कलेक्टर रायगढ़ भीमसिंह के निर्देशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी मंजूश्री कसेर के मार्गदर्शन में दिनाँक 22/10/2020 आबकारी वृत्त रायगढ़ दक्षिण के ग्राम नेतनागर में अवैध रूप से भारी मात्रा में महुआ मदिरा बनाकर विक्रय करने की सूचना मिलने पर रायगढ़ शहर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल और परिविक्षाधीन उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शुक्ला ने स्टाफ सहित नदी किनारे जंगल नुमा क्षेत्र में छापामार कारवाई की इसमें नदी किनारे झोपडी़ बना कर बड़े पैमाने पर महुआ मदिरा निर्माण होना पाया गया 2 चढ़ी महुआ मदिरा बनाने की भट्टी सहित 30 लीटर महुआ मदिरा और 25 बोरियों में प्रत्येक में भरा 20 किलो कुल 500 किलो महुआ लाहन लावारिस मौके पर बरामद कर नष्ट किया गया साथ ही महुआ मदिरा बनाने के उपकरणों के साथ टांगी फावड़ा भी मिला उपरोक्त कारवाई में आबकारी आरक्षक शिवकुमार वैष्णव जितेश नायक और वाहन चालक अशोक सम्मिलित रहे








