🎤टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़… नगर पालिका निगम रायगढ़ के द्वारा आवारा पशु पकड़ो अभियान में नगर निगम आयुक्त सुनील चंद्रवंशी के आदेश के पश्चात तेजी देखी जा रही है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा प्रदेश के सभी निगम एवं नगर पालिका को आदेश दिया गया है कि वे शहर में घूमने वाले आवारा हूं मवेशियों को पड़कर गठानों में शिफ्ट कर चलाए जा रहे अभियान की रोजाना रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिस वजह से रायगढ़ नगर निगम के द्वारा अभियान में तेजी ला दी गई और सड़कों पर बैठे विचरण कर रहे गाय एवं सांड को भारी मशक्कत कर कॉउ कैचर वाहन में चढ़ा कर गौठान भेजे जा रहे है। प्रदेश में हो रही सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण आवारा मवेशियों को माना जा रहा है.
इंसान से ज्यादा समझदार है पशु. मवेशी पकड़ो अभियान के समय यह देखा गया कि सड़कों पर बैठे विचरण करते मवेशी निगम एवम पुलिस की टीम को देखकर भागना शुरू कर देते हैं। जो मवेशी भाग कर बच जाता है वह सिकंदर हो जाता और जो पकड़ा जाता है उसे गौठान भेज दिया जाता है।
पुलिस प्रोटक्शन क्यों जरूरी है…. आवारा मवेशी पकड़ो अभियान के दौरान कई दफे पशु पालक नगर निगम कर्मचारियों से हुज्जातबाजी,गाली गलौज, रसूख का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं जाते हैं। इस वजह से नगर निगम आयुक्त सुनील चंद्रवंशी में दुर्दशा का परिचय देते हुए पुलिस प्रशासन से सहायता मांगकर कड़े कदम उठाए गए हैं। सड़कों पर बैठे आवारा पशुओं के पशुपालकों के द्वारा नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन के जवानों के साथ हुज्जतबाजी करते देखा गया। यदि ऐसे समय में निगम कर्मचारियों के साथ पुलिस बल ना रहे तो पशुपालक मारपीट पर उतारू हो सकते हैं।
काऊ कैचर वाहन की है कमी… लगभग अर्ध शतक वार्डों वाले रायगढ़ नगर पालिका निगम के पास मवेशियों को कैद कर ले जाने के लिए एक ही वाहन है। इससे मवेशियों को शहर से 10 किलोमीटर दूर ले जाकर गौठान में छोड़ जाता है। आने जाने में इतना समय व्यतीत हो जाता है कि अभियान का टारगेट पूर्ण नहीं हो पाता है इसलिए नगर निगम प्रशासन को चाहिए कि कम से कम 3 और वाहन पशु पकड़ो अभियान में शामिल किया जाना चाहिए। जिन्हें शहर के चारों दिशाओं में भेजना चाहिए।
नगरपालिका निगम तथाकथित गौ सेवकों, पशु प्रेमियों से निवेदन करती है कि आवारा पशु पकड़ो अभियान में वे निगम को सहयोग प्रदान करें।
स्ट्रीट डॉग होंगे अभियान के अगले टारगेट.. मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका निगम के द्वारा अगला अभियान स्ट्रीट डॉग गालियों के कुत्तों के लिए चलाया जाएगा. जिन्हे या तो जहर देकर मारा जाएगा या फिर उनकी नसबंदी कर दी जाएगी। कुतियो से वंचित नसबंदी होने के पश्चात बौखलाए कुत्ते पागल होकर रात के समय वाहन चालकों को बहुत दूर तक दौड़ाएंगे और मौका मिलते ही काट देंगे। इसलिए स्ट्रीट डॉग को जहर देकर मारना उचित होगा।