• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, April 10, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

जन चौपाल में स्थानीय समस्याओं पर एसपी का जनसंवाद, कई शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
8th February 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

🔴घरघोड़ा थाना परिसर में रायगढ़ एसपी लगाये जनचौपाल🔴समर्पण अभियान के तहत जोड़े गये वरिष्ठजनों में कम्बल तथा यातायात जागरूकता के लिये युवाओं में हेलमेट का वितरण🔴

रायगढ़----पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में घरघोड़ा थाना परिसर में घरघोड़ा पुलिस द्वारा जनचौपाल का आयोजन किया गया । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय समस्याओं पर जन संवाद के लिए घरघोड़ा नगरवारियों के साथ तमनार, धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था । कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा पुलिस जनचौपाल की आवश्यक बताये कि इस चौपाल का मकसद पुलिस एवं आम जनता के बीच की दूरी समाप्त हो आमजन बिना भय संकोच के साथ अपनी समस्यायों का समाधान निराकरण कराएं । इस प्रयास से आम लोगों में पुलिस का भय खत्म होगा और वे अपनी बात पुलिस के समक्ष रख सकते हैं । वे बताये कि अपनी शिकायतों या अन्य कार्यो से आम लोग जिला मुख्यालय आकर मिल नहीं पाते है इसलिए वे स्वयं आम लोगों की समस्या जाकर उसके समाधान हेतु जन चौपाल के माध्यम से चर्चा परिचर्चा कर निराकारण के लिये आये हैं । जन चौपाल पर उपस्थित लोगों ने नो एंट्री, दुर्घटना, चौक चौराहा में सीसीटीवी कैमरा, अवैध शराब बिक्री, अप्रवासी श्रमिकों की वेरिफाइड अन्य स्थानीय समस्यायों पर एसपी संतोष सिंह से विस्तृत चर्चा परिचर्चा किये, जिन पर उपयुक्त निराकरण पर आपसी सहमति बनी । कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा एक-एक कर अपनी समस्याएं एवं शिकायत आवेदन एसपी के समक्ष प्रस्तुत किये । प्राप्त शिकायतों में दहेज प्रताड़ना के मामले में टी.आई. घरघोड़ा को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये । शिकायतकर्ताओं में एक ने लंबित मर्ग की जांच की गति पर एसपी से शिकायत की जिसकी जानकारी लेकर एसडीओपी धरमजयगढ़ सुशील नायक को त्वरित विधि सम्मत कार्यवाही कराकर अवगत कराने के निर्देश दिये । एसपी संतोष सिंह द्वारा दर्जनों शिकायतकर्ताओं के शिकायतों का वहीं निराकरण कराकर अन्य शिकायतों को थानेदारों को जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिये । कार्यक्रम में घरघोड़ा, तमनार, धरमजयगढ क्षेत्र के गुंडा बदमाशों को एसपी के समक्ष परेड़ कराई गई । थाना प्रभारियों द्वारा बदमाशों के पूर्व एवं वर्तमान पृष्ठभूमि से एसपी को अवगत कराये । बदमाशों की परेड में युवाओं को देखकर उन पर धकड़कर बोले की सुधरने का अवसर दिया जा रहा है अपराधिक गतिविधियों से दूर रहो । थाना प्रभारियों को निर्देशित किये कि जिनके खिलाफ लम्बे समय से शिकायतें नहीं आ रही है उनको माफी में लाने प्रतिवेदन एसडीओपी से अग्रेषित कराकर कार्यालय भेजें । कार्यक्रम में जिले में चलाये जा रहे #32वें सड़क सुरक्षा माह की जानकारी देते हुये यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देने की बात बताते हुए स्वयं तो हादसों का शिकार होने से बचेंगे ही अन्य लोगों की भी अनचाहे खतरे से बचा सकते हैं बताएं । यातायात के प्रति जागरूक करने के लिये कार्यक्रम में युवाओ को हेलमेट का वितरण किया गया साथ ही समर्पण अभियान के तहत जोड़ गये वरिष्ठजनों में कम्बल का वितरण एसपी संतोष सिंह एवं अतिथियों द्वारा वितरण किया गया । कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष शिशु विजय सिन्हा, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष शिव शर्मा, एसडीओपी सुशील कुमार नायक, टी.आई. घरघोड़ा अमित सिंह, टी.आई. तमनार किरण गुप्ता, निरीक्षक जितेन्द्र एसैया, उनि प्रवीण मिंज, सरपंच गुलापी सिदार, थाना तमनार, घरघोड़ा एवं धरमजयगढ़ के स्टाफ, गणमान्य नागरिक, पत्रकारबंधुओं के साथ भारी संख्या में नगरवासी घरघोड़ा की उपस्थिति रही । चौपाल में एसपी संतोष सिंह द्वारा कानून व्यवस्था एवं अपराध से सम्बंधित किसी भी समस्या का त्वरित निराकरण के लिये सोशल पुलिसिंग व मीडिया को बेहतर विकल्प बताये । उन्होंने कहा कि इस जन चौपाल के जरिये आपकी समस्यों का सामाधान हुआ या नहीं । इसका प्रतिपुष्टि (फीडबैक) सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अवश्य देने की आमलोगों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा गया है ।

ShareSendTweet
Previous Post

कलेक्टर भीम सिंह ने साप्ताहिक जन चौपाल के वार में किया संशोधन

Next Post

कलेक्टर भीम सिंह के आदेश पर आबकारी अमले की ताबड़तोड़ कार्यवाही

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

काश ऐसी सोच सभी रक्षकों की हो जाए तो देश प्रदेश भयमुक्त हो जाए

4th April 2026
टूटी कलम विशेष

पुण्य तिथि पर 🙏🙏🙏श्रद्धापूर्वक की याद किए गए 🤮🤮🤮 फाउंडर मैन बाबूजी ओम प्रकाश जिंदल ™️

1st April 2026
टूटी कलम विशेष

मीडिया का गिरता स्तर ™️ सब्जी मंडी तक जा पहुंचा ™️ भ्रामक समाचार जानकारी देकर कुछ लोग कर रहे हैं मीडिया की फजीहत ™️ प्रेस क्लब को संज्ञान लेने की आवश्यकता है ™️

31st March 2026
टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ राजकीय गान के बाद पेश हुआ नगर निगम का बजट ™️ बुढ़ी माई मंदिर में मत्था टेकने के बाद निगम पहुंचे महापौर जीवर्धन चौहान ™️

30th March 2026
टूटी कलम विशेष

मॉडिफाइड साइलेंसर वाहन चालकों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई ™️ एसपी ने कार्यालय बुलाकर जमकर लगाई तड़ी ™️ क्षमा मांगने पर माफ किया गया ™️

29th March 2026
टूटी कलम विशेष

उद्योगपति अमन तोता ने बांटे 200 हेलमेट ™️ वेदांता कोल वाशरी ने सड़क सुरक्षा अभियान में निभाई सामाजिक जिम्मेदारी ™️

29th March 2026
Next Post

कलेक्टर भीम सिंह के आदेश पर आबकारी अमले की ताबड़तोड़ कार्यवाही

भीमसेनी निर्णय,आशुतोष के तीसरे नेत्र,जानकी की अग्नि परीक्षा के इंतजार में है शहरवासी

नागर करेंगे शहर की जुताई,कृष्णकांत पूंजीपथरा पर रखेंगे नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In