• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, August 21, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : तेजतर्रार एसडीओपी दीपक मिश्रा एक बार पुनः अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफल हुए ™️ ब्लाइंड मर्डर केसो को साल्व करने के स्पेशलिस्ट है दीपक मिश्रा ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
21st July 2023
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

✒️ टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ 🎤 दिनांक 19/07/2023 के सुबह थाना तमनार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोढ़ी आंगनबाड़ी भवन के सामने एक युवक की मारपीट कर हत्या की सूचना डायल 112 और तमनार पुलिस को मिली । सूचना पर तत्काल एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा तथा थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर अपने थाने के स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । जहां मारपीट से घायल उद्धव प्रसाद चौहान नाम का युवक गंभीर हालत में मिला जिसे डायल 112 स्टॉफ तत्काल तमनार अस्पताल लेकर गये । वहीं पास में उद्धव चौहान के भाई शत्रुघन चौहान का शव पुलिस को पड़ा मिला । पुलिस ने शत्रुघन चौहान के शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया, कुछ देर पश्चात घायल युवक उद्धव प्रसाद चौहान के भी अस्पताल में दम तोड़ देने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई ।

प्रारंभिक जांच एवं पूछताछ में पुलिस अधिकारियों को हत्या की घटना में गांव के हरिलाल उरांव की संलिप्तता की जानकारी मिली । थाना प्रभारी तमनार द्वारा सुसंगत धाराओं में आरोपियों के विरूद्ध हत्या का अपराध दर्ज करते हुये तत्काल आरोपी हरिलाल को हिरासत में लिया गया । प्रारंभ से ही हरिलाल अकेले ही घटना कारित करना बताकर पुलिस को गुमराह कर रहा था किंतु घटनास्थल की समीक्षा और साक्ष्य के आधार पर हरिलाल से थर्ड डिग्री से पूछताछ करने पर उसने घटना का वृतांत बताते हुये घटना में शामिल एक अन्य आरोपी मुकेश पडिहारी के बारे में बताया कि दोनों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से शत्रुघन (38 साल) और उसके भाई उद्धव चौहान (40 साल) की टांगी और डंडा से हत्या किये हैं जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी मुकेश पडिहारी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया । दोनों आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि आरोपी मुकेश पडिहारी ग्राम गोढ़ी का उपसरपंच है । मुकेश पडिहारी द्वारा हरिलाल उरांव और गांव के कुछ और लड़कों को साथ लेकर पंचायत के कार्य करता है । मुकेश पडिहारी का गांव के शत्रुघन चौहान और उद्धव चौहान के साथ पंचायत के कामों को लेकर प्रतिस्पर्धा और जमीन विवाद चला आ रहा है । दोनों के बीच पूर्व में भी झगड़ा विवाद होता आ रहा है । दोनों आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से 19 तारीख को घात लगाकर शत्रुघन और उद्धव के गांव आने के इंतजार में थे, जैसे ही सुबह दोनों भाई आंगनबाड़ी के पास मोटर सायकल से पहुंचे, वहां मौजूद हरिलाल और मुकेश ने शत्रुघ्न और उद्धव के ऊपर चलते मोटरसाइकिल पर हमला कर दिये डंडा और टांगी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या के बाद हत्या को दुर्घटना का स्वरूप देने के लिए दोनों ने शव को घसीटते हुए सड़क पर ले गए । इतने में उन्हें लोगों के आने का आभास हुआ और आनन-फानन में शव को वहीं छोड़ भाग गये । प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों द्वारा *प्रयुक्त डंडा और टांगी तथा घटना समय पहने कपड़े और वैज्ञानिक साक्ष्य जप्त* किये गये हैं ।

विदित हो कि मृतक शत्रुघन चौहान आदतन बदमाश प्रवृत्ति का आरोपी रहा है, आरोपी मुकेश पडिहारी तथा मृतक उद्धव चौहान पर भी कई मामले थाना तमनार में दर्ज हैं । शत्रुघन चौहान पर लूट, चोरी, मारपीट,आगजनी और प्रतिबंधक धाराओं के 29 मामले हैं । समय-समय पर तमनार पुलिस द्वारा शत्रुघन पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की जाती रही है । तमनार पुलिस ने शत्रुघन पर धारा 110 की कार्यवाही के साथ राज्य सुरक्षा अधिनियम की कार्यवाही भी की गई है। वहीं उसका भाई उद्धव पर मारपीट के मामले दर्ज हैं तमनार पुलिस द्वारा उद्धव चौहान पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही के साथ 110 की कार्यवाही की गई है । इसके अलावा आरोपी मुकेश पडिहारी पर मारपीट के अपराध दर्ज हैं । तमनार पुलिस द्वारा मुकेश पडिहारी पर भी समय-समय पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया है । तमनार पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

*गिरफ्तार आरोपी* –

(1) हरिलाल उरांव पिता ननकी दाऊ उराव उम्र 33 साल

(2) मुकेश पडिहारी पिता स्वर्गीय वासुदेव पडिहारी उम्र 41 साल दोनों निवासी ग्राम गोढ़ी थाना तमनार

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH : रुद्राक्ष को अभिमंत्रित करने के लिए ओम नमः शिवाय का जाप अनवरत जपा जा रहा है ™️ महाकाल के रूप में बनाया गया है रुद्राक्ष शिवलिंग ™️

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है मीना बाजार ™️ कांग्रेसी पार्षद पक्ष तो विपक्ष मौन ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

आजाद देश में गुलाम होती कलम : स्वतंत्रता दिवस पर वर्तमान पत्रकारिता से कुछ कड़वे सवाल
छत्तीसगढ़

आजाद देश में गुलाम होती कलम : स्वतंत्रता दिवस पर वर्तमान पत्रकारिता से कुछ कड़वे सवाल

15th August 2026
छत्तीसगढ़

हत्या के आरोप में “मोहब्बत” गिरफ्तार ™️ सिद्धांत तिवारी,राजेश जांगड़े, की टीम शिवम कोंगरे, मंजु मिश्रा, गंगाराम भगत,  राम संजीवनी वर्मा, प्रकाश गिरी,  ललित राठिया एवं महिला  ज्योति यादव ने  चखा मिली सफलता का स्वाद ™️

16th July 2026
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आयोजित  कार्यक्रम में डिवीशा शर्मा को मिला प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो दिनांक 25 जून से 29 जून तक चला कार्यक्रम

28th June 2026
छत्तीसगढ़

बिग ब्रेकिंग ओम हाइट्स के फ्लैट में चोरी ™️ मकान मालिक मुंबई में, पुलिस, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड मौके पर ™️

27th June 2026
छत्तीसगढ़

17th June 2026
छत्तीसगढ़

पुलिस से होशियारी झाड़ना महंगा पड़ गया ™️ माफी मांगना सार्वजनिक हुआ ™️

18th May 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है मीना बाजार ™️ कांग्रेसी पार्षद पक्ष तो विपक्ष मौन ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : किराए पर ली गई निजी भूमि से सामानो की जप्ती कैसे कर सकता है नगर निगम ™️ सक्षम अधिकारी एस डी एम ने जब अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया तो फिर कैसे रोक लग सकेगी ™️

TuTi KaLaM : बालक पढ़ेगा देश बढ़ेगा ™️ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ™️ स्कूलों की दुर्दशा पर शर्म आनी चाहिए जनप्रतिनिधियों को ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In