परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में दिनांक 19.09.2019 को आयोजित सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दिए गए निर्देश के अनुरूप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे यातायात विभाग एवं परिवहन विभाग की टीम द्वारा पुष्पेंद्र सिंह बघेल उप पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में दिनांक 28.11.20 से 30.11.20 तक संयुक्त रूप से अभियान चलाकर यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी।
कार्यवाही के दौरान मुख्यतः ऐसे कारणों जिनसे राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं उनके संबंध में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। आम लोगों से अपील की जा रही है कि राजमार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें और तेज गति,लापरवाही पूर्वक,बिना हेलमेट-सीटबेल्ट के,रॉंग साइड,शराब सेवन कर कदापि वाहन चालन ना करें।
प्रथम दिवस यातायात पुलिस द्वारा 91 प्रकरण में 22100 रू. समन शुल्क रकम वसूला गया एवं परिवहन विभाग द्वारा 34 प्रकरण में 13800 रू. शमन शुल्क रकम जुमला 125 प्रकरण 35900 रु. शमन शुल्क रकम वसुल किया गया।
उपरोक्त संयुक्त कार्यवाही अभियान दिनांक 30.11.20 तक परिवहन एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जाएगा ।








