🔴एक और गांजा तस्कर आया सारंगढ़ पुलिस के हाथ🔴माल वाहक ऑटो में गांजा तस्करी करते हुआ गिरफ्तार, 16 Kg गांजा बरामद🔴
सारंगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक को सूचना मिली कि नीले रंग की माल वाहक ओटो में एक व्यक्ति आडिसा से गांजा लेकर आ रहा है। जिस पर थानेदार ने सहायक उप निरीक्षक शशिदेव भोय, प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव के हमराह स्टाफ को बरमकेला रोड़ पर नाकेबंदी के लिये रवाना किया । पुलिस टीम ने सुबह मुखबिर के बताये मुताबिक ऑटो को ओडिसा की ओर से आता देख बरमकेला रोड़ में नाकेबंदी पाइंट पर रोका गया । ऑटो में चालक*अमृत पिता पुसू दास महंत उम्र- 46 वर्ष निवासी ग्राम ठाकुरपाली थाना सारंगढ़* मिला, जिसे रोके जाने का कारण बताते हुये उसके वाहन की तलाशी ली गई । वाहन में *16 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 80 हजार रूपये* पाया गया । जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी अमृत महंत ओडिसा से गाँजा लाकर आसपास सप्लाई करना बताया । आरोपी पूर्व में गांजा के साथ भठली, ओडिसा में पकड़ा गया था । आरोपी से गांजा व उसकी एक ऑटो क्र OD-17-T-1580 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सारंगढ़ में अपराध क्र 726/20 धारा 20-B NDPS Act की कार्यवाही की गई है ।





