• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, June 13, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

कलेक्टर यशवंत कुमार ने जारी किये व्यवसाईयो के लिए दिशा निर्देश

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
20th May 2020
0
0
SHARES
1
VIEWS
Advertisement

सेलून, ब्यूटी पार्लर तथा स्टेशनरी दुकानों के संचालन को सशर्त अनुमति
कलेक्टर यशवंत कुमार ने जारी किया आदेश
रायगढ़, 20 मई 2020/ कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने जिले में सेलून/नाई, ब्यूटी पार्लर, स्टेशनरी एवं किताबों की दुकान के सशर्त संचालन के लिए आदेश जारी किया है। इसके साथ ही अन्य दुकानों के संचालन में आंशिक संशोधन किया गया है। इन गतिविधियों के संचालन के लिए सोशल तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मॉस्क पहनने के निर्देश के साथ अनुमति प्रदान की गई है।
सेलून/नाई दुकान एवं ब्यूटी पार्लर के संचालन हेतु शर्ते-
सेलून/नाई दुकान एवं ब्यूटी पार्लर को प्रात: 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक सोशल डिस्टेसिंग, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति (मॉस्क पहनने के निर्देश)में संचालित किया जाएगा। व्यक्ति एवं ग्राहकों को रजिस्टर संधारित करना अनिवार्य होगा। जिसमें आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाईल नंबर आदि का ब्यौरा रखना होगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए शारीरिक दूरी बनाये, भीड़ न बनाये एवं ग्राहक से नाम लिखवायें एवं एपाइंटमेंट ले। उक्त निर्देश को दुकान के अग्र भाग पर चस्पा करना होगा। दुकान में भीड़ या प्रतीक्षारत व्यक्ति एवं ग्राहकों को कम करने की दृष्टि से पूर्वानुमति प्राप्त कर उसी क्रमानुसार व्यक्तियों का सेविंग या कटिंग, डाई करना होगा। दुकान में सेनेटाईजर, हाथ धोने के लिए साबुन एवं पानी की व्यवस्था करना होगा, उपयोग किया गया ब्लेड और डिस्पोजल सामग्रियों को प्रत्येक नये उपकरण आदि के साथ बदलना होगा। सेलून संचालक को प्रत्येक व्यक्ति के सेविंग एवं बाल कटिंग के पश्चात कैची, अस्तुरा, सेविंग ब्रश, कंघी एवं कुर्सी को सेनेटाईजर करना होगा। दुकान में वेटिंग करने हेतु अलग से कुर्सी नहीं रखा जाएगा। एक ही ग्राहक/व्यक्ति दुकान में प्रवेश करेंगे। ग्राहक को स्वयं के द्वारा टॉवेल/कपड़ा लाना होगा। दुकान में भीड़ बढऩे अथवा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना के लिए दुकान संचालक जिम्मेदार होंगे एवं नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
स्टेशनरी और किताबों की दुकानों के संचालन हेतु शर्ते
स्टेशनरी और किताबों की दुकानों के संचालन का समय प्रात: 10 से सायं 6 बजे तक (मई माह के प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को छोड़कर) शासन के गाईड लाईन एवं दिशा-निर्देश के तहत सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए संचालित की जा सकेगी। अन्य निम्नांकित दुकानों के संचालन का समय पूर्व में जारी आदेश के अनुसार पूर्ववत रहेगा।
सब्जी एवं फल का विक्रय सशर्त (समय पूर्ववत प्रात: 7 से प्रात:10 बजे तक प्रतिदिन)की ही अनुमति होगी। इसी प्रकार ठेले के माध्यम से फल एवं सब्जी घूम-घूमकर प्रात: 7 बजे से सायं 5 बजे तक बेची जा सकती है किन्तु ठेले को एक जगह पर नहीं रखेंगे तथा झुण्ड में नहीं रहेंगे। दो ठेलों के बीच कम से कम 20 फीट की दूरी होना आवश्यक है।
खाद्य पदार्थ, ब्रेड, फल, चिकन, मटन, मछली एवं अण्डा के विक्रय, वितरण, भंडारण, परिवहन की अनुमति प्रतिदिन समय प्रात: 7 से दोपहर 12 बजे तक ही होगी।
मिल्क पार्लर, दूध डेयरी का संचालन प्रतिदिन सशर्त-प्रात: 7 बजे से सुबह 10 बजे तक एवं सायं 5 बजे से सायं 7 बजे तक रहेगी। घर पर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता एवं न्यूज पेपर हॉकर को प्रात: 7 बजे से प्रात: 10 बजे तक ही अनुमति होगी।
पान दुकान, ठेले के संचालन का समय प्रात: 7 बजे से प्रात: 10 बजे तक (माह मई 2020 के प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को छोड़कर) की अनुमति होगी। पान दुकान, ठेले में विक्रय किये जाने वाले पदार्थ-सिगरेट, पान, बीडी, तम्बाकू, गुटखा, गुड़ाखू का उपभोग, उपयोग सार्वजनिक स्थान, पान ठेला पर किये जाने पर प्रतिबंध होगा। पान दुकान व ठेले से इन सामग्रियों का मात्र विक्रय ही किया जावेगा। दो पान ठेले के बीच की दूरी 20 फीट की दूरी होना आवश्यक होगा।
शेष छुट प्राप्त दुकानें प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक (माह मई 2020 के प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को छोड़कर) संचालित होगी।
जिले/क्षेत्र के हॉटस्पॉट एवं कन्टेनमेंट जोन में शासन द्वारा संपूर्ण लॉकडाउन के संबंध में जारी दिशा-निर्देश पूर्वानुसार प्रभावी होंगे तथा इन अतिरिक्त गतिविधियों को निष्पादित करने की अनुमति हॉटस्पॉट एवं कन्टेनमेंट जोन में नहीं होगी।

ShareSendTweet
Previous Post

रायगढ़ जिले में मिले 3 नये कोरोना पॉजिटिव ग्रीन जोन बनाये रखने का सपना हुआ चकनाचूर

Next Post

शराब दुकाने बंद करने का समय 2 घण्टा बढ़ाया गया

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

ग्लैमर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में टॉप पर रही रायगढ़ की प्राची दुबे,ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रगति चंद्राकर बनीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट

12th June 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

4th June 2026
टूटी कलम विशेष

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा की अगुआई में अडानी, जिंदल और क्षेत्रीय उद्योग जुटे सुरक्षा समन्वय के लिए ™️ उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

*अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के तहत आठ दिवसीय समर कैंप संपन्न ™️ 351 बच्चों की सहभागिता, नौ ग्रामों से बच्चों ने लिया भाग ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

कल 20 मई को देशभर  दवा बाजार बंद रहेगा ™️ दवा दुकानों में लटकेंगे ताले ™️ धन्वंतरी फार्मेसी (जेनेरिक दवा दुकान) जन औषधि केंद्र को बंद से मुक्त रखा गया है ™️ अंदर देखिए खुली रहने वाली दवा दुकानों की सूची ,™️

19th May 2026
Next Post

शराब दुकाने बंद करने का समय 2 घण्टा बढ़ाया गया

मजदूरों का किया गया रैपिड टेस्ट,बोन्दाटिकरा में मजदूर

*रोशन की दबंगई* हमे यहां नही रहना,188 का मामला दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In