• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, August 9, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

बुजुर्गों की सेवा में समर्पित हो रहे पुलिस कप्तान,बुजुर्ग हमारे आदर्श है—-संतोष कुमार सिंह,अपने बीच पुलिस अधीक्षक को पाकर गदगद हुए बुजुर्ग,दिया ढेर सारा आशीष

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
26th October 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

‘‘समर्पण अभियान’’🔴बुजुर्गो की देखरेख हम सब की सामाजिक जिम्मेदारी…पुलिस अधीक्षक🔴वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुये कप्तान बुजुर्गों को बताये उनके कानूनी अधिकार🔴थाना, चौकी प्रभारीगण द्वारा वृद्धजनों की बैठकें लेकर सुनी जा रही है उनकी समस्याएं🔴

जिले में चलाए जा रहे समर्पण अभियान की रूपरेखा पर कल विस्तृत चर्चा के बाद आज थाना चक्रधरनगर अन्तर्गत पहाड़ मंदिर के पास स्थित वृद्धाश्रम में सीनियर सिटीजन सेल रायगढ़ द्वारा बुजुर्गों की समस्याओं से रूबरू होने एवं हेल्थ चेकअप के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था । कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष कुमार सिंह विशेष रुप से वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों की समस्याएं सुनने उनसे चर्चा करने उपस्थित थे । इसके पूर्व भी वे इसी वृद्धाश्रम में वे वृद्धजनों से मुखातिब हुए थे । आज कार्यक्रम दौरान बताये कि पुलिस विभाग हमेशा जनभागीदारी के कार्यों में संलग्न रहती है । हमारा विभाग यह चाहता है कि समाज में कहीं कोई उपेक्षित ना रहे, सभी को सामाजिक सम्मान एवं कानूनी मदद मिले । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के माध्यम से समर्पण अभियान की शुरूवात 5 जिलों से की है । जिसके तहत जिला पुलिस रायगढ़ को अन्य 4 जिलों के साथ जिले में बुजुर्गों के कल्याण, सम्मान के लिए विशेष कुछ करने का मौका मिला है ।पुलिस कप्तान ने समर्पण अभियान के तहत जिले में आगे की कार्य योजना पर उपस्थित लोगों से संक्षिप्त चर्चा कर बताया कि जिला पुलिस सीनियर सिटीजन तथा ऐसे असहाय वृद्धजन जो अपने आप को उपेक्षित या असहाय समझते हैं उनका पंजीयन सीनियर सिटीजन सेल में कराएगी, जिन्हें कानूनी सहायता की आवश्यकता है, उन्हें कानूनी सहायता प्रदाय की जावेगी ।उन्होंने बताया कि हमारे आसपास कई बुजुर्ग, सीनियर सिटीजन ऐसे हैं जिनके अपने ही उन्हें उपेक्षित करते हैं परंतु ज्यादातर मामलों में बुजुर्ग अपनों की शिकायतें करने थाने नहीं जाते हैं । ऐसे उपेक्षित एवं असहाय वृद्धजनों तक अब पुलिस पहुंचेगी । बुजुगों के लिये *मेंटेनेंस एंड वेलफेयर आफ पैरंट्स एंड सीनियर सिटीजन एक्ट 2007* गया है जो वर्ष 2008 से प्रभावशील है । जिसके अनुसार अपने माता-पिता, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने वालों को जेल तक भेजने का प्रावधान है । वृद्धजन ऐसे मामलों में भरणपोषण के लिये अपनी संतानों से मासिक खर्च की मांग कर सकते हैं । ऐसे मामले अगर हमारे पास आते हैं तो उनकी हर प्रकार से मदद की जावेगी । इस अभियान के तहत सदस्यता अभियान चला कर जिला पुलिस अति असहाय, जरूरतमंदों का पंजीयन कराकर उनकी समस्याएं निपटायेगी और उनका निराकरण हुआ है या नहीं उसकी देखरेख भी करेगी और वृद्धजनों के लिये कार्य कर रहे समाज कल्याण विभाग, NGO के साथ मिलकर वृद्धजनों को हर प्रकार की मदद मुहैया करायेगी । आज कार्यक्रम के दौरान एसपी रायगढ़ ने अपने हाथों से एक वृद्ध का प्रथम सदस्यता पंजीयन प्रपत्र भरा । इसके साथ ही इस अभियान की शुरुआत इस जिले में हो चुकी है अब थाना प्रभारीगण द्वारा अपने अपने क्षेत्र में इस प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक आगे बढ़ाएंगे। इस अभियान दौरान जिन तक पुलिस पहुंच नहीं पा रही है वे अपना रजिस्ट्रेशन पुलिस कार्यालय संबंधित थाने, चौकी में सीनियर सिटीजन प्रपत्र भरकर जमा कर सकते हैं अथवा सीनियर सिटीजन के ईमेल, हेल्पलाइन नंबर में कांटेक्ट कर कर सकते हैं । उन्होंने वृद्धजनों की उपेक्षा को सामाजिक बुराई बताते हुए बुजुर्गों की देखभाल करना हम सब की सामाजिक जिम्मेदारी है बताएं । वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से चर्चा दौरान पुन: बोले कि यदि कोई अपने घर जाना चाहता है, उनके अपने उन्हें रखना नहीं चाहते तो ऐसे प्रकरणों पर गंभीरता से कार्यवाही की जावेगी, इसके लिए ही आज हम सब उपस्थित हुए हैं । उन्होंने वहां उपस्थित सभी वृद्धजनों से एक-एक कर चर्चा किए । कुछेक वृद्धजनों द्वारा उनके रिस्तेदारों द्वारा उपेक्षित करने की शिकायतों को पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया गया। जिस पर उचित कार्यवाही कराना उनके द्वारा बताया गया । कार्यक्रम में वृद्धजनों ने डॉ प्रभात पटेल, नेत्र चिकित्सक से परामर्श लिए तथा आयुर्वेद डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा द्वारा कोरोना काल में सैनिटाइजर की जगह आयुर्वेद निर्मित साबुन की विशेषता बताई गई । साबुन, मास्क व बिस्किट का वितरण वृद्धजनों में किया गया । कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन सेल के जिला नोडल अधिकारी पुष्पेन्द्र बघेल उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायगढ़, समाज कल्याण विभाग के जांगड़े, एनजीओ उम्मीद फाउंडेशन, लायंस क्लब महिला समिति की अध्यक्ष एवं प्रमुख सदस्यगण, सीनियर सिटीजन सेल के प्रधान आरक्षक संदीप गायकवाड, आरक्षक प्रभात प्रधान तथा थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनवकांत सिंह अपने स्टाफ के साथ उपस्थित थे । इसी क्रम में थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के वृद्धजनों के साथ बैठकें लेकर उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है जिसमें विशेष कर वृद्धा पेंशन एवं उनसे दुर्व्यवहार, उपेक्षा की जानकारी ली गई है ।

ShareSendTweet
Previous Post

बुजीभावन चौक पर 3 नजूल प्लाटों की होगी खुली नीलामी 1700,1216,137 वर्गफीट के प्लाट बेचे जाएंगे।

Next Post

अशर्फीदेवी महिला चिकित्सालय ट्रस्ट की जकड़न से होगा मुक्त,नव धनाढ्य उद्योगपति संजय बनवाएंगे नया भवन, महिला चिकित्सक,रेडक्रास मेडिकल स्टोर्स, कैंटीन, एम्बुलेंस,प्रसव कक्ष की मिलेगी सौगात

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

24th July 2026
Next Post

अशर्फीदेवी महिला चिकित्सालय ट्रस्ट की जकड़न से होगा मुक्त,नव धनाढ्य उद्योगपति संजय बनवाएंगे नया भवन, महिला चिकित्सक,रेडक्रास मेडिकल स्टोर्स, कैंटीन, एम्बुलेंस,प्रसव कक्ष की मिलेगी सौगात

गौठानो की अपेक्षा कांजी हाउस बनाना श्रेयस्कर होता,सड़को को मिलती मुक्ति,बढ़ते रोजगार

वेब पोर्टल वाले हो जाओ सावधान, पड़ोस की हवा यहां भी चल सकती है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In