• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, August 9, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : नगर पालिका निजाम रायगढ़ के जांबाजो ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर हटवाया सड़क से अतिक्रमण ™️ उक्त कार्रवाई सप्ताह में 1 दिन सुनिश्चित की जानी चाहिए ™️ नो वेंडिंग जोन हो रहा है यस वेंडिंग जोन ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
23rd May 2023
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔥

रायगढ़। नगर निगम के अतिक्रमण निवारण टीम व पुलिस बल द्वारा सोमवार की शाम रामनिवास टॉकीज से लेकर गड्डी चौक तक सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान मुख्य सड़क पर स्थित व्यवसायियों द्वारा सड़क पर निकाले गए 47 से ज्यादा बड़े सामानों की जब्ती की गई।
रामनिवास टॉकीज से लेकर सुभाष चौक और गद्दी चौक तक सड़क के दोनों ओर के व्यवसायियों द्वारा अपने व्यवसायिक संस्थानों के सामने निर्मित नाला और सड़कों पर रखकर सामानों की बिक्री की जा रही थी। इससे सड़क सकरी होने के कारण आवागमन बाधित होने और यातायात बाधित होने के साथ जाम की स्थिति हर रोज बन रही थी। इस पर निगम कमिश्नर संबित मिश्रा ने निगम के अतिक्रमण निवारण दस्ता टीम को अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के तहत अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा शाम 4:00 बजे से कार्रवाई शुरू की गई। सबसे पहले संजय मार्केट से रामनिवास चौक तक सड़क की दोनों ओर नाला एवं सड़क पर बिक्री के लिए निकाले गए सामानों की जब्ती की गई। इसके बाद वापस रामनिवास टॉकीज से सुभाष चौक और गद्दी चौक तक नाला एवं सड़क पर अतिक्रमण कर सामानों की बिक्री करने वाले व्यवसायिक संस्थानों के खिलाफ सड़क एवं नालों पर के ऊपर रखे सामानों की जब्ती की गई। इस दौरान रामनिवास टॉकीज चौक से गद्दी चौक तक सड़क किनारे के व्यवसाय को सड़क एवं नाला के ऊपर सामानों को रखकर बिक्री करते पाए जाने पर पुनः जब्ती करने और बड़ी जुर्माना कार्रवाई करने की हिदायत दी गई। अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान पांच कूलर, एक फ्रिज, पांच होर्डिंग्स, एक साइकिल, 13 बाल्टी, दो कुकर, एक मिक्सी, एक बैग, दो लोहा जाली, एक रस्सी बंडल, चार बोरी जूता चप्पल, एक पंखा, एक एग्जास्ट फैन, एक सिंटेक्स टंकी, दो पाइप बंडल, एक लोहा टेबल, एक तखत, दो लोहा काउंटर एवं एक ठेला की जब्ती सहित कुल 47 सामानों की जब्ती की गई। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण निवारण टीम के सभी सदस्य पुलिस सहित उपस्थित थे।

ज्ञात रहे कि उक्त मार्ग से जिले के सभी आला अधिकारियों ,जनप्रतिनिधियों के वाहनों के अतिरिक्त निगम कमिश्नर संबित मिश्रा, निगम महापौर जानकी काटजू, निगम कर्मचारियों का आना जाना निरंतर लगा रहता है। फुटपाथ व्यवसायियों के द्वारा 40 फुट की सड़क पर 15 फुट तक कब्जा करके 25 फीट की सड़क बना दी जाती है जिस वजह से संध्या 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक लंबे जाम की स्थिति बनी रहती है। इस जाम में एंबुलेंस अधिकारियों के वाहन फंस जाते हैं। साथ ही दुकानदारों के द्वारा भी अपने सामान ,बोर्ड आदि रखकर यातायात व्यवस्था को चौपट कर दिया जाता है।

चप्पल, कपड़े, फल, आदि के व्यवसायियों ने पुराना शनि मंदिर से लेकर संजय कांपलेक्स के प्रवेश द्वार तक अवैध अतिक्रमण कर यातायात का जनाजा निकाल रखा है। जबकि उक्त स्थल दुपहिया वाहन के लिए चीना अंकित किया जा चुका है बावजूद इसके नगर निगम के द्वारा पार्किंग बनाने की कोई शुरुआत नहीं की गई है जिस वजह से अतिक्रमणकारियों को लाभ मिल जाता है। कमाल की बात यह भी है कि फुटपाथ व्यवसायियों के द्वारा बिजली खंभे से डायरेक्ट विद्युत तार के द्वारा बिजली का इस्तेमाल मुफ्त में किया जाता है।

विडंबना यह है कि नगर निगम के कर्मचारी स्थानीय होने की वजह से अपने चहेतो के अतिक्रमण को नजर अंदाज करते हुए आगे बढ़ जाया करते हैं। इसलिए सुबह हटाया गया अतिक्रमण शाम को एवं शाम को हटाया गया अतिक्रमण रात को पुनः पैर पसार लेते हैं। नगर निगम को चाहिए कि सामान जगती जब्ती करने के साथ ही मोटा जुर्माना वसूला जाना चाहिए। पहली बार किए गए जुर्माने की रकम हर बार दोगुने रूप में वसूलना चाहिए ताकि अतिक्रमण करने वाले सकते में रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH : छत्तीसगढ़ में हुए लाखों करोड़ों रुपए के घोटाले की राशि 2000 रुपए के नोट की शक्ल में बदले गये ™️ कर्नाटक चुनाव में 2000 रुपए के नोट लुटाए गए कांग्रेस के द्वारा ™️……… उमेश अग्रवाल

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : अनुपयोगी सामानों को कबाड़ियों को ना देकर आर. आर. आर. सेंटर में दान कर पुण्य कमाए शहरवासी ™️ नगर निगम की आय बढ़ेगी और शहर का होगा विकास ™️….. जानकी काटजू महापौर नगर पालिका निगम रायगढ़ छत्तीसगढ़ ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

24th July 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : अनुपयोगी सामानों को कबाड़ियों को ना देकर आर. आर. आर. सेंटर में दान कर पुण्य कमाए शहरवासी ™️ नगर निगम की आय बढ़ेगी और शहर का होगा विकास ™️..... जानकी काटजू महापौर नगर पालिका निगम रायगढ़ छत्तीसगढ़ ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : कठिन संघर्षों से अपने मंजिल को तलाश रहा है एक बहुमुखी प्रतिभा वाला ब्राह्मण इंसान ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : "घर का जोगी जोगना,आन गांव के सिद्ध" ™️ सिद्धिविनायक कॉलोनी में बह रही है भागवत ज्ञान की बयार ™️ कल रात्रि 8:00 संपन्न होगा श्री कृष्ण एवं रुकमणी विवाह का कार्यक्रम ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In