• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, July 24, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

रायगढ़ के पतरापाली गांव में निर्मित लोहे की पटरियों पर दौड़ेगी कोलकाता की मेट्रो ट्रेनें

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
12th August 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

आत्मनिर्भर भारत की मुहिम में जेएसपीएल का बड़ा योगदान और उल्लेखनीय कदम

रायगढ़- – — नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने पुनः भारत माता का सिर गर्व से ऊंचा किया है। कंपनी के रायगढ़ प्लांट में तैयार हेड हार्डेंड रेल, जो कि हाई स्पीड रेलों के लिए होती है, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित हुई है। कोलकाता की जोको-एसप्लैनेड मेट्रो में ये स्वदेशी पटरियां बिछाई जाएंगी जिसकी पहली खेप रायगढ़ प्लांट से वहां पहुंच चुकी है। इसके साथ ही भारत में तेज रफ्तार मेट्रो ट्रेन और मोनो रेल को स्वदेशी पटरियों पर दौड़ाने का नया अध्याय शुरू हो गया है।

जेएसपीएल, छत्तीसगढ़ के सीओओ डीके सरावगी ने बताया कि भारत में जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड एकमात्र कंपनी है, जिसके छत्तीसगढ़ स्थित रायगढ़ प्लांट में हेड हार्डेंड रेल का उत्पादन होता है। अभी तक जितनी भी मेट्रो लाइनें तैयार हुई हैं, उनमें जापान, यूरोप और अन्य विदेशी कंपनियों से लाई गईं हेड हार्डेंड रेल का इस्तेमाल हुआ है। इन पटरियों पर 250 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी क्योंकि रायगढ़ प्लांट में इन्हें विशेष तरीके से तैयार किया गया है। आम रेल की पटरियों के मुकाबले ये पटरियां बहुत मजबूत होती हैं। जोको-एस्प्लैनेड मेट्रो में जेएसपीएल द्वारा तैयार 1080 ग्रेड हेड हार्डेंड रेल पटरियां बिछाई जा रही हैं, जिन्हें तैयार करने में अतिरिक्त हीट ट्रीटमेंट प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है। देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में यह जेएसपीएल का बड़ा कदम है।

अब भारत में हेड हार्डेंड रेल की 20 फीसदी जरूरतों की आपूर्ति स्वदेशी स्रोतों से होगी, जो जेएसपीएल के लिए एक बड़ा अवसर है। सरावगी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि हेड हार्डेंड रेल की जरूरत पूरी करने के लिए जेएसपीएल हर तरीके से तैयार है।

रेल विकास निगम (आर.वी.एन.एल.) ने जेएसपीएल की हेड हार्डेंड रेल का चयन अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कसने के बाद कड़ी नीलामी प्रक्रिया से किया है। रिसर्च डिजायन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आर.डी.एस.ओ.) और रेल इंडिया टेकनिकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (आर.आई.टी.ई.एस.) ने जेएसपीएल की रेल का अंतरराष्ट्रीय मानकों पर हर तरीके से सफलतापूर्वक परीक्षण किया है और अपनी स्वीकृति दी है। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के लिहाज से यह बड़ी उपलब्धि है क्योंकि देश में ही इन पटरियों के निर्माण से न सिर्फ लागत में कमी आएगी बल्कि इनका परिवहन भी कम खर्चे और कम समय में किया जा सकेगा। इसके साथ ही विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी।

सरावगी ने इस सफलता के लिए चेयरमैन नवीन जिन्दल, प्रबंध निदेशक वी.आर. शर्मा और शीर्ष प्रबंधन की ओर से पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।    

जेएसपीएल के प्रेसिडेंट एवं रेल एसबीयू हेड विजय कुमार चामा ने जेएसपीएल के उत्पाद में विश्वास जताने के लिए रेल विकास निगम के प्रति आभार जताया है। जेएसपीएल अभी 3000 टन हेड हार्डेंड रेल की आपूर्ति कोलकाता मेट्रो को कर रही है। फिलहाल ये पटरियां कोलकाता मेट्रो के जोको से मोमिनपुर तक बिछाई जाएंगी। जेएसपीएल राष्ट्र निर्माण में सहयोग का क्रम जारी रखेगी।

ShareSendTweet
Previous Post

ग्राम महापल्ली में बने पुलिसिया चेक पोस्ट का कोई औचित्य नही है।

Next Post

जिले में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिये कमर कस ली कलेक्टर ने अब के आई टी लेगा अस्पताल का स्वरूप

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

स्वास्थ्य और शिक्षा को नई संबल: एनटीपीसी लारा का एकताल में बहुआयामी सीएसआर अभियान

20th July 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा में नव गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण ™️ बच्चों ने प्लांट की हर इकाई को देखा और प्रश्न पूछे ™️

17th July 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा को संबल, भविष्य को नई उड़ान: एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री

15th July 2026
टूटी कलम विशेष

विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन,29 ग्राम पंचायतों के लगभग 1,000 लोगों की सहभागिता के साथ पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न
,अधिकांश वक्ताओं ने परियोजना के समर्थन में अपने विचार रखते हुए रोजगार, औद्योगिक विकास एवं क्षेत्रीय प्रगति पर जोर दिया।

13th July 2026
टूटी कलम विशेष

किसी एक की वजह से होता है समाज बदनाम ™️ अग्रोहा’ और ‘सिंघल’ स्टील का महा-घोटाला, 5 एकड़ सरकारी जंगल डकार गए रसूखदार ™️ विकास की आड़ में रायगढ़ के जल, जंगल और ज़मीन का बेरहमी से चीरहरण जारी ™️

1st July 2026
टूटी कलम विशेष

ओम श्री रूपेश स्टील के मालिक शंकर अग्रवाल,दयानंद अग्रवाल पर अपराधिक मामला दर्ज हुआ ™️ जिला पंचायत सदस्य गोपाल अग्रवाल की मेहनत रंग लाई ™️ कब होगी अरेस्टिंग ™️

29th June 2026
Next Post

जिले में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिये कमर कस ली कलेक्टर ने अब के आई टी लेगा अस्पताल का स्वरूप

15 अगस्त को शुष्क दिवस सभी शराब दुकाने रहेगी बंद

अब सार्वजनिक क्षेत्रों में थूकने वालो पर होगी प्रशासन की नजरे,भरना होगा जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In