रायगढ़——- केंद्र सरकार की किसान नीति के विरोध में कल 8 दिसम्बर को किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया गया है। आगे चलकर छत्तीसगढ़ के कृषकों को भी केंद्र सरकार की नीतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसके मद्देनजर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने किसानों के हितों में भारत बंद को समर्थन दिया है। जिस वजह से पूरे प्रदेश के कांग्रेसी एकजुट होकर बंद को सफल बनाने जी जान से जुटे हुए है।
इसी कड़ी में रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने बैठक बुलाकर भारत बंद के समर्थन में विचार विमर्श कर पूरे शहर में घूम घूम कर व्यवसाईयों को अपना कारोबार 1 दिन के लिए बंद रखने के लिए समर्थन मांगा।
कांग्रेस के कद्दावर नेता यूथ आइकॉन विभाष सिंह ने किसानों को अपना समर्थन देते हुए। शहर को बंद रखने के लिए शहरवासियों से अपील की है। विभाष ने बतलाया कि उनकी टीम के युवा कार्यकर्ता कल सुबह जल्दी सोकर उठेंगे एवं व्यवसाईयों से व्यवसाय न करने के लिए करबद्ध विनती करेंगे। विभाष की टीम मोटरसाइकिलो से शहर के हर क्षेत्रो में घूम घूम कर भारत बंद को सफल बनाने में जुटेगी। दोपहर बाद भी कोई दुकाने न खोले इस भी विशेष प्रयास किया जायेगा।






