
🔥 टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के तेजतर्रार आईपीएस एवं रिटायर्ड पूर्व पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी को सरकार के द्वारा महत्वपूर्ण पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। अवस्थी को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ईओडब्ल्यू के अतिरिक्त एंटी करप्शन ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया है। अवस्थी के इन पदों पर जिम्मेवारी मिलने की वजह से सरकारी विभागों एवं विशेषकर पुलिस विभाग में हड़कंप देखा जा रहा है।





