• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, May 9, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM NeWs ✍️ अधिवक्ता अशोक मिश्रा – आशीष मिश्रा ने बाहुबलियों की हालत खराब कर दी ™️ कुनबी समाज के फर्जी अध्यक्ष के खिलाफ वारंट जारी हुआ ™️ अधिवक्ता शीलू त्रिपाठी ने न्यायालय का आभार व्यक्त किया ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
23rd March 2025
0
0
SHARES
426
VIEWS

🥁टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤 न्यूज 🌍 रायगढ़ 🏹 छत्तीसगढ़कुनबी समाज संगठन के फर्जी अध्यक्ष देवराज पारधी और उनके सहयोगियों पुरूषोत्तम टोण्डरे और श्याम देशमुख के विरुद्ध धोखाधड़ी और दस्तावेजी कूटरचना का अपराध दर्ज  अदालत ने जारी किया वारंट
मिश्रा चेम्बर रायगढ़ के सीनियर वकील अशोक कुमार मिश्रा -आशीष कुमार मिश्रा ने अदालत में दायर किया था फौजदारी मामला।

   प्रदेश की राजधानी रायपुर में कुनबी समाज संगठन के पदाधिकारी बन कर संगठन चलाने वाले देवराज पारधी पुरूषोत्तम टोण्डरे और श्याम देशमुख के विरुद्ध न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी रायपुर माननीया अंकिता यदु की अदालत ने भारतीय दण्ड विधान की धारा 417, 420, 466, 467, 468, 471, 120 बी का अपराध दर्ज कर उनकी उपस्थिति के लिये वारंट जारी कर दिया है ।
इन आरोपियों के विरुद्ध संगठन के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर नाकतोड़े ने मिश्रा चेम्बर रायगढ़ के सीनियर एडवोकेट अशोक कुमार मिश्रा -आशीष कुमार मिश्रा के मार्फत न्यायालय में आपराधिक प्रकरण पेश कराया था एवं आरोप लगाया था कि इन अपराधियों ने संस्था भवन का ताला तोड़कर स्वयं को कुनबी समाज का पदाधिकारी घोषित कर दिया एवं लोगों को ठग-ठग कर चंदा वसूल कर रहे हैं तथा संगठन की रकम का बैंक से आहरण कर रहे हैं जबकि छत्तीसगढ़ शासन ने भी इनकी कार्यकारिणी को अवैध घोषित कर दिया है ।
इन आरोपियों की ठगी का शिकार होने वाले सतीश रावते, विजय बेन्दे्र और रामेश्वर नाकतोड़े ने न्यायालय में अपना बयान दर्ज कराया एवं इनके अपराधों के सबूत के रूप में कुल 10 दस्तावेजी प्रमाण अदालत में पेश किया ।
ज्ञात हो कि कुनबी समाज संगठन का बैंक खाता सील करने के लिये वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार मिश्रा द्वारा नोटिस दिये जाने पर बैंक ने इस संस्था का खाता वर्ष 2023 में फ्रीज कर दिया था लेकिन इसके बाद भी आरोपीगण आम जनता को इस संस्था का पदाधिकारी होना बताकर चंदा वसूलते रहे ।
संस्था के इस फर्जीवाड़ा की अपील मिश्रा चेम्बर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के समक्ष की गई थी जिस पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने देवराज पारधी की समूची कार्यकारिणी को अवैध होना पाया एवं 15 मार्च 2024 को पंजीयक को निर्देशित किया कि 6 माह के भीतर संस्था का चुनाव कराया जाए परंतु शासन का यह फैसला आने के बाद भी शासन के इस फैसले को न तो आरोपीगण ने महत्व दिया, न ही पंजीयक ने महत्व दिया, जिसके कारण राजधानी में यह फर्जीवाड़ा बेखौफ फलता-फूलता रहा एवं अपराधीगण कानून को अंगूठा दिखा कर चिढ़ाते रहे लेकिन जब यह मामला अदालत में पहुंचा, तब इन अपराधियों की सभी चालाकी धरी की धरी रह गई एवं वे कानून की गिरफ्त में आ गए ।
यहां यह उल्लेखनीय है कि न्यायालय द्वारा इन अपराधियों के विरुद्ध आजीवन कारावास के दण्ड से दण्डनीय धाराओं का अपराध पंजीबद्ध किया गया है जबकि पंजीयक फम्र्स एण्ड सोसायटी का कार्यालय इन आरोपियों का मददगार बनकर इन्हें भरपूर सहयोग देता रहा एवं शासन का आदेश होने के बाद भी इनके हाथ से संस्था की बागडोर छीनने में नाकामयाब रहा ।
न्यायालय में आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्य और दस्तावेज पेश करने के बाद 5 फरवरी को इस मामले में रायगढ़ के सीनियर वकील अशोक कुमार मिश्रा और उनकी सहयोगी श्रीमती शीलू त्रिपाठी द्वारा तर्क प्रस्तुत किया गया, जिसके पश्चात न्यायालय ने संपूर्ण प्रकरण का अध्ययन करने के बाद आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दण्ड विधान की धारा 417, 420, 466, 467, 468, 471, 120 बी का अपराध दर्ज कर लिया एवं उनकी उपस्थिति के लिये वारंट जारी कर दिया है।
न्यायालय के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए परिवादी रामेश्वर नाकतोड़े ने कहा कि आज उन्हें यह महसूस हुआ है कि कानून जिन्दा है वरना इन आरोपियों को देख कर उन्हें ऐसा लगने लगा था कि कानून का अस्तित्व ही नहीं है।
प्रकरण की पैरवी करने वाले अधिवक्ता अशोक कुमार मिश्रा और श्रीमती शीलू त्रिपाठी ने कहा कि न्यायालय का यह आदेश बाहुबली अपराधियों के लिये यह संदेश है कि अपराध करने के बाद उसके परिणाम से बचना नामुमकिन है क्योंकि न्यायालय की नजर में कोई बाहुबली नहीं है।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM NeWs ✍️ छत्तीसगढ़ का गौरव शुभम अग्रवाल ™️ विदेश में देंगे अपनी सेवाएं ™️ पूरे देश में टॉप पोजीशन पर ™️

Next Post

TuTi KaLaM NeWs ✍️ भविष्य में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ™️ राकेश पांडे ने अपने साथियों सहित दिल्ली कूच कर गए ™️ करेंगे संसद का घेराव™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

कहां गए बुलेट राजा ™️ एसपी शशि मोहन सिंह की नाम की दहशत ™️ अब रात को 11:00 बजे निकलते हैं मोहल्ले के गुंडे ,™️

9th May 2026
टूटी कलम विशेष

अवैध कारोबार से जीवन गुजार रहा भू माफिया, भू माफिया से, क्रिकेट सट्टा खाईवाल बना कुख्यात हलवाई पिंटू पुलिस पकड़ से बाहर ™️ क्रिकेट सट्टा खाईवाल बदनाम सेठ साकेत सिंघानिया ™️ पुलिस के हत्थे चढ़ा ™️

8th May 2026
टूटी कलम विशेष

कौशल विकास से रोजगार तक 🌹 एनटीपीसी लारा की पहल बनी युवाओं के लिए नई उम्मीद ™️

7th May 2026
टूटी कलम विशेष

नशा मुक्ति की बाइक रैली में शामिल होकर ™️ नशे का विरोध करें ™️ परिवार से करें प्यार नशे से करें इनकार ™️

7th May 2026
टूटी कलम विशेष

सुशासन की खुल गई पोल ™️ संतोष एंड संस खरसिया के द्वारा निर्मित ™️ 3 करोड रुपए का नाला 15 मिनट की बरसात की नहीं झेल पाया ™️

6th May 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ को नया रूप देने में  शिल्पी ओपी चौधरी ™️ रायगढ़ का विकास करने में पूरी ऊर्जा झोंक रहे हैं ™️

6th May 2026
Next Post

TuTi KaLaM NeWs ✍️ भविष्य में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ™️ राकेश पांडे ने अपने साथियों सहित दिल्ली कूच कर गए ™️ करेंगे संसद का घेराव™️

TuTi KaLaM NeWs ✍️ BiG BrEkInG.. शिक्षिका की मौत ™️ अज्ञात भारी वाहन ने दुपहिया को मारी जोरदार टक्कर ™️

TuTi KaLaM NeWs ✍️ आग लगने से करोड़ों रुपए के समान का नुकसान ™️ कार्यपालन यंत्री गुंजन शर्मा को हटाया गया ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In