देखिये वीडियो की किस तरह से बुजुर्ग महिला कलेक्टर के सामने मुखर होकर अपनी पीड़ा व्यक्त कर निगम के समस्त दावों की धज्जियां उड़ा दी 👇👇👇👇👇👇
रायगढ़———-अपनी ही पीठ थपथपाने में सिद्धस्त नगर निगम की सफाई व्यवस्था की उस समय पोल खुल गई। जब महा सफाई अभियान का आगाज 1 दिसंबर से जिलादण्डाधिकारी की अगुआई में किया गया। जहां वार्ड क्रमांक 39 से सफाई अभियान का श्रीगणेश किया गया। जिसके निरीक्षण मे पहुंचे कलेक्टर से वार्ड वासियो ने किसी भी तरह की सफाई न होने की मौखिक शिकायत कर डाली। तब कलेक्टर का मिजाज गर्म हो गया एवं क्षेत्र के सफाई दरोगा को जमकर फटकार लगाई। एक बुजुर्ग महिला ने कलेक्टर से साफ तौर पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए। कभी भी सफाई न होने एवं कभी किसी के झांकने तक न आने की बात कह डाली। महिला के आरोप से निगम सफाई अमला एवं क्षेत्र के पार्षद बगले झांकते नजर आये। एक बात देखी जा रही है कि निगम के मोटे कर्मचारी कलेक्टर के सामने ही आम जनता से अभद्र व्यवहार करते है एवं धमकाते,चमकाते रहते है। जो कि चिंता का विषय है। इस पर कलेक्टर को संज्ञान अवश्य लेना चाहिये। इसके अतिरिक्त उदासीन सफाई दरोगा लोगो पर शासकीय कार्यवाही भी की जानी चाहिए। सुनिये मगर जरा कान लगाकर। 👇👇👇👇






