• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

रंगीन मिजाज एस डी एम डांसरों पर नोट उड़ते कमरे में कैद हुआ ™️ कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
12th January 2026
0
0
SHARES
23
VIEWS

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ओपेरा कार्यक्रम की आड़ में अश्लील नृत्य हुआ। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यह सब एसडीएम की उपस्थिति में हुआ।

मामला देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव का है, जहां आयोजित कार्यक्रम में कथित तौर पर अश्लील डांस हुआ। इस पूरे प्रकरण में प्रशासनिक लापरवाही भी उजागर हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है।

क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार उरमाल गांव में 6 दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजन के लिए ओडिशा से डांसरों को आमंत्रित किया गया था। 8 जनवरी से कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने लगी और देर रात तक मंच पर नृत्य चलता रहा। आरोप है कि कलाकारों ने मंच पर अश्लील अंदाज में प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शकों द्वारा खुलेआम पैसे लुटाए गए।

एसडीएम के लिए सामने की सीट
मामला तब और गंभीर हो गया जब 9 जनवरी की रात मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। आरोप है कि आयोजकों द्वारा उनके लिए आगे की सीट आरक्षित की गई थी और रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक चले कार्यक्रम के दौरान अश्लील नृत्य होता रहा। इस दौरान एसडीएम की मौजूदगी को लेकर प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए।

10 जनवरी को कार्यक्रम से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देवभोग पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। वहीं लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। इसके साथ ही आयोजक समिति से जुड़े 13 अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। सभी मामलों में पुलिस जांच जारी है।

हटाए गए एसडीएम
इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एसडीएम तुलसी दास मरकाम कार्यक्रम स्थल के पास मौजूद दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

कलेक्टर के आदेश पर मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम को पद से हटा दिया गया है तथा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन का कहना है कि आयोजन की अनुमति देने और कार्यक्रम के संचालन में गंभीर लापरवाही बरती गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने अपर कलेक्टर के नेतृत्व में एक जांच समिति का गठन किया है। समिति पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट आयुक्त को सौंपेगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ShareSendTweet
Previous Post

रेप के मामले में चंद्रभूषण बरेठ को 20 साल की सजा मुकर्रर हुई ™️ जुट मिल थाना क्षेत्र का मामला ™️

Next Post

मुखबिर सूचना पर ™️ पुलिस ने जप्त की 11 रुपए लाख की वाहन ™️ 99 हजार रुपए का धान ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

इतना सन्नाटा क्यों है भाई ™️ शोले फिल्म का डायलॉग होली पर खरा उतरा ™️ शालीनता और शांति के साथ मनाया गया होली पर्व ™️ पुलिस प्रशासन की मेहनत तारीफे काबिल रही ™️

4th March 2026
टूटी कलम विशेष

वज्र के साथ पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च डीआईजी शशि मोहन सिंह ने  की मॉनिटरिंग ™️ शताधिक वाहनों में जवान थे मुस्तैद ™️

3rd March 2026
टूटी कलम विशेष

किस्मत के धनी सुनील अग्रवाल (लेनध्रा ) पुत्री की शादी दुबई में करके सकुशल लौटे ™️ 170 लोग शामिल हुए थे शादी में ™️

3rd March 2026
टूटी कलम विशेष

क्रिकेट सट्टे पर ऐतिहासिक कार्रवाई करने वाली ™️ खरसिया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दी दूसरी बड़ी कार्रवाई ™️

3rd March 2026
टूटी कलम विशेष

होली पर्व के संबंध में क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ™️ टूटी कलम के द्वारा लिया गया साक्षात्कार ™️ होली के रंग में डुबोएं नशे के रंग में नहीं ™️ रायगढ़ पुलिस क्रूरता पूर्वक, कड़ी कार्रवाई करेगी ™️ ओवर स्पीड, तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर, ड्रिंक एंड ड्राइव, नाबालिकों के वाहन चालन से करें परहेज ™️ अपनी इज्जत अपने हाथ बेइज्जत होने से बचें ™️ सुनिए क्या कहते हैं संवेदनशील, ऊर्जावान, अनुशासन प्रिय, कड़क मिजाज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ™️

3rd March 2026
TuTi KaLaM NeWs 👉 पेंशनर्स एवं रिटायर्ड अधिकारी कर्मचारी ने किया ओपी चौधरी का सम्मान ™️ रात्रि भोज का आयोजन किया गया ™️ भवन निर्माण के लिए ओपी चौधरी में 25 लाख रुपए देने की घोषणा की ™️
टूटी कलम विशेष

खरसिया पुलिस ने क्रिकेट सट्टे की छोटी मछली पकड़कर अपने कप्तान को खुश किया ™️ बड़ी मछलियां जाल से बाहर क्यूं ™️ क्या रायगढ़ में क्रिकेट सट्टा बंद हो गया है ™️ कुछ दिनों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच शुरू हो जाएंगे ™️

2nd March 2026
Next Post

मुखबिर सूचना पर ™️ पुलिस ने जप्त की 11 रुपए लाख की वाहन ™️ 99 हजार रुपए का धान ™️

अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने जनदर्शन में सुनी जनसामान्य की समस्याएं ™️ नरेश अग्रवाल ने मांगी वृद्ध आश्रम में रहने की अनुमति ™️

इस बार लंबा चलेगा आंदोलन ™️ जिंदल का झुनझुना ज्यादा दिन नहीं टिक पाया ™️ 14 गांव के ग्रामीण फिर से एकजुट हुए ™️ हमारा तीर लक्ष्य पर लगा ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In