• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, May 13, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

यह तो अन्याय है सांसद एवं विधायक निवास को सेनेटाइज न करना

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
27th April 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS

भाजपा पार्षदों ने निगम और आयुक्त का बंगला किया सेनेटाइज, महापौर, सभापति के घर सहित वार्डो में करेंगे कीटनाशक छिड़काव, वार्डो को सेनेटाइज न करने से नाराज भाजपाइयों की गांधीगिरी
रायगढ । भाजपा पार्षदों ने आज नगर निगम कार्यालय सहित निगम आयुक्त का बंगला सेनेटाइज किया। उनकी अगली योजना महापौर और सभापति का घर सेनेटाइज करने की भी है। इससे पहले वो उन सभी वार्डो को सेनेटाइज करने की है जिसकी सुध नगर निगम ने अब तक नही ली है। इसके लिए भाजपा पार्षदों ने जुगाड़ टेक्नॉलाजी से स्वयम एक सेनेटाइजर वाहन तैयार किया है जो जनरेटर से कनेक्ट है और प्रेशर मशीन के जरिये छिड़काव करता है।

लॉक डाउन के बाद से ही यह अपेक्षा की जा रही थी कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए महापौर, सभापति या आयुक्त शहर के सभी वार्डो में सेनेटाइज करने की व्यवस्था करेंगे पर नगर निगम ने अधिकांश वार्डो की ओर झांकना भी पसंद नही किया। ऐसे में भाजपा पार्षद अशोक यादव और राघवन सिंह ने खुद ही एक काम चलाऊ मशीन तैयार की और अपने – अपने वार्ड को एनेथाल और ब्लीचिंग पावडर के घोल से सेनेटाइज किया। जिला मंत्री आशीष ताम्रकार ने इसी से छोटे अतरमुडा को सेनेटाइज किया। अखबारों में इस आशय के समाचार छपने के बावजूद जब निगम प्रशासन सहित महापौर और सभापति की नींद नहीं खुली तो जिला भाजपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल मंत्री आशीष ताम्रकार एवं पार्षदों ने आपस में चर्चा कर खुद ही बीस से अधिक वार्डो को सेनेटाइज करने का कार्यक्रम बनाया और कल जिला भाजपा कार्यालय से इसकी शुरुआत की।इस दौरान भाजपा के समस्त पार्षद 4 – 4 के ग्रुप में अलग अलग स्थान पर उपस्थित हो धारा 144 का पालन किया

वरिष्ठ पार्षद और पूर्व सभापति सुभाष पांडेय ने बताया कि नगर निगम के आयुक्त, महापौर, सभापति के द्वारा निरंतर शहर के अधिकांश वार्डो की उपेक्षा के फलस्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम के पार्षद गणों के द्वारा नगर निगम क्षेत्रो में उन वार्डो में जहां निगम के द्वारा सेनेटाइज का कार्य नहीं किया गया अथवा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी जहां लोगो की आवाजाही है ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर संक्रमण के रोकथाम हेतु भारतीय जनता पार्टी स्वयम के संसाधन से सेनेटाइज का विकल्प तैयार कर के आज प्रातः गांधी प्रतिमा से रामनिवास टाकीज मार्ग में प्रत्येक मकानों और घरों का सेनेटाइज कार्य किया गया। तथा नगर निगम कार्यालय टाउन हॉल को सेनेटाइज किया गया। आयुक्त के आवास को भी सेनेटाइज करने की प्रक्रिया पूरी की गई। ऐसे सभी स्थानों और लगभग बीस वार्डो को सेनेटाइज करने का भाजपा पार्षदों ने संकल्प लिया है जो पूरा किया जाएगा।

इन भाजपा पार्षदों में सुभाष पांडेय सहित कोशलेष मिश्रा, अशोक यादव, दीपेश सोलंकी, राघवन सिंह, महेश कंकरवाल, नारायण पटेल, महेश शुक्ला, नब्बू अहमद, खुलू सारथी, श्रीमती ईशा कृपा तिर्की, पदुम लाल प्रजा, रंजू संजय शामिल है।

पार्षद अशोक यादव ने बताया कि वार्ड क्रमांक एक, दो , तीन, पांच, छह, तेरह, सोलह, उन्नीस, इक्कीस, बाइस , तेईस,पच्चीस ,छब्बीस, इकत्तीस, तैतीस, चौतीस, सैतीस, अड़तीस, उनतालीस , चालीस, बयालीस, तिरालीस, चौवालीस, पैतालीस, छियालीस, सैतालिस और अड़तालीस नम्बर के वार्ड को सेनेटाइज करने की योजना है जहां नगर निगम ने सेनेटाइज करने में कोई दिलचस्पी नही दिखाई।

पार्षद सुनीता महेश शुक्ला ने कहा कि फ़ोटो खिचाऊ योजना संचालित कर निगम प्रशासन कुम्भकर्णी निंद्रा में चला गया है ऐसे में जन प्रतिनिधि होने के नाते वो खुद के संसाधनों से वार्डो को सेनेटाइज कर रहे है। पार्षद राघवन सिंह ने कहा कि आज गांघी प्रतिमा के आस पास सेनेटाइज करने के बाद रामनिवास टाकीज रॉड मुख्य मार्ग होते हुवे निगम परिसर और कमिश्नर आवास को सेनेटाइज कार्य किया गया है जो जरूरतमंद सभी वार्डो में किया जाएगा।

ShareSendTweet
Previous Post

दाहसंस्कार के 6 दिनों बाद आई कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव

Next Post

आई आई टी गोल्डमेडलिस्ट पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा एवं तेजतर्रार थानेदार मनीष नागर ने ठग बाजो के खिलाफ छेड़ रखी है मुहिम….ठगराज समीर अग्रवाल के बाद 3 करोड़ की ठगी के मामले में शहर में आया नया नाम नीतीश भट्टाचार्य…. मामले को दबाने के लिए किये उच्चस्तरीय प्रयास विफल हुए…. पढ़िये ठगी की दिलचस्प सच्च्चाई……

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीता ™️ वी आई पी सुविधाओ प्रोटोकॉल को सीमित किया ™️ सुरक्षा वाहनों का उपयोग केवल अति आवश्यक होने पर किया जाएगा ™️

13th May 2026
टूटी कलम विशेष

कहां गए बुलेट राजा ™️ एसपी शशि मोहन सिंह की नाम की दहशत ™️ अब रात को 11:00 बजे निकलते हैं मोहल्ले के गुंडे ,™️

9th May 2026
टूटी कलम विशेष

अवैध कारोबार से जीवन गुजार रहा भू माफिया, भू माफिया से, क्रिकेट सट्टा खाईवाल बना कुख्यात हलवाई पिंटू पुलिस पकड़ से बाहर ™️ क्रिकेट सट्टा खाईवाल बदनाम सेठ साकेत सिंघानिया ™️ पुलिस के हत्थे चढ़ा ™️

12th May 2026
टूटी कलम विशेष

कौशल विकास से रोजगार तक 🌹 एनटीपीसी लारा की पहल बनी युवाओं के लिए नई उम्मीद ™️

7th May 2026
टूटी कलम विशेष

नशा मुक्ति की बाइक रैली में शामिल होकर ™️ नशे का विरोध करें ™️ परिवार से करें प्यार नशे से करें इनकार ™️

7th May 2026
टूटी कलम विशेष

सुशासन की खुल गई पोल ™️ संतोष एंड संस खरसिया के द्वारा निर्मित ™️ 3 करोड रुपए का नाला 15 मिनट की बरसात की नहीं झेल पाया ™️

6th May 2026
Next Post

आई आई टी गोल्डमेडलिस्ट पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा एवं तेजतर्रार थानेदार मनीष नागर ने ठग बाजो के खिलाफ छेड़ रखी है मुहिम....ठगराज समीर अग्रवाल के बाद 3 करोड़ की ठगी के मामले में शहर में आया नया नाम नीतीश भट्टाचार्य.... मामले को दबाने के लिए किये उच्चस्तरीय प्रयास विफल हुए…. पढ़िये ठगी की दिलचस्प सच्च्चाई......

Hello world!

Coffee is health food: Myth or fact?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In