• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, July 5, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

विप्पत्ति में साया भी सांथ छोड़ देता है,अवैध शराब कारोबारी के लिए चक्रव्यूह की रचना

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
16th February 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

रायगढ़——- अवैध शराब के मिनी प्लांट पर छापेमारी में व्यापक स्तर पर ओडिसा एवं झारखंड की स्तरहीन शराब को छत्तीसगढ़ शासन के आई.बी, रॉयल स्टेज,मैकडॉनल्ड्स सरीखे ब्रांड में बदलकर ऊंचे दामो में शहर की बड़ी होटलो,बारो,आसपास के ढाबो में बेधड़की से सप्लाई करने का खेल कोतवाली थाना क्षेत्र के बंगलापारा के एक घर मे लम्बे समय से चल रहा था। बतलाया जा रहा है कि देश के विपत्ति के समय कोरोनकाल में कई करोड़ रुपये की नकली शराब लोगो के हलक में उतार दी गई।शायद खुफिया तंत्र भी अवैध शराब के कारोबारी के लिए काम करने लग गए थे। शहर का कोई भी ऐसा क्षेत्र नही होगा जहां “रिजर्वसेवन” नामक घटिया शराब ओने-पौने दाम पर न बिकी हो। मदिरा प्रेमियों को उक्त शराब भी अमृत या संजीवनी बूटी से कम नही लगती थी।

अचानक आबकारी अमले ने शहर के बंगलापारा स्थित एक मकान में छापेमारी कर पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी। जिसका परिणाम यह हुआ कि पुलिस महानिदेशक दुर्गेश माधव अवस्थी ने संज्ञान लेते हुए। कोतवाली के एक इंस्पेक्टर एक सब इंस्पेक्टर को तत्काल सस्पेंड कर दिया। इस कार्यवाही से बौखलाई पुलिस चेतन अवस्था मे आ गई और शराब कारोबारी के दूसरे मकान में आबकारी विभाग के साथ मिलकर छापेमारी मे शामिल हो गई। बरहाल उक्त मकान से शराब तो नही मिली परन्तु कुछ शराब की खाली बोतलें,कई मोबाईल सिम कार्ड, लड़कियों के आधार कार्ड,टूटे फूटे खाली कार्टन, सेलो टेप,सूजा, बोतलों में लगने वाली सील,अंग्रेजी शराब बिल्लो के बटन आदि पाये गये।पुष्ट जानकारी के अनुसार छापेमारी से कुछ पहले ही आरोपीगण कुछ चीजों को जलाकर अवैध शराब को ठिकाने लगाकर पुनः फरार हो गए। जिससे यह स्पष्ट होता है कि आरोपी के खबरीलाल सरकारी ख़बरीलालो से ज्यादा सक्रिय है।

*ऐसा कोई सगा नही,जिनको इन्होंने ठगा नही* अवैध शराब प्लांट पर छापेमारी किसके इशारे पर की गई और की जा रही है। इस सम्बंध में जितने मुंह उतनी बाते सुनाई पड़ रही है परंतु कद्दावर रसूखदार के ठिकाने पर बगैर मंत्रालय के आदेश पर कार्रवाई किया जाना संभव नही है। सुनाई यह आ रहा है कि उक्त शराब प्लांट के आरोपी के भाई के सम्बंध सदा से मुख्यमंत्रीयो से रहे है। जिसे “सिंग ईज किंग” के नाम का फायदा भी मिलता रहा है। जिसने कई सिंहो का उपयोग किया गया

सबसे मुख्य प्रश्न सामने यह आया कि आखिर छत्तीसगढ़ शासन की शराब की बोतलों पर लगने वाले ढक्कन,सील,होलोग्राम आदि बाजार में किस तरह से बिक गये। खाली बोतलों के संकलन पर कबाड़ियों ने भी साथ निभाया होगा। रायगढ़ में सर्वाधिक अवैध शराब बिकने की बातें पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमनसिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रेसवार्ता के दौरान कही थी तो आखिर जब बाते ऊपर तक पहुंच सकती है तो इसकी भनक स्थानीय आबकारी अमले को कैसे न हुई। पूर्व आबकारी अधिकारी ने तारापुर मार्ग स्थित किसी ढाबे से 4 पेटी “रिजर्व सेवन” शराब पकड़ी थी तो शराब खरीदी के मूल स्थान एवं मुख्य आरोपी के गिरेबान तक पहुंचने में कोताही एवं नरमी क्यूँ बरती गई। लाकडाउन के दौरान प्रदेश के आबकारी मंत्री का अप्रत्याशित रायगढ़ प्रवास भी कोई कम हैरान कर देने वाला नही था। जहां कोविड़ 19 के नियम कानून भी दरकिनार कर दिए गए थे। मंत्री का अचानक देर रात आगमन करना और अलसुबह प्रस्थान करना भी अपने आप मे कई बातों को जन्म दे गया था।उस समय मंत्री के आसपास शराब कारोबारी का भाई साये की तरह से लगा रहा था। तब लोगो ने दबी जुबान से मंत्री का आगमन लेन देन सम्बन्धित बतलाया जा रहा था और उस समय की जनचर्चा आज हकीकत पड़ती दिख रही है।

“थिंक नेक्स्ट,आबकारी अमला बेस्ट” अवैध शराब प्लांट पर आबकारी अमले ने अपनी पीठ जरूर थपथपा ली हो परन्तु आरोपियों पर एफआईआर दर्ज न करवाना,आरोपी की धरपकड़ के लिए कार्रवाई न करना शायद नमक का कर्ज न उतारना समान है। आबकारी अमला अकेला ही श्रेय क्यों ले जाये। थिंक नेक्स्ट,पुलिस इज बेस्ट पर पुलिस अपनी ऊर्जा झोंकने में लग गई है। थानेदार मनीष नागर ने अपने ख़बरीलालो को चनहुओर सक्रिय कर दिए है। जो शहर में बिकने वाली अवैध शराब के कारोबारियों,आरोपियों के छिपने के संभावित अड्डो पर अपनी पैनी निगाह रख रहे है। कॉर्प ऑफ द ईयर थानेदार मनीष नागर कार्प ऑफ द मंथ बनने के लिए तगडी घेराबन्दी करने में लगे हुए है। घरघोड़ा थानेदार के. के. सिंह को सिटी कोतवाली की कमान सौपना एवं महज 54 दिन में ही उनका ट्रांसफर पूंजीपथरा कर देना और उनकी जगह पूंजीपथरा थानेदार मनीष नागर को शहर का कोतवाल बना देना। कप्तान के सही फील्डिंग जमाने का रूप माना जा सकता है। अपना कोई विकेट गवाएं बगैर जीत भी हासिल कर ली। इसको कहते है दिमाग बा

शराब आरोपी की के सहारे उसके भाई को भी घेरने का प्रयास तेज हो गया है। जहां एक ओर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आबकारी अधिकारी को आरोपी को अविलंब पकड़ने और कोताही करने पर उग्र आंदोलन करने की बातों वाला आवेदन दिया है तो दूसरी तरफ जिला भाजपा ने भी मोर्चा खोलकर इस कारोबार में संग्लन सभी लोगो की गिरफ्तारी की प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। आबकारी अमला अलग तो पुलिस प्रशासन अलग अपने खाते में जीत दर्ज करने के लिए एडिचोटी का जोर लगा रहे है।

अवैध तरीके से कमाया हुआ धन 11वे साल से नष्ट होना शुरू हो जाता है। जो चलती में न चलाये वह बेवकूफ और जो ना चलती में चलाए वह बेवकूफ वाली कहावते आज सच साबित होते दिख रही है।

ShareSendTweet
Previous Post

सरिया थाना प्रभारी ध्रुव कुमार मार्कण्डेय ने पत्नी सहित गोद भराई की रस्म निभाई

Next Post

भोली शक्ल का फायदा उठाकर,तथाकथित पत्रकारों ने ग्रामीणों को लगाया 50 लाख रुपये का फ़टका

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

किसी एक की वजह से होता है समाज बदनाम ™️ अग्रोहा’ और ‘सिंघल’ स्टील का महा-घोटाला, 5 एकड़ सरकारी जंगल डकार गए रसूखदार ™️ विकास की आड़ में रायगढ़ के जल, जंगल और ज़मीन का बेरहमी से चीरहरण जारी ™️

1st July 2026
टूटी कलम विशेष

ओम श्री रूपेश स्टील के मालिक शंकर अग्रवाल,दयानंद अग्रवाल पर अपराधिक मामला दर्ज हुआ ™️ जिला पंचायत सदस्य गोपाल अग्रवाल की मेहनत रंग लाई ™️ कब होगी अरेस्टिंग ™️

29th June 2026
टूटी कलम विशेष

ऑपरेशनक्लीन हंट के तहत ™️ फरार आरोपी विनय सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी ™️संभावित अनेक स्थानों पर पुलिस तैनात है ™️

17th June 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ की व्यवसाईपिता पुत्र ने शकर व्यापारियों को लगाया 02 करोड रुपए का चुना ™️ खुद को बताये चंदगीराम कोल्ड स्टोरेज, महावीर ट्रांसपोर्ट का मालिक ™️ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह से न्याय की उम्मीद में ठगी का शिकार हुए व्यवसाई ™️

17th June 2026
टूटी कलम विशेष

, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण अभियान में लाल का योगदान,एनटीपीसी लारा ने पाँच वर्षों में 250 बालिकाओं को दी सशक्त भविष्य की उड़ान

15th June 2026
टूटी कलम विशेष

ग्लैमर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में टॉप पर रही रायगढ़ की प्राची दुबे,ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रगति चंद्राकर बनीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट

12th June 2026
Next Post

भोली शक्ल का फायदा उठाकर,तथाकथित पत्रकारों ने ग्रामीणों को लगाया 50 लाख रुपये का फ़टका

मोनू सरदार की सक्रियता से पशुधन बूचड़खाने जाने से बच गए

बगैर टैक्स पटाये यार्डों में खड़े है सैकड़ो वाहन,टैक्स में गफलत कर वाहनों की कर दी जाती है बिक्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In