• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, August 28, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

एक ही जमीन का दो बार सौदा कर महिला से ठगे 25 लाख रुपए से अधिक ™️ एक भाजपा नेता तो दूसरा जमीन दलाल ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
13th April 2026
0
0
SHARES
258
VIEWS
Advertisement

🔱टिल्लू शर्मा  ✒️ टूटी कलम 🎤 न्यूज रायगढ़ 🌍 छत्तीसगढ़ 🏹 रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में जमीन बिक्री के नाम पर लाखों की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक शातिर भू-स्वामी और उसके साथी ने मिलकर एक महिला को झांसे में लिया और जो जमीन पहले ही बेची जा चुकी थी, उसी का सौदा दोबारा कर 25 लाख रुपये से ज्यादा की रकम डकार ली। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है।

जानिए पूरा मामला
रायगढ़ जिले के खरसिया थाने में जालसाजी का एक ऐसा मामला दर्ज हुआ है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। नवापारा छाल की रहने वाली अंजनी नायक नाम की महिला खरसिया के आसपास जमीन खरीदना चाहती थी। इसी दौरान ग्राम सूती निवासी लक्ष्मण प्रसाद पटेल ने उन्हें झांसा दिया कि छोटेदेवगांव के नूतन पटेल के पास उपजाऊ जमीन है जिसे वह बेचना चाहता है। लक्ष्मण ने नूतन पटेल से महिला की मुलाकात कराई और जमीन के दस्तावेज भी दिखाए। जमीन के सौदे के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर तय हुई। आरोपियों ने महिला को इतना भरोसा दिलाया कि उन्होंने 4 दिसंबर 2024 को बाकायदा इकरारनामा तैयार करवाया।

भरोसे में आकर अंजनी नायक ने अलग-अलग किश्तों में चेक, नगद और फोन-पे के माध्यम से कुल 25 लाख 14 हजार 322 रुपये आरोपियों को दे दिए। हद तो तब हो गई आरोपियों ने जमीन बैंक में बंधक होने एवं बैंक से छुड़वाने के नाम पर भी महिला से लाखों रुपये ऐंठ लिए। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी नूतन पटेल रजिस्ट्री करने में टालमटोल करने लगा, तो महिला ने अपने स्तर पर पटवारी से जमीन की जानकारी निकाली। वहां जो सच सामने आया उसने महिला के पैरों तले जमीन खिसका दी। पता चला कि जिस जमीन का सौदा नूतन पटेल ने अंजनी नायक से किया था, उसे वह साल 2020 में ही अवधराम पटेल नाम के व्यक्ति को बेच चुका था। सबसे बड़ी बात यह रही कि उस पुरानी रजिस्ट्री में लक्ष्मण पटेल खुद गवाह था, जिससे साफ जाहिर होता है कि दोनों ने मिलकर पहले से ही ठगी की पूरी योजना बनाई थी।

इस धोखाधड़ी की शिकायत जब तत्कालीन पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से की गई, तो मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए गए। खरसिया थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक महेंद्र कुमार खरे ने जब मामले की जांच की और गवाहों के बयान लिए, तो ठगी की पुष्टि हुई। पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने जानबूझकर बेची हुई जमीन का दोबारा सौदा किया और महिला की मेहनत की कमाई हड़प ली। पुलिस ने आरोपी नूतन पटेल और लक्ष्मण पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) और 3(5) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और आगे की विवेचना की जा रही है। रायगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं और जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों में हड़कंप मच गया है। ठगी का शिकार बन चुके,बन रहे लोग वर्तमान पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम पर शॉर्ट फिल्म “खौफ” बनाने वाले शशि मोहन सिंह से न्याय की पूरी आशा करते हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

करोड़ों रुपए की नकली दवा का कारोबार करने वाले दवा व्यवसायई जेल दाखिल ™️ सारंगढ़ के सरस्वती मेडिकल संचालक भी शामिल ™️ रायगढ़ के औषधि निरीक्षक ने कर दी थी लीपा पोती ™️ रायपुर के अधिकारियों ने की थी कार्रवाई ™️

Next Post

शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाना महंगा साबित हुआ ™️ मीठी मधुर आवाज से ग्राहकों को फसाने वाली युवतियां जेल दाखिल ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

जल,जंगल,जमीन, हमारे ™️ तो हमें रोजगार क्यों नहीं ™️ रायगढ़ के युवाओं और खिलाड़ियों के हक की हुंकार ™️ रामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में 29 अगस्त से आंदोलन का आगाज ™️ अब होगा अपने हक के लिए निर्णायक आंदोलन ™️

27th August 2026
टूटी कलम विशेष

एस पी शशि मोहन सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने के बाद ™️ रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ™️ऑपरेशन क्लीन हंट : फरार कुख्यात क्रिकेट सटोरिया सानू बेरीवाल दो साथियों समेत गिरफ्तार ™️

21st August 2026
टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
Next Post

शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाना महंगा साबित हुआ ™️ मीठी मधुर आवाज से ग्राहकों को फसाने वाली युवतियां जेल दाखिल ™️

आरक्षक की दबंगई ™️ अधेड़ ग्रामीण को डंडे से पीटा ™️ शासकीय, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया ™️ भरी गर्मी में बोर का तार उखाड़ दिया ™️ ग्रामीणों ने कोतरा रोड थाने में शिकायत की ™️

कल निकलेगी भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव पर शोभा यात्रा ™️ हवन प्रसाद वितरण शोभा यात्रा के बाद होगा महा भंडारा ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In