• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, June 6, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

कई लोग शिकार बन चुके होते इन शातिर अपराधियो के

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
4th February 2021
0
0
SHARES
1
VIEWS
Advertisement

⭕आरोपियों से ATM रीडर, क्लोनिंग मशीन व दर्जन से अधिक ATM कार्ड जप्त⭕एटीएम की क्लोनिंग कर रुपए निकालने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह के दो आरोपी रायगढ़ पुलिस की गिरफ्त में ⭕कोतवाली पुलिस की तत्काल कार्यवाही से ठगी का शिकार होने से बचे कई लोग⭕

रायगढ़-----एसपी संतोष सिंह के मार्गदर्शन पर दिनांक कोतवाली पुलिस ने एटीएम की क्लोनिंग कर रुपए निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के *दो आरोपियों* को राधिका लॉज SBI ATM से रुपए निकालने की फिराक में ATM से छेड़खानी करते समय रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपीगण क्लोनिंग कर बनाये एटीएम कार्ड से किसी व्यक्ति की जमा पूंजी निकाल पाते उसके पहले कोतवाली पुलिस की तत्काल कार्यवाही से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड़ स्थित राधिका लॉज के सामने SBI ATM के गार्ड जय राम नायक निवासी जुर्डा चक्रधरनगर के द्वारा सुबह करीब 10.30 बजे कोतवाली थाने को सूचना दिया कि दो संदिग्ध युवक एटीएम मशीन के साथ छेड़खानी कर गलत तरीके से रुपए आहरण करने का प्रयास कर रहे हैं । सूचना के तुरंत बाद कोतवाली थाने से स्टाफ आकर दोनों युवकों को एक बैग के साथ थाने लेकर गई । तलाशी में दोनों के पास से 10 ATM कार्ड, एटीएम रीडर, क्लोनिंग मशीन, दो मोबाइल, हेडफोन, दो पर्स मिला । पूछताछ में दोनों ने अपना नाम 1- विकास कुमार मालाकार पिता शंभू मालाकार उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सिदल्ला जिला नवादा बिहार 2- पिंटू कुमार सिंह पिता गोरेलाल सिंह 40 वर्ष निवासी अकबरपुर जिला नवादा बिहार बताये । एटीएम रीडर, क्लोनिंग मशीन तथा अलग-अलग बैंकों के अलग-अलग नामों से रखे हुये एटीएम कार्ड के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों संदेही बताएं कि वे ऐसे एटीएम कार्ड धारक जिन्हें एटीएम कार्ड उपयोग नहीं करना आता, उन्हें मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड को अपने पास रखे रीडर डिवाइस में लोगों के एटीएम को स्वाइप कर उनकी अकाउंट की आंतरिक जानकारी ले लेते हैं फिर अपने इक्विपमेंट में दूसरे-दूसरे बैंक के खाली एटीएम कार्ड में जानकारी स्थानांतरित कर लोगों के पैसे निकाल लेते हैं । दोनों के अपराध स्वीकार के बाद थाना कोतवाली रायगढ़ में बैंक गार्ड जय राम नायक के रिपोर्ट पर दर्ज अपराध क्रमांक 142/2021 धारा 380, 511 भादवि में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपीगण बताएं कि इनका पेशा ही यही है । इनके गांव आसपास और भी कई लोग है जो इस तरह के अपराधों से जुड़े है । वे सभी अलग-अलग शहरों में घूम-घूम कर इस तरह से वारदातों को अंजाम देते हैं । तीन दिन पहले रायगढ़ आए थे तथा किराए मकान पर रहकर रायगढ़ के अलग-अलग एटीएम में जाकर ग्राहक तलाश रहे थे पर यहां सफल नहीं हुए और आज पुनः रूपये निकाले के प्रयास में कोतवाली पुलिस के हाथ आ गए । कोतवाली पुलिस आरोपियों के पकड़े जाने की जानकारी अन्य जिलों से साझा की गई है । आरोपियों के अन्य अपराधिक रिकार्ड की जानकारी प्राप्त की जा रही है । पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर श्री रतन लाल डांगी एवं पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों में पुलिस को प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है । एसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड, नौकरी लगाने जैसे धोखाधड़ी अपराधों की समीक्षा कर तत्काल कार्यवाही के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को जिम्मेदारी दी गई तथा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को धोखाधड़ी के मामलों में लेट लत्फी न कर शीघ्र ऐसे अपराधों की कायमी कर आरोपियों को उसके अंजाम तक पहुंचाने निर्देशित किया गया है । निर्देशों पर कार्यवाही करते हुये आज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसमें टी.आई. कोतवाली कृष्णकांत सिंह, उप निरीक्षक बी.एस. डहरिया, प्रधान आरक्षक नंदू सारथी, श्यामदेव साहू, आरक्षक हेमन पात्रे, अभय यादव, लखेश्वर पुरसेठ की अहम भूमिका रही है ।

ShareSendTweet
Previous Post

63 वर्ष के गुंडा बदमाश का नाम माफी सूची से हटाया जायेगा।

Next Post

मनीष नागर की सतर्कता से अपराधियो के हौसले हो रहे पस्त

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

4th June 2026
टूटी कलम विशेष

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा की अगुआई में अडानी, जिंदल और क्षेत्रीय उद्योग जुटे सुरक्षा समन्वय के लिए ™️ उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

*अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के तहत आठ दिवसीय समर कैंप संपन्न ™️ 351 बच्चों की सहभागिता, नौ ग्रामों से बच्चों ने लिया भाग ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

कल 20 मई को देशभर  दवा बाजार बंद रहेगा ™️ दवा दुकानों में लटकेंगे ताले ™️ धन्वंतरी फार्मेसी (जेनेरिक दवा दुकान) जन औषधि केंद्र को बंद से मुक्त रखा गया है ™️ अंदर देखिए खुली रहने वाली दवा दुकानों की सूची ,™️

19th May 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीता ™️ वी आई पी सुविधाओ प्रोटोकॉल को सीमित किया ™️ सुरक्षा वाहनों का उपयोग केवल अति आवश्यक होने पर किया जाएगा ™️

13th May 2026
Next Post

मनीष नागर की सतर्कता से अपराधियो के हौसले हो रहे पस्त

रसूखदारों पर करोड़ो रुपये का बकाया टैक्स वसूलने परिवहन विभाग हुआ सख्त

मनीष नागर की अवैध कबाड़ पर नॉनस्टॉप कार्रवाई जारी,कीमत लगभग 50 लाख रुपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In