रायगढ़—— महा सफाई अभियान आगाज के प्रथम दिन ही कलेक्टर,महापौर,आदि की मौजूदगी में बुजुर्ग के अतिरिक्त शिक्षित एवं भद्र महिलाओं के मन का आक्रोश स्पष्ट परिलक्षित हुआ। जिसे समझाने पर भाजपा पार्षद से चुप रहने को कहा गया। यहां तक कि पार्षद को निगम कर्मी एवं कलेक्टर के अंगरक्षक भी शांति बरतने के लिए कहते आये।
भले ही स्वछता रैकिंग में कागजो में शहर अपना स्थान बना ले परन्तु सच्चाई से मीलों दूर है हमारा शहर।ऐसी कोई गली नही,जो कचरे से भरी नही, ऐसी कोई नाली नही जो मलमे से पटी नही।






