टूटी कलम रायगढ़ जिले का बहुचर्चित, विश्वसनीय, पाठको की पहली पसंद नंबर वन के पायदान पर न्यूज वेब पोर्टल “टूटी कलम” अपनी लोकप्रियता की वजह से छत्तीसगढ़ स्तर पर जाना पहचाना जाने लगा है. संपादक निडर,निष्पक्ष,निर्भीक, बेबाक,बेखौफ, असलियत से नाता रखने वाला, लेखक, चिंतक, विचारक, विश्लेषक, व्यंग्यकार,स्तंभकार,कलमकार, माता सरस्वती का उपासक, लेखनी का धनी, कलम का मास्टरमाइंड चंद्रकांत (टिल्लू) शर्मा रायगढ़ छत्तीसगढ़ 83192 93002…. जिला ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय अखबार दैनिक जन जागरण संदेश
🏹टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤न्यूज रायगढ़ छत्तीसगढ़ शहर के छातामुड़ा चौक पर निगम प्रशासन के द्वारा फुटपाथ पर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. जिसे देखकर लोगों के मन में निगम के प्रति आक्रोश उत्पन्न हो गया क्योंकि निगम अमले के द्वारा संचालित प्याऊ को हटाया गया था. जब हमने उक्त विषय में निगम कमिश्नर सुनील चंद्रवंशी से उनका पक्ष जाना तो उन्होंने बताया की निगम अमले को किसी साहू के द्वारा मेंन रोड के किनारे एंगल, टीन, नट ,बोल्ट,वेल्डिंग के द्वारा फुटपाथ पर लंबे चौड़े रूप में प्याऊ के नाम पर अतिक्रमण करने की शिकायत प्राप्त हुई थी. जो सही पाई गई थी. निगम के द्वारा उक्त स्थल पर नोटिस चश्पा करते हुए तीन दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी. परंतु अतिक्रमणकारी ने जनता की संवेदना बटोरने की खातिर पानी के घड़े रखकर प्याऊ का फ्लेक्स लगा दिया गया था. ताकि अतिक्रमण हटाने की दशा में नगर निगम प्रशासन को विलेन साबित किया जा सके. चंद्रवंशी ने कहा कि यदि 5 टट्टे लगाकर प्याऊ संचालित किया जाता तो उसे नही हटाया जाता. मगर यमराज मोटरसाइकिल रिपेयर के लिए साहू के द्वारा लंबा चौड़ा स्थाई रूप से व्यवसाय के रूप देने के लिए सेड तैयार किया गया था. उक्त निर्माण कार्य हटाने हेतु निगम कर्मियों के द्वारा नोटिस भी चश्पा किया गया था. जिसकी अवहेलना करते हुए बचाव की खातिर 6–8 मटके रखवा दिए गए ताकि यदि निगम कार्रवाई करे तो. साहू ब्रदर एस सहानुभूति के पात्र बन सके जिन्हें जनता का समर्थन भी मिल सके.
ज्ञात रहे की रावण ऑटो के भाई के द्वारा यमराज ऑटो संचालित किया जाता है. रावण ऑटो के संचालक बंटी साहू को जिले का सबसे बड़ा ठगराज के रूप में जाना पहचाना जाता है. जिसके खिलाफ रायगढ़ जिले के लगभग सभी थानों में मामला दर्ज है. बंटी साहू के अपराधी प्रविति के होने की वजह से निगम के कर्मचारियों के मन में डर भय बैठा हुआ था. जिस वजह से कार्रवाई करने में विलंब हुआ. यदि बंटी साहू के द्वारा निगम के कार्य में हस्तक्षेप किया जाएगा तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई जा सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अतिक्रमणकारी के द्वारा सामने चल रहे टपरी फास्ट फूड के साथ प्रतिस्पर्धा करना मकसद था. टपरी फास्ट फूड में शाम से लगनो शुरू होती हुई भीड़ भोर तक देखी जा सकती है. शहर के सारे युवक युवती प्रेमी जोड़े यही पाए जाते हैं. इसलिए साहू ब्रदर्स के मन में ऐसा ही कुछ व्यवसाय करने का इरादा था.






