नाबालिक से छेड़खानी आरोपी पर पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज ….. दिनांक 07.11.2020 को थाना खरसिया में एक नाबालिक बालिका से 33 वर्षीय युवक मनीराम यादव द्वारा अश्लील तरीके से छेड़खानी की रिपोर्ट बालिका की मां द्वारा दर्ज कराया गया है। बालिका की मां बताई कि दिनांक 06.11.2020 को बालिका अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी । तभी गांव का मनीराम यादव आकर लड़कियों को चलो तालाब में मछली दिखाऊंगा कहकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया । जहां वह रिपोर्टकर्ता की लड़की को झाड़ियों के पास ले जाकर अश्लील हरकत करने लगा। बालिका अपने आप को छुड़ाकर उसके साथ गई लड़कियों को मनीराम की हरकतों के बारे में बता कर भागते हुए घर आई और अपनी मां और घरवालों को घटना की जानकारी दी पीड़िता की मां के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 472/2020 धारा 354, 354-ख भा द वि 8,12 पास्को एक्ट के तहत आरोपी मनीराम यादव के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।







