रायगढ़—– राज्य शासन ने गुरूघासीदास जयंती 18 दिसम्बर 2020 को शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त शुष्क दिवस पर जिले की समस्त देशी मदिरा (सी.एस.-2 घघ), विदेशी मदिरा (एफ.एल-1 घघ एवं एफ.एल.-3 होटल बार)दुकानों तथा भण्डारण भाण्डागार पूर्ण रूप से बंद रखी जाएगी। कलेक्टर भीम सिंह ने संबंधित विभाग को उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया है।





