• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, October 2, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM NeWs ✍️ बात का बतंगड़ बना दिया भाजपाइयों ने ™️ यह पार्टी की नहीं व्यक्ति विशेष की चाल है ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
20th September 2025
0
0
SHARES
78
VIEWS
Advertisement

नंबर वन की तरफ तेजी से बढ़ रहा *टूटी कलम समाचार* पत्रकारिता करना हमारा शौक है, जुनून है, आदत है, दिनचर्या है, कमजोरी है,लगन है,धुन है, पागलपन है ,पत्रकारिता करना हमारे पेट भरने का साधन नहीं है, और ना ही ब्लैकमेलिंग, धमकी,चमकी,देकर, विज्ञापन के नाम पर उगाही,वसूली करने का लाइसेंस मिला हुआ है, संपादक टिल्लू शर्मा लेखक, विश्लेषक, कवि,व्यंगकार,स्तंभकार, विचारक, माता सरस्वती का उपासक,परशुराम का वंशज,रावण भक्त,कबीर से प्रभावित,कलम का मास्टरमाइंड, सही और कड़वी सच्चाई लिखने में माहिर, जहां से लोगों की सोचना बंद कर देते है हम वहां से सोचना शुरू करते है, टिल्लू शर्मा के ✍️समाचार ज्यों नाविक के तीर,🏹 देखन म छोटे लागे, घाव करे गंभीर, लोगों की पहली पसंद टूटी कलम समाचार बन चुका है, सरकार एवं जिला प्रशासन का व्यवस्थाओं समस्याओं पर ध्यान आकर्षण करवाना हमारा पहला कर्तव्य है

🔱टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤 न्यूज रायगढ़ 🌍 छत्तीसगढ़ 🏹.. इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश विशेष कर खरसिया और रायगढ़ विधानसभा में जिस तरह की ओछी हरकत भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी कर रहे है। उससे भाजपा की छवि दिनों दिन गिरती ही जा रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई फेक आईडी चल रहे लोग अपने आकाओं के आदेश के बाद अपना आप खोने लगे हैं और भाजपा की ही गोभी खोदने लगे. सोशल मीडिया पर सक्रिय आमजन की नजरों में इस तरह की हरकत को भाजपाईयों के द्वारा कांग्रेस का समर्थन करना बताया जा रहा है। मतदाता बोलने लगे हैं कि अगले विधानसभा,चुनाव में कांग्रेस के विधायक उमेश पटेल को अपने प्रचार प्रसार करने की जरूरत नहीं रहेगी क्योंकि कुछ अर्धज्ञानियों के द्वारा कभी अशोक चक्र तो कभी भारत के नक्शा का अपमान बताकर उमेश पटेल की फोटो अपने सीने से लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर पूरे प्रदेश उमेश पटेल को चर्चा में ला दिए हैं. उमेश पटेल के द्वारा इतनी प्रसिद्धि करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी नहीं मिल पाती. जितने कम में भाजपाइयों ने कर दिखाया है

शुरुआत यहां से होती है.. कांग्रेस के द्वारा “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान की रैली रायगढ़ शहर में निकाली  गई थी। रैली में सचिन पायलट सहित प्रदेश के दिग्गज नेता, विधायक,मंत्री शामिल हुए थे। रायगढ़ में निकाली गई यात्रा का प्रभार पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल को दिया  गया था. रैली में हजारों लोग शामिल हुए थे। जिसकी कल्पना भाजपा ने नहीं की थी। रैली निकल गई थी सभा हो गई थी नेताओं ने अपने व्यक्तव व्यक्त कर दिए थे और रैली अन्य जिलों में निकालने के लिए कांग्रेसी नेता चले गए थे। मामला एकदम शांत हो चुका था। रैली से थक हारकर आराम करने के तीन दिन पश्चात जब हमने बताया कि रैली की सफलता का हीरो खरसिया विधायक उमेश पटेल है। जिसने रायगढ़ विधानसभा में ऐतिहासिक रैली आयोजित कर रायगढ़ विधायक के लिए परेशानियां खड़ी कर दी है और आगामी विधानसभा चुनाव में रायगढ़ के विधायक चुनाव नहीं जीत पाएंगे। विधायक से मंत्री बनने के बाद ओ पी चौधरी के स्वभाव में, कार्यशैली में ऐसा बदलाव हुआ की चौधरी दिनों दिन अलोकप्रिय होते जा रहे हैं। जिसमें उनको घेरे रहने वाले, उनको दिग्भ्रमित करने में, दिशा भटकाने में चांडाल चौकड़ी का अमूल्य योगदान है। हमारे इस समाचार के बाद भाजपा को होश आया और वे रैली  की कमियों को खोजने में लग गए और वोट अधिकार यात्रा के पोस्टर पर बने चक्र को अशोक चक्र बताकर उसका अपमान बताकर घटिया राजनीति की शुरुआत कर दिए. मगर होशियार जनता, मतदाता इस तरह के कार्य को भाजपा की घटिया चाल समझ गए.जब दाल नहीं गली तो न जाने किस अर्धज्ञानी के बहकावे में आकर उमेश पटेल की छवि खराब करने के लिए। पुलिस थाने में उमेश पटेल पटेल पर अपराध का यह करवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने लगे और कुछ थानों में उंगलियों पर गिने जाने वाले तथाकथित भाजपाइयों ने लिखित आवेदन देना शुरू कर दिया। जिससे उमेश पटेल की छवि आश्चर्यजनक रूप से निखर गई. आम जन यह सोचने लगा कि उमेश पटेल अगला चुनाव रायगढ़ विधानसभा से लड़ने की तैयारी कर रहे हैं परंतु वे अपने पिता की विरासत और अपने मतदाताओं,समर्थकों को मझधार में छोड़कर भागने वाले भगोड़े इंसान नहीं है। 

कांग्रेस ने किया पलटवार शुरू

शांत और अहिंसा के लिए जाने जाने वाली कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीयों,कार्यकर्ताओं, मतदाताओं ने उमेश पटेल के पक्ष में मोर्चा संभालते हुए.भाजपाइयों के विरुद्ध पुलिस थानों में रिपोर्ट दर्ज करवाने के आवेदन दिए जाने लगे। इसी कड़ी में खरसिया पुलिस चौकी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में नामजद भाजपाइयों के विरुद्ध अपराध दर्ज करने का आवेदन दिया गया.

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM NeWs ✍️ BiG  BrEkInG होटल में हंगामा ™️ पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया ™️ जमकर की गई खातिरदारी ™️

Next Post

TuTi KaLaM NeWs ✍️ मोदी के जन्म की छठी मना रहे है नारंगी ™️ मोदी का झोला और कांग्रेस का सवाल ™️ टिल्लू शर्मा की बेबाक कलम से ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

रामचंद्र शर्मा का रौद्र रूप बना जनचर्चा का विषय ™️ वरिष्ठ कांग्रेसी बयानबाजी तक सीमित रहे ™️

30th September 2026
छत्तीसगढ़

केलो में तैराकी की ओ पी चौधरी ने ™️ अपने हाथों से निकाला नदी का अपशिष्ट ™️ ओ पी की सादगी के कायल हुए लोग ™️

25th September 2026
छत्तीसगढ़

चिराग़ तले अंधेरा ™️ जी एस टी मंत्री के निवास क्षेत्र में ™️ करोड़ों रुपए की हो रही जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ पूरे एक माह तक होगी टैक्स की चोरी ™️

13th September 2026
छत्तीसगढ़

समाजसेवी,उद्योगपति,पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने भंडारे में किया पोहा (प्रसाद) का वितरण ™️

4th September 2026
छत्तीसगढ़

युवक संघ के द्वारा आयोजित भव्य भंडारे में पहले दिन उमड़ा विशाल जन सैलाब ™️ दूसरे दिन भी भंडारा जारी रहेगा ™️

3rd September 2026
छत्तीसगढ़

28th August 2026
Next Post

TuTi KaLaM NeWs ✍️ मोदी के जन्म की छठी मना रहे है नारंगी ™️ मोदी का झोला और कांग्रेस का सवाल ™️ टिल्लू शर्मा की बेबाक कलम से ™️

धल्ले आवे नान्का, साड्डे उठ जाए ™️ सिक्ख समाज के वट वृक्ष जसपाल सिंह (फौजी) का गुरु चरणों में  गमन ™️

TuTi KaLaM NeWs ✍️ रायपुर से रायगढ़ पहुंचे मंत्री ™️ नमो मैराथन दौड़ का आयोजन सुपर डुपर फ्लॉप ™️ फोटो खिंचवाकर भी नहीं दौड़े मंत्री के दरबारी ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In