• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, October 9, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM : रायगढ़ की पूर्व कलेक्टर एवं कृषि विभाग की संचालक रानू साहू को अदालत से नहीं मिली राहत ™️ रिमांड की अवधि 18 अगस्त तक बढ़ा दी गई

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
4th August 2023
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🎤टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम रायपुर छत्तीसगढ़ आईएएस रानू साहू को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। 18 अगस्त तक रिमांड काे बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को साहू को अदालत नहीं लाया गया। वो फिलहाल सेंट्रल जेल में हैं। ED ने उन्हें कोल मामले में आरोपी बताया है। शुक्रवार को ED ने न्यायधीश अजय सिंह की अदालत में मामला रखा। बचाव पक्ष के वकीलों ने जमानत देने की मांग रखी मगर बात नहीं बनी।

ED को मिले अहम सबूतों के मुताबिक रानू साहू करोड़ों रुपए के हेर-फेर में शामिल थीं, फिलहाल मामले की जांच जारी है। रानू साहू को 22 जुलाई को ED ने अरेस्ट किया था। तब वो कृषि विभाग में संचालक के पद पर पदस्थ थीं। अब सरकार ने उन्हें जेल जाने की वजह से सस्पेंड कर दिया है । इससे पहले रानू रायगढ़ जिले की कलेक्टर रह चुकी हैं। कोल मामले में पहले से ही जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के सहयोगी निखिल चंद्राकर को भी पेश किया गया। इसे भी 18 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर रखे जाने के निर्देश कोर्ट ने दिए।

रानू साहू पर आराेप के बारे में ईडी के वकील सौरभ पांडे ने कहा था कि कोल लेवी स्कैम में उनकी गिरफ्तारी की गई है। उनसे पहले भी पूछताछ होती रही है, लेकिन उन्होंने कभी सहयोग नहीं किया। हर बात में डोजिंग आंसर दिया।विटनेस और डॉक्यूमेंट के वैरिफिकेशन के लिए उनसे पूछताछ की जानी थी, लेकिन हर बार यही कहा कि कुछ नहीं मालूम। अब अदालत में दलील दी गई है कि चूंकि रानू प्रभावशाली अधिकारी हैं, जांच में उनका सहयोग नहीं मिल रहा है इसलिए उन्हें छोड़ा जाना ठीक नहीं होगा। यही वजह रही कि अदालत ने फिलहाल उनकी रिमांड को बढ़ा दिया है।

रानू साहू के मायके में पड़ चुका है छापा
पिछले साल ED ने मनी लॉन्ड्रिंग और कोल अवैध वसूली मामले में रानू साहू के कलेक्टर रहते हुए छापेमारी कार्रवाई की थी। रानू साहू के मायके में ED के अधिकारियों ने दबिश दी थी। साहू के गांव पाण्डुका, गरियाबंद जिले में छापा पड़ा था। साहू के परिजन राजनीति से जुड़े हैं। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू और कांग्रेस नेता शैलेंद्र साहू के घर टीम घुसी थी। लक्ष्मी साहू कलेक्टर रानू साहू की मां हैं। वहीं शैलेंद्र साहू उनके चचेरे भाई हैं। मैनपुर में एक 12 एकड़ के तालाब के भी इस परिवार के नाम होने की जानकारी सामने आई थी, क्योंकि इसकी प्रारंभिक रजिस्ट्री में परिवार का नाम था।

प्रॉपर्टी अटैच की गई थी
दो महीने पहले कोल मामले में ED ने आईएएस अफसर, कोल कारोबारी और कुछ कांग्रेसी विधायकों की संपत्ति अटैच की थी। तब प्रदेश में 90 चल अचल संपत्तियों को अटैच किया गया है। जिनमें लग्जरी गाड़ियां, ज्वेलरी और नगद शामिल है। कुल 51. 40 करोड़ की संपत्ति को बरामद किया गया है। यह बरामदगी आईएएस रानू साहू, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, विधायक चंद्र देव राय के पास से की गई थी। यह कोल एक्सटॉर्शन स्कैम से जुड़ा हुआ मामला है। ईडी की तरफ से कहा गया है कि इस मामले में अब तक 221.5 करोड़ के आसपास की संपत्ति अटैच की जा चुकी है।

रानू की जमानत पर 5 अगस्त को भी बहस
शुक्रवार को ED जज के सामने रानू की ओर से जमानत आवेदन पेश किया गया। रानू के वकील ने कहा कि कई बार छापेमारी हो चुकी है, पूछताछ हो चुकी है, राजनीति से प्रेरित होकर जानबूझकर एक अधिकारी को परेशान किया जा रहा है, इसलिए उन्हें जमानत देनी चाहिए। अदालत ने ईडी को अपना तर्क पेश करने के लिए 5 अगस्त शनिवार का वक्त दिया है। ED पूरी कोशिश में है कि रानू को जमानत न मिले

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM : शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग पर पुलिस की सक्रियता की वजह से तत्काल पाया गया काबू ™️ स्पीड न्यूज के दीपेश अग्रवाल ने दिखलाया हौसला ™️

Next Post

TuTi KaLaM : महापौर के व्यवहार से पीड़ित एम आई सी सदस्य, नगर के स्वास्थ्य मंत्री संजय देवांगन ने अपने पद से इस्तीफा दिया ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

महज ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई ™️ रायगढ़ इस्पात प्रबंधन को क्यों बख्शा गया ™️ चोरी का माल खरीदने वाला और बेचने वाला बराबर के भागीदार होते है ™️ ट्रक के मालिक को क्यों तलब नहीं किया गया ™️
टूटी कलम विशेष

महज ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई ™️ रायगढ़ इस्पात प्रबंधन को क्यों बख्शा गया ™️ चोरी का माल खरीदने वाला और बेचने वाला बराबर के भागीदार होते है ™️ ट्रक के मालिक को क्यों तलब नहीं किया गया ™️

9th October 2026
रायगढ़ के बच्चों की कलाओ से महक उठा वृंदावन धाम ™️ आयत कत्थक डांस एकेडमी की ट्रेनर तब्बू को मिला ब्रज कला आचार्य शिरोमणि पुरस्कार ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ के बच्चों की कलाओ से महक उठा वृंदावन धाम ™️ आयत कत्थक डांस एकेडमी की ट्रेनर तब्बू को मिला ब्रज कला आचार्य शिरोमणि पुरस्कार ™️

9th October 2026
देवकी रामधारी फाउंडेशन के दीपक अग्रवाल ( डोरा) ™️ बेलपहार अग्रसेन जयंती समारोह के विशिष्ट अतिथि ™️
टूटी कलम विशेष

देवकी रामधारी फाउंडेशन के दीपक अग्रवाल ( डोरा) ™️ बेलपहार अग्रसेन जयंती समारोह के विशिष्ट अतिथि ™️

9th October 2026
टूटी कलम विशेष

कांग्रेस के लिए क्या तुरुप का इक्का साबित होंगे रामचंद्र शर्मा ™️ क्या इस बार पूर्व आई ए एस,पूर्व टी आई के बीच होगा महा मुकाबला ™️

9th October 2026
रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️

4th October 2026
टूटी कलम विशेष

रामचंद्र शर्मा छाये ™️ दिखाए अपना कांग्रेसी अवतार रौद्र रुप ™️ वरिष्ठ कांग्रेसी बयान बाजी तक सीमित रहे ™️

30th September 2026
Next Post

TuTi KaLaM : महापौर के व्यवहार से पीड़ित एम आई सी सदस्य, नगर के स्वास्थ्य मंत्री संजय देवांगन ने अपने पद से इस्तीफा दिया ™️

TuTi KaLaM : कोयले के हेरा फेरी मामले में आरोपी सूर्यकांत तिवारी, समीर बिश्नोई, सुनील अग्रवाल आदि की रिमांड अवधि बढ़ा दी न्यायालय ने ™️

TuTi KaLaM : जिला प्रशासन के भ्रष्टाचार का विरोध करने वाले अधिवक्ता संघ पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप ™️ आशीष कुमार मिश्रा एवं भरत राज पांडे करेंगे भ्रष्टाचार मामले की जांच ™️ अधिवक्ता संघ की पूरी कार्यकारिणी भंग ™️ अधिवक्ता संघ के चुनाव दिनांक की घोषणा भी की जाएगी ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In