• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, October 1, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

जन्मदिवस पर याद किए गए बाबूजी ओपी जिंदल, 90वीं जयंती पर जिंदल समूह के संस्थापक को अधिकारी-कर्मचारियों ने दी आदरांजलि, फिजिकल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखते हुए मनाई गई जयंती

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
7th August 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

रायगढ़. जिंदल समूह के संस्थापक श्रीयुत ओमप्रकाश जिंदल की 90वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कोविड-19 महामारी के प्रकोप के चलते इस वर्ष फिजिकल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखते हुए श्री जिंदल को आदरांजलि दी गई। जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल और व्यंकटेश जिंदल ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही वृद्धाश्रम में राशन सामग्री और राहगीरों को मास्क का वितरण भी किया गया।श्रीयुत ओमप्रकाश जिंदल के जन्मदिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष जेएसपीएल परिसर के साथ ही शहर और आसपास के गांवों में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। लेकिन इस वर्ष कोविड-19 को देखते हुए सिर्फ जेएसपीएल परिसर में स्थित स्व. बाबूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण का ही कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल, व्यंकटेश जिंदल, मैनेजिंग डायरेक्टर वीआर शर्मा, सीओओ छत्तीसगढ़ डीके सरावगी, डायरेक्टर ग्रुप एचआर राहुल तनेजा सहित सभी विभागों के प्रमुख प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद फिजिकल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखते हुए सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान चेयरमैन नवीन जिंदल ने कहा कि बाबूजी के बताए रास्ते पर चलते हुए उनके आशीर्वाद से जिंदल समूह इतनी ऊंचाई तक पहुंचा है। वे हमेशा कुछ नया करने की चाहत रखते थे। मेहनत और लगन उनके दो मूलमंत्र थे और इनके ही सहारे उन्होंने अपने जीवन में बड़ी से बड़ी परेशानियों को पार करते हुए कामयाबी की नई इबारत लिखी। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बाबूजी से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि जेएसपीएल समूह आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना अधिक से अधिक योगदान दे सके। इस अवसर पर जेएसपीएल के जनसंपर्क विभाग द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के लिए राशन की व्यवस्था की गई। विभाग की टीम ने वृद्धाश्रम पहुंचकर सभी बुजुर्गों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। सीएसआर विभाग द्वारा शुक्रवार को पूरे दिन मुख्य मार्ग पर स्टाॅल लगाकर राहगीरों को मास्क वितरण किया गया।ओपीजेयू में रोपे गए पौधेपूंजीपथरा स्थित ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्व. ओमप्रकाश जिन्दल की 90वीं जयंती फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरूआत में स्व. बाबूजी की प्रतिमा के समक्ष कुलपति डॉ आरडी पाटीदार, कुलसचिव अनुराग विजयवर्गीय एवं स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के डीन डॉ पीएस बोकारे ने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरडी पाटीदार ने कहा कि बाबूजी के द्वारा औद्यौगिक विकास, समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में  किये गए कार्य और उनके योगदान अतुलनीय हैं। इस दिन को यादगार बनाने के लिए विश्वविद्यालय परिसर एवं समीप के गांवों में पौधरोपण किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, प्राध्यापकगण, स्टाफ एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूंजीपथरा, तुमीडीह और सामारूमा गांवों में मास्क का वितरण भी किया गया।

ShareSendTweet
Previous Post

आबादी क्षेत्र सिविल लाईन में पकड़ाया 9 लाख का फटाका…..राहुल अग्रवाल गिरफ्तार पूरी खबर आगे पढिये

Next Post

स्वतंत्रता दिवस आयोजन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक ,मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण,विभागों को सौपी गई जिम्मेदारीयां,

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

रामचंद्र शर्मा छाये ™️ दिखाए अपना कांग्रेसी अवतार रौद्र रुप ™️ वरिष्ठ कांग्रेसी बयान बाजी तक सीमित रहे ™️

30th September 2026
टूटी कलम विशेष

ओ पी चौधरी का मास्टर स्ट्रोक ™️ 2 करोड़ रुपए का लॉलीपॉप ™️ चर्चा में बने रहने का शिगूफा ™️ ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी ™️

28th September 2026
टूटी कलम विशेष

चक्रधर समारोह का सांस्कृतिक मंच ™️ या भाजपा कराजनीतिक मंच ™️ करोड़ों के कार्यों की घोषणाएं ™️ कांग्रेस की चुप्पी डर  ❓

25th September 2026
मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
Next Post

स्वतंत्रता दिवस आयोजन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक ,मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण,विभागों को सौपी गई जिम्मेदारीयां,

इंडियन एयर लाइंस का प्लेन रनवे पर फिसलकर 2 हिस्सो में बंट गया

सहायक ग्रेड 3 का कर्मचारी, बन बैठा अधिकारी,मंत्री ने निभाई रिश्तेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In