• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, August 13, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन,29 ग्राम पंचायतों के लगभग 1,000 लोगों की सहभागिता के साथ पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न
,अधिकांश वक्ताओं ने परियोजना के समर्थन में अपने विचार रखते हुए रोजगार, औद्योगिक विकास एवं क्षेत्रीय प्रगति पर जोर दिया।

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
13th July 2026
0
0
SHARES
31
VIEWS
Advertisement

टूटी कलम✒️ रायगढ़ जिले का ही नहीं अपितु पूरे छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित न्यूज 🎤वेब पोर्टल है. जिसके समाचारों का इंतजार प्रत्येक बुद्धिजीवी पाठक करते है. पत्रकारिता करना हमारा शौक है,जुनून है, दिनचर्या है, पागलपन है,कमजोरी है, लगन है, धुन है, ना कि पेट भरने का साधन है और ना ही धमकी चमकी देकर,वसूली,उगाही करने का लाइसेंस मिला हुआ है और ना ही किसी की चरण वंदना करना हमारा कर्तव्य है, संपादक टिल्लू शर्मा को निडर, निष्पक्ष, निर्भीक,बेबाक,बेखौफ दमदार,कलमकार, व्यंग्यकार, लेखक, विश्लेषक, कवि, कलम के मास्टरमाइंड, के रूप में पहचाना जाता है.जिनको परशुराम पुत्र, रावण भक्त, माता सरस्वती उपासक,चाणक्य,कबीर से प्रेरित कहलाना पसंद है.जलो मत बराबरी करो, जहां से लोगों की सोच खत्म होती है हमारी सोच वहां से शुरू होती है विज्ञापन का सहयोग भी लिया जाएगा,  और मामला गंभीर होने पर समाचार भी लिखा जाएगा. शेर के पांव में कांटा चुभ जाने से कुत्ते जंगल पर राज नहीं करते सत्यमेव जयते, सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं हमारा अगला लक्ष्य टूटी कलम (डिजिटल) होगा। शेर अपने बल पर जंगल का राजा होता है क्योंकि जंगल में चुनाव नहीं होते

संघर्ष जितना ज्यादा होगा सफलता उतनी शानदार होगी. रायगढ़ जिले के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ. सीएस आर मद से सँवर जाएगी जिले की तस्वीर..





छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल (CECB) द्वारा आयोजित अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की प्रस्तावित Phase-III (2×800 मेगावाट Ultra Super Critical Thermal Power Project) के लिए पर्यावरणीय जनसुनवाई आज ग्राम सुपा, तहसील पुसौर में भारी उत्साह, व्यापक जनभागीदारी एवं सकारात्मक वातावरण के बीच सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। परियोजना प्रभावित 29 ग्राम पंचायतों से आए लगभग 1000 ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने जनसुनवाई में भाग लिया। जनसुनवाई के दौरान अधिकांश वक्ताओं ने परियोजना के समर्थन में अपने विचार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन एवं औद्योगिक प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना दिनांक 14 सितंबर 2006 (यथा संशोधित) के प्रावधानों के तहत आयोजित इस जनसुनवाई की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने की। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल (CECB) के क्षेत्रीय अधिकारी श्री मानवेंद्र शेखर पाण्डेय की उपस्थिति में जनसुनवाई की संपूर्ण कार्यवाही निर्धारित वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM), रायगढ़ श्री महेश शर्मा तथा सहायक कलेक्टर श्री गोकुल आर. के. भी मंचासीन रहे। संपूर्ण प्रक्रिया प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की निगरानी में शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।

जनसुनवाई के दौरान अदाणी पावर लिमिटेड के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने Phase-III विस्तार परियोजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। परियोजना में अपनाई जाने वाली Ultra Super Critical Technology, पर्यावरण संरक्षण उपायों, वायु गुणवत्ता प्रबंधन, जल संरक्षण, फ्लाई ऐश प्रबंधन, हरित विकास, जैव विविधता संरक्षण तथा पर्यावरण प्रबंधन योजना (EMP) के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने ग्रामीणों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों, सुझावों एवं जिज्ञासाओं का विस्तारपूर्वक एवं संतोषजनक उत्तर दिया।

अपने विचार व्यक्त करते हुए अनेक ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि परियोजना के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, स्थानीय व्यापार एवं परिवहन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

इस अवसर पर बरपाली के सरपंच श्री संजय मैत्री, मिरौनी की सरपंच श्रीमती मीना पटेल, सेमरा के सरपंच श्री गुलाबराम डनसेना, घुघुवा के सरपंच श्री जगन्नाथ चौहान, सरवानी के श्री फणीन्द्र सिदार, अमलीभौना के श्री ओसराम सिदार, सुपा के सरपंच श्री अनिरुद्ध सिदार तथा बूंगा के उपसरपंच श्री दीनबंधु सिदार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव एवं विचार रखे तथा क्षेत्र के विकास, रोजगार एवं जनकल्याण से जुड़ी अपेक्षाएं व्यक्त कीं।

ग्रामीणों ने यह भी उल्लेख किया कि अदाणी पावर लिमिटेड एवं अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, पेयजल, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत सुविधाओं एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से आसपास के गांवों में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि Phase-III विस्तार परियोजना के साथ विकास एवं जनकल्याण की ये पहलें और अधिक व्यापक होंगी।

अदाणी पावर लिमिटेड ने पुनः आश्वस्त किया कि परियोजना के सभी कार्य भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरणीय मानकों एवं वैधानिक प्रावधानों का पूर्ण पालन करते हुए किए जाएंगे। कंपनी ने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, स्थानीय रोजगार, कौशल विकास तथा आसपास के गांवों के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

संपूर्ण जनसुनवाई प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की निगरानी में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। उत्साहपूर्ण जनभागीदारी, अधिकांश वक्ताओं द्वारा व्यक्त सकारात्मक समर्थन तथा विकासोन्मुख संवाद ने इस जनसुनवाई को परियोजना की पर्यावरणीय स्वीकृति प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण एवं सफल चरण बना दिया।

ShareSendTweet
Previous Post

किसी एक की वजह से होता है समाज बदनाम ™️ अग्रोहा’ और ‘सिंघल’ स्टील का महा-घोटाला, 5 एकड़ सरकारी जंगल डकार गए रसूखदार ™️ विकास की आड़ में रायगढ़ के जल, जंगल और ज़मीन का बेरहमी से चीरहरण जारी ™️

Next Post

शिक्षा को संबल, भविष्य को नई उड़ान: एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

शिक्षा को संबल, भविष्य को नई उड़ान: एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री

हत्या के आरोप में "मोहब्बत" गिरफ्तार ™️ सिद्धांत तिवारी,राजेश जांगड़े, की टीम शिवम कोंगरे, मंजु मिश्रा, गंगाराम भगत,  राम संजीवनी वर्मा, प्रकाश गिरी,  ललित राठिया एवं महिला  ज्योति यादव ने  चखा मिली सफलता का स्वाद ™️

एनटीपीसी लारा में नव गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण ™️ बच्चों ने प्लांट की हर इकाई को देखा और प्रश्न पूछे ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In