रायगढ़—— माना जाता है कि दीपावली की रात 12 बजे से 2 बजे तक सिंह लग्न होता है और इस लग्न में पूजा करने वाले जातक को जीवन मे कभी धन,धान्य,सुख,समृद्धि, ऐश्वर्य की कमी नही होती। कोविड 19 के नियम के अनुसार यह संभव नही था। इस पर छूट प्रदान करने के लिए व्यापारियों ने जिला कलेक्टर भीम सिंह से निवेदन किया था।जिस पर कलेक्टर ने नरम रुख अख्तियार करते हुए। व्यापारियों की बात मान कर 14.11.20 दीपावली की रात 12 से 2 तक कोरोना माहमारी को ध्यान में रखते हुए पूजा-पाठ करने की छूट प्रदान कर दी है।









