गया ™️
टूटी कलम विशेष

महज ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई ™️ रायगढ़ इस्पात प्रबंधन को क्यों बख्शा गया ™️ चोरी का माल खरीदने वाला और बेचने वाला बराबर के भागीदार होते है ™️ ट्रक के मालिक को क्यों तलब नहीं किया गया ™️

9th October 2026
रायगढ़ के बच्चों की कलाओ से महक उठा वृंदावन धाम ™️ आयत कत्थक डांस एकेडमी की ट्रेनर तब्बू को मिला ब्रज कला आचार्य शिरोमणि पुरस्कार ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ के बच्चों की कलाओ से महक उठा वृंदावन धाम ™️ आयत कत्थक डांस एकेडमी की ट्रेनर तब्बू को मिला ब्रज कला आचार्य शिरोमणि पुरस्कार ™️

9th October 2026
देवकी रामधारी फाउंडेशन के दीपक अग्रवाल ( डोरा) ™️ बेलपहार अग्रसेन जयंती समारोह के विशिष्ट अतिथि ™️
टूटी कलम विशेष

देवकी रामधारी फाउंडेशन के दीपक अग्रवाल ( डोरा) ™️ बेलपहार अग्रसेन जयंती समारोह के विशिष्ट अतिथि ™️

9th October 2026
टूटी कलम विशेष

कांग्रेस के लिए क्या तुरुप का इक्का साबित होंगे रामचंद्र शर्मा ™️ क्या इस बार पूर्व आई ए एस,पूर्व टी आई के बीच होगा महा मुकाबला ™️

9th October 2026
रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️

4th October 2026
टूटी कलम विशेष

रामचंद्र शर्मा छाये ™️ दिखाए अपना कांग्रेसी अवतार रौद्र रुप ™️ वरिष्ठ कांग्रेसी बयान बाजी तक सीमित रहे ™️

30th September 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : शर्म करो श्रम विभाग ™️ दुकानों, ठेले, गुमटीओ, बाजारों ,सेलों, होटलों में कार्य करते हैं नाबालिक ™️ नाबालिग लड़कियों की संख्या है अकल्पनीय ™️ श्रम विभाग जांच पड़ताल करने का अभियान छेड़े ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : गीदड़ की जब मौत आती है तो शहर की ओर भागता है ™️ चिराग तले अंधेरा ™️ गोद में लइका गांव में ढिंढोरा ™️ आ बैल मुझे मार ™️ किस्मत का मारा अजय यादव हत्यारा ™️ रायगढ़ पुलिस को सफलताओ का स्वाद चखवाने वाले एसडीओपी दीपक मिश्रा के क्षेत्र में जा पहुंचा हत्यारा ™️ विनाश काले विपरीत बुद्धि ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : ग्राम नेतनगर में चल रहे नहर विवाद को लेकर जिला प्रशासन फ्रंट फुट पर ™️ किसानों के अड़ियल रवैये के आगे प्रशासन झुकने को तैयार नहीं ™️ दो पक्षों में बटे ग्रामीणों का फायदा जिला प्रशासन को मिल रहा है ™️ ग्रामीणों ने दी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार करने की धमकी ™️ टूटी कलम की ग्राउंड रिपोर्टिंग ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In