• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, October 9, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM : जिला कांग्रेस कमेटी को हार के बाद समीक्षा की नहीं अपितु सफाई की जरूरत है ™️ नगर निगम में बैठी कांग्रेस सरकार को इस्तीफा देकर अपने ऊपर जिम्मेवारी ले लेनी चाहिए ™️ जिला कांग्रेस कमेटी को भी भंग कर तेज तर्रार,ऊर्जावान, चाणक्य सरीखे लोगो को जिम्मेवारी दे देनी चाहिए ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
7th December 2023
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🎤 टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम रायगढ़ … “सब कुछ लूटाकर होश में आए तो क्या आए” रायगढ़ जिले की चार विधानसभा में से तीन विधानसभा क्षेत्र पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाकर रायगढ़ जिले की नाक बचा ली. मगर जिला मुख्यालय की रायगढ़ विधानसभा सीट में कांग्रेस को छत्तीसगढ़ स्तर पर सर्वाधिक वोटो से हार मिलने का इतिहास में नाम दर्ज करवा दिया है. इतनी बड़ी ऐतिहासिक हार के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की कुंभकर्णी नींद खुल रही है. जिसे “अब का होत जब चिड़िया चुग गई खेत” माना जाना चाहिए. सत्ता,पद के नशे में चूर जिला कांग्रेस कमेटी का नशा पूरी तरह से काफुर हो चुका है. कांग्रेस के लोग प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी ओ पी चौधरी को कम आंक कर चल रहे थे. उन्हें यह गलतफहमी हो गई थी कि भाजपाइयों के द्वारा भीतरघात कर ओपी चौधरी के जीत के मार्ग को रोक दिया जाएगा परंतु उनकी गलतफहमी दूर हो गई और पूरा भाजपा संगठन एक होकर पूरी ताकत के साथ चुनाव में सक्रिय हो गया. इसके ठीक विपरीत कांग्रेसियों के द्वारा प्रत्याशी प्रकाश नायक के चुनाव प्रचार से दूरी बनाकर घर में घुसे रहना,कोई कार्य न करना भीतरघात करना, प्रत्येक वार्ड के लिए उपलब्ध कराई गई धनराशि को अपनी जेब के हवाले करना उचित समझा. शहर के किसी भी वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा ना तो चुनावी कार्यालय खोला गया, ना मतदाता पर्चियां बांटी गई, ना डोर टू डोर जनसंपर्क किया गया. कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक को लगभग 65,000 वोट प्राप्त हुए जो की उनकी धर्मपत्नी “सुषमा नायक” द्वारा की गई मेहनत वजह से प्राप्त हुए. अगर सुषमा नायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क नहीं किया होता तो संभवत प्रकाश नायक की हार १ लाख वोटों से हो जाती. इतनी बड़ी हार केवल लोकसभा चुनाव में देखी जाती है. विधानसभा चुनाव में नहीं.

रायगढ़ शहर की नगर पालिका निगम में कांग्रेस सरकार स्पष्ट बहुमत वाली पार्षदों के साथ कार्यरत है. यही हाल जिला पंचायत का भी है. जिला पंचायत में भी कांग्रेस का बहुमत है. इसके बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी को शहर के किसी भी वार्ड के पोलिंग बूथ, ग्रामीण क्षेत्रों के किसी पोलिंग बूथ से कांग्रेस बढ़त हासिल नहीं कर पाई. इसका सीधा साधा अर्थ है यह है कि कांग्रेस के पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं, सदस्यों, पार्षदों, जिला पंचायत के पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं, सदस्यों,ने अपना एक बूंद पसीना भी कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार प्रसार में नहीं बहाया. केवल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर ही कांग्रेसी सरकार लौटने की आशा में रहे और खाने-पीने मटरगश्ती करने में ही लग रहे हैं. जिला कांग्रेस कमेटी केवल अपने 2–4 मीडिया वाले पिठ्ठूओ को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुलाकर मैनेजमेंट करते रहे और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पीसीसी को दिग्भ्रमित करते रहे.

अब कांग्रेस को चाहिए कि हार की समीक्षा, मंथन ना करते हुए ऊर्जावान, उत्साही, लोकप्रिय, जनप्रिय, युवाओं को सुलझे हुए कांग्रेसियों को जिला कांग्रेस कमेटी में स्थान देवें क्योंकि आने वाले समय में लोकसभा,नगर निकाय एवं पंचायत के चुनाव होने वाले हैं. जिला कांग्रेस कमेटी में जोगी कांग्रेस के लोगों को पद दिया गया था. जो चुनाव के समय में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए भारी पड़ गया. जोगी से जुड़े कांग्रेसी अंदर ही अंदर भाजपा प्रत्याशी ओ पी चौधरी का प्रचार प्रसार करते रहे. कांग्रेस की मीडिया सेल बुरी तरह से फिसड्डी साबित हुई.

अति विश्वसनीय सूत्रों ने बतलाया कि रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक को हराने के लिए खरसिया विधायक एवं ओ पी चौधरी की बैठकें हुई. जिसमें यह समझौता हुआ कि ओपी चौधरी रायगढ़ से चुनाव लड़े तो उन्हें पूरे के पूरे सामाजिक वोट दिलवाए जाएंगे, पूरी मदद की जाएगी, कार्यकर्ता उपलब्ध करवाए जाएंगे, क्योंकि खरसिया विधायक के मन में डर समाया था कि यदि इस बार ओ पी चौधरी खरसिया से चुनाव लड़ेंगे तो कांग्रेस का गढ़ ढह जाएगा. छत्तीसगढ़ में कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुके ओपी चौधरी के द्वारा अचानक से रायगढ़ विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश कर लाइन में लगे सभी लोगों को चुप कर दिया गया. जिस वजह से भाजपा के अंदर भीतरघात नहीं हो पाया. रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक को चुनाव हराने का एकमात्र कारण यह था कि प्रकाश नायक के द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान लगातार फ्लाई ऐश डंपिंग के मामले पर अपनी आवाज बुलंद की जाती रही. ज्ञात रहे की फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग केवल खरसिया विधानसभा क्षेत्र में ही की जाती रही है. खरसिया विधायक के मन में यह भय हो गया था कि यदि इस बार प्रकाश नायक चुनाव जीत जाते हैं और कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो प्रकाश नायक को मंत्री पद दिया जाएगा. जिसके दम पर प्रकाश नायक अपनी आवाज और दमदारी से बुलंद करेंगे. इसलिए “सांप भी मर जाए और लाठी भी ना टूटे” की तर्ज पर खेल-खेल दिया गया.

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM : आप मन के “ओ पी चौधरी” की जीत से रायगढ़ का होगा चहुमुखी विकास ™️ भू माफिया,कोल माफिया,शराब,गांजा,कबाड़,पशुधन, फ्लाई ऐश माफियाओं के उड़े होश ™️ जनमानस की निगाहे अब ओ पी की कार्यशैली की ओर ™️

Next Post

TuTi KaLaM : “आप मन के ओ पी चौधरी” को पूरी शिद्दत के साथ रायगढ़ को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलवाने हेतु कमर कसनी होगी ™️ यहां विकासवादी कम विकास विरोधी अधिक है ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

रायगढ़ के बच्चों की कलाओ से महक उठा वृंदावन धाम ™️ आयत कत्थक डांस एकेडमी की ट्रेनर तब्बू को मिला ब्रज कला आचार्य शिरोमणि पुरस्कार ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ के बच्चों की कलाओ से महक उठा वृंदावन धाम ™️ आयत कत्थक डांस एकेडमी की ट्रेनर तब्बू को मिला ब्रज कला आचार्य शिरोमणि पुरस्कार ™️

9th October 2026
देवकी रामधारी फाउंडेशन के दीपक अग्रवाल ( डोरा) ™️ बेलपहार अग्रसेन जयंती समारोह के विशिष्ट अतिथि ™️
टूटी कलम विशेष

देवकी रामधारी फाउंडेशन के दीपक अग्रवाल ( डोरा) ™️ बेलपहार अग्रसेन जयंती समारोह के विशिष्ट अतिथि ™️

9th October 2026
टूटी कलम विशेष

कांग्रेस के लिए क्या तुरुप का इक्का साबित होंगे रामचंद्र शर्मा ™️ क्या इस बार पूर्व आई ए एस,पूर्व टी आई के बीच होगा महा मुकाबला ™️

9th October 2026
रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️

4th October 2026
टूटी कलम विशेष

रामचंद्र शर्मा छाये ™️ दिखाए अपना कांग्रेसी अवतार रौद्र रुप ™️ वरिष्ठ कांग्रेसी बयान बाजी तक सीमित रहे ™️

30th September 2026
टूटी कलम विशेष

ओ पी चौधरी का मास्टर स्ट्रोक ™️ 2 करोड़ रुपए का लॉलीपॉप ™️ चर्चा में बने रहने का शिगूफा ™️ ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी ™️

28th September 2026
Next Post

TuTi KaLaM : "आप मन के ओ पी चौधरी" को पूरी शिद्दत के साथ रायगढ़ को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलवाने हेतु कमर कसनी होगी ™️ यहां विकासवादी कम विकास विरोधी अधिक है ™️

TuTi KaLaM : सत्ता परिवर्तन होते ही तिलमिलाये कांग्रेसी ™️ टी एस सिंहदेव (बाबा) बृहस्पत सिंह के बाद जय सिंह अग्रवाल ने मीडिया के समक्ष लगाये मुख्यमंत्री, कलेक्टरों,पुलिस अधीक्षको पर आरोप ™️

TuTi KaLaM : प्रेस वार्ता के पश्चात रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी पहुंचे जिला ग्रंथालय ™️ घूम घूम कर पूरे परिसर का निरीक्षण किया गया ™️ उच्च स्तरीय पुस्तकालय निर्माण का दिया आश्वासन ™️ अपने बीच ओपी चौधरी को पा कर खुश हुए छात्र-छात्राएं ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In