• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, March 26, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM NeWs –: बौखलाई भाजपा कर रही है आंय,बांए,सांय काम ™️ भाजपा की वजह से बाहर से आए सीआरपीएफ के जवानों को गालियां सुननी पड़ी ™️ कहीं प्रदेश का माहौल खराब न हो जाए ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
4th May 2024
0
0
SHARES
0
VIEWS

🏹टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤 न्यूज रायगढ़ छत्तीसगढ़.…..चुनाव में बांटने के लिए पैसे रखे होने की आशंका में चुनाव आयोग व सीआरपीएफ की टीम शहर के बड़े होटल में रेड करने पहुंच गई। इस दौरान होटल में शादी की सालगिरह की पार्टी चल रही थी। मेहमानों को भी होटल के अंदर बाहर जाने से रोकने पर जमकर हंगामा हुआ। तलाशी में कुछ नहीं मिलने के बाद टीम खाली हाथ वापस लौट गई।
शहर के नामी होटल में चल रहे शादी की सालगिरह की पार्टी के बीच चुनाव आयोग व सीआरपीएफ की टीम पहुंच गई। टीम ने होटल का गेट बंद कर तलाशी शुरू कर दी। मेहमानों को भी अंदर और बाहर जाने से रोक दिया। जिसके चलते होटल में जमकर हंगामा हुआ। इस बीच पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर तानाशाही हो रही है। देर रात तक गहमा गहमी मची रही।
शहर के दयालबंद इलाके में इंटरसिटी होटल स्थित है। होटल में कांग्रेस प्रत्याशी व भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के समर्थक रुके हुए है। बीती रात देवेंद्र यादव उनसे मिलने व चुनावी मीटिंग करने आने वाले थे। इस बीच चुनाव आयोग की टीम को कहीं से सूचना मिली कि होटल के कमरे में मोटी रकम रखी गई है। जिसे कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग करवाने के लिए चुनाव में बांटा जाएगा। सूचना पर चुनाव आयोग की टीम सीआरपीएफ के बल को लेकर होटल पहुंच गई। तलाशी शुरू करने से पहले होटल के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। बड़ी संख्या में सशस्त्र
जवान होटल में चलकदमी करने लगे और तलाशी लेने लगे। इस बीच होटल में मुंगेली के वर्मा परिवार की शादी की सालगिरह चल रही थी।
बड़ी संख्या में सशस्त्र जवानों को देखकर वहां अफरा– तफरी मच गई और पार्टी में शामिल होने आए मेहमानों में दहशत फैल गई। गेट बंद करने के बाद मेहमानों को ना तो होटल के अंदर जाने दिया जा रहा था और ना ही अंदर से बाहर जाने दिया जा रहा था। शादी की सालगिरह में शामिल होने आए मेहमान बड़ी संख्या में होटल के बाहर ही रह गए। तब पार्टी के आयोजनकर्ताओं ने  जाकर सीआरपीएफ के जवानों से विनती करते हुए कहा कि उन्हें चुनाव से कोई मतलब नहीं है वे लोग शादी की सालगिरह की पार्टी कर रहे हैं। कृपया मेहमानों को अंदर आने दिया जाए,पर जवानों ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद जमकर हंगामा मच गया और मेहमानों समेत मेजबानों ने सीआरपीएफ जवानों पर जमकर भड़ास निकाली।
मेजबान प्रभात वर्मा ने कहा कि वह रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हैं और मुंगेली जिले के पथरिया ब्लॉक के पास के गांव के रहने वाले है। यहां उनके परिवार ने शादी की सालगिरह की पार्टी दी है। चुनावी गतिविधियों से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है पर आम जनता को इस तरह परेशान किया जा रहा है। जिसे पकड़ना है चुनाव आयोग की टीम को पकड़े, यहां छापा मारना है छापा मारे पर इस तरह से मेहमानों को बाहर रोककर हमारी खुशियों में खलल ना डाले। इस दौरान पार्टी होटल के रेस्टोरेंट में खाना खाने आए अन्य गेस्ट को भी आने जाने नहीं दिया जा रहा था जिसके चलते उन्होंने भी सीआरपीएफ जवानों को जमकर अपशब्द कहे।
सूचना मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव भी होटल पहुंच गए पर उन्हें भी सीआरपीएफ जवानों ने अंदर जाने नहीं दिया। उन्होंने चुनाव आयोग की टीम से बात करवाने के लिए विनती भी की पर जवान नहीं माने। देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के इशारे पर यह हो रहा है, इससे पता चलता है कि भाजपा कितनी डरी हुई है। यहां हजारों मेहमान आए हैं लोगों की खुशियों में खलल डाला जा रहा है। देवेंद्र यादव ने कहा इनकी तलाशी में कुछ भी नही मिला।
देवेंद्र यादव ने कहा कि जहां-जहां मैं जाता हूं वहां मेरे पीछे सीआरपीएफ की टीम पहुंच जाती है। यह इनका डर बताता है। देवेंद्र यादव ने कहा कि मुझे जो करना है करें मुझे फांसी पर टांग दे, सूली पर चढ़ा दे, पर आम जनता को परेशान तो ना करें। देर रात तक होटल में गहमा गहमी बनी रही। तलाशी में कुछ नहीं मिलने के बाद टीम खाली हाथ वापस लौट गई।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM NeWs –: हमें संविधान क्या सिखाएंगे ये दसवीं पास मोदी– शाह ™️ देश के प्रधानमंत्री मोदी की भाषा सड़क छाप लोगों की तरह है ™️ कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने के बाद मेरी तबीयत भी बिगड़ रही है ™️ सरोज पांडे कभी कोरबा नहीं आई ™️

Next Post

TuTi KaLaM NeWs –: शहर के रेड क्वीन मैरिज गार्डन में किया गया है मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ™️ जिसमें आप सपरिवार सादर आमंत्रित है ™️ सुरुचि भोज के साथ संपन्न होगा कार्यक्रम ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

रायगढ़ पुलिस का मीडिया पर ऑपरेशन “लगाम” शुरू है ™️ तथ्यहीन एवं भ्रामक समाचार वायरल करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई ™️ पुलिस ने पूर्व में भी एक समाचार का खंडन किया था ™️ अपनी टीआरपी बढ़ाने की ओछी हरकत कर रही है मीडिया ™️

25th March 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ सीएसपी “मयंक मिश्रा” का बड़ा बयान ™️ अफीम की खेती के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क नहीं ™️ अज्ञानता और कुछ पैसे की खातिर की जा रही थी अफीम की खेती ™️

24th March 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ के ढिमरापुर वार्ड जगतपुर में घर  घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई ™️ आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त ™️ फरार एक आरोपी की तलाश जारी ™️

22nd March 2026
टूटी कलम विशेष

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण दिए ™️ खरसिया में आयोजित हुआ नगर मण्डल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर

21st March 2026
टूटी कलम विशेष

गांजा तस्करी में अब सभ्य समाज की लड़कियां भी शामिल ™️ मां बाप के अत्यधिक छूट देने का परिणाम ™️ महंगे कपड़े, महंगे मोबाइल,स्कूटर, हाई-फाई जीवन शैली की चाहत अपराध से शॉर्टकट तरीका ™️

21st March 2026
टूटी कलम विशेष

खाद्य एवं औषधि प्रशासन दल ने की देवांशी मिनरल वाटर प्लांट की जांच ™️ गुणवत्ताहीन संदेह होने पर पानी पाउच की 115 बोरी जप्त ™️

21st March 2026
Next Post

TuTi KaLaM NeWs –: शहर के रेड क्वीन मैरिज गार्डन में किया गया है मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ™️ जिसमें आप सपरिवार सादर आमंत्रित है ™️ सुरुचि भोज के साथ संपन्न होगा कार्यक्रम ™️

TuTi KaLaM NeWs –: ओपी चौधरी ने रामनवमी आयोजन समिति के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बुलाया भोज पर ™️ रजिस्टर्ड चाटुकार पत्रकार बगैर बुलाए पहुंचे ™️ ओ पी की हंसी देखकर समझ जाना चाहिए कि यह हंसी नहीं उपहास है ™️

TuTi KaLaM NeWs –: 70 साल से कांग्रेस नहीं कर पाई वह कार्य बीजेपी ने कर दिया ™️ नदी और तलाब की बात छोटी है भाजपा ने तो पूरा समंदर साफ कर दिया ™️ कांग्रेस छोड़कर भागने वालों का राजनीतिक भविष्य  द एंड हुआ ™️ अब कांग्रेस पूरी साफ सुथरी रहेगी ™️ भाजपा में होगा खींच तान  का दौर शुरू ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In