रायगढ़——- जिला पंचायत में कोरोनकाल में कुछ काम न होने की वजह से कमाई के साधन भी नही होने से नए नए तरीके ईजाद कर कमाई के तरीके निकाले जा रहे है। जिसका उदाहरण पुसौर जनपद पंचायत में देखा जा सकता है। जहां गैर निस्तारी छोटी छोटी डबरी में बड़े बड़े पचरी बनवाकर धन की जबरदस्त बंदरबांट हो रही है। मजे वाली बात तो यह है कि इन डबरियो में पशुओं के पीने लायक कोटने जितना भी पानी भी नही रहता। पंचायत के इस बेतुके कार्य पर प्रदेश सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है।




