रायगढ़—– नजूल अधिकारी रायगढ़ द्वारा जारी सूचना के अनुसार रायगढ़ के शारदा होण्डा के बगल, जगतपुर में खसरा नंबर 181/1 ख/1 रकबा 1850 वर्गफुट, रामभांठा रोड बापूनगर, बैकुंठपुर खसरा नंबर 103, रकबा 18000 वर्गफुट, अशोक बिहार के पीछे आशीर्वाद पुरम की ओर, जगतपुर खसरा नंबर 52/1, 58/1 रकबा 17500 वर्गफुट, लक्ष्मी हाइटेस के पीछे, जगतपुर खसरा नंबर 184, रकबा 79352 वर्गफुट तथा रायल रेसिडेन्सी संजू वस्त्रालय के बगल, जगतपुर खसरा नंबर 181/1 क, रकबा 1700 वर्गफुट भूमि को खुली नीलामी के तहत आबंटन किये जाने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है।
उक्त संबंध में यदि किसी हितबद्ध पक्षकार अथवा कोई भी व्यक्ति को किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वे अपना दावा-आपत्ति न्यायालय नजूल अधिकारी, रायगढ़ में सुनवाई तिथि 30 जनवरी 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे तक स्वयं अथवा अपने अभिभाषक के द्वारा उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आपत्ति/दावा पर विचार नहीं किया जायेगा तथा प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।





