• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, August 16, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

सरिया थानेदार ध्रुव कुमार मार्कण्डेय की मुनादी से उमड़ा जनसैलाब,संतोष कुमार सिंह हुए गदगद

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
24th February 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔴एसपी रायगढ़ ने सरिया में लगाई पुलिस जन चौपाल🔴वृहद जन चौपाल में जागरूकता को बताए साइबर क्राइम को मात देने बड़ा हथियार🔴निराकृत हुए कई शिकायतें, चौपाल में खेल मैदान सहित कई मांगें आई सामने🔴समर्पण में जोड़े गए बुजुर्गों में कंबल व साड़ी का वितरण, होनहार छात्राओं को पुरस्कार🔴आदर्श विवाह करने वाले 12 जोड़ो, बाढ़ रेस्क्यू में शामिल नाविकों और कोरोना फाइटर्स का हुआ सम्मान🔴

सरिया पुलिस ने थाना क्षेत्र में वृहद रूप से *पुलिस जन चौपाल* का आयोजन किया गया था । चौपाल में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह सीधे नगरवासियों से रूबरू होकर शिकायतों व मांगो से अवगत होंगे, इसकी जानकारी थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक डी.के. मार्कण्डेय द्वारा पूर्व ही थाना क्षेत्र में मुनादी कर दी गई थी। जिस पर भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, सचिव व ग्रामवासी उपस्थित हुए थे । कार्यक्रम दौरान मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ सी.एम.ओ. सरिया मजिद खान, नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, जनप्रतिनिधि, किशन अग्रवाल,बंशी अग्रवाल का डीएसपी गरिमा द्विवेदी द्वारा स्वागत कर अपने उद्बोधन में महिलाओं, बच्चों विशेषकर स्कूली व कॉलेज छात्रों की सुरक्षा को लेकर उनके कानूनी अधिकारों जानकारी देकर घरेलू हिंसा, लैंगिक एवं यौन उत्पीडन की घटनाओं को बिना दबाए पुलिस के समक्ष लाने को कहा । पुलिस जन चौपाल में उपस्थित सरिया के बंशी लाल अग्रवाल एवं किशन लाल अग्रवाल ने रायगढ़ एसपी संतोष सिंह के कार्यों की प्रशंसा कर जन चौपाल को लाभकारी बताए, इसके बाद चौपाल में उपस्थित जन समूह के समक्ष पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह अपनी बात रखे । एसपी संतोष सिंह बताये कि लगातार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस जन चौपाल लगाई जा रही है, इस जन चौपाल के माध्यम से कई शिकायतों का निराकरण चौपाल में ही किया जाता है, कुछ लोग कारणवश कार्यालय या थाना नहीं जा पाते या फिर जाने से संकोच करते हैं वे अपनी बात चौपाल में रखते हैं । चौपाल में साइबर क्राइम की जानकारी देते हुये बताये कि साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपना कर लोगों को ठग रहे हैं, फर्जी लिंक भेज कर, एटीएम ओटीपी, बैंक अधिकारी बनकर जानकारी लेकर साइबर अपराध को अंजाम देते हैं । ऐसे लोगों से केवल आपकी जागरूकता बचा सकती है, इसलिये जिले में जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं । आगे उन्होंने सोशल मीडिया पर हो रही अपराधिक घटनाओं के संबंध में जानकारी देकर इनसे बचने व सावधानी बरतने को कहा गया । सरियावासियों को उनके द्वारा नशा मुक्त सरिया रखने तथा अवैध जुआ, शराब, सट्टा पर कार्यवाही हेतु पुलिस का सहयोग करना बताये । अपने हर जन चौपाल में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बुजुर्गो का सम्मान कर उनकी समस्याओं जानना तथा बच्चों को प्रोत्साहित करने का कार्य इस पुलिस जन चौपाल में भी हुआ । यहां सरिया थाना क्षेत्र की होनहार स्कूली एवं कॉलेज छात्राओं को उपहार स्वरूप पेन, डायरी देकर आगे की पढ़ाई के लिए पुलिस अधीक्षक शुभकामनाएं दिये । सरिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में समर्पण अभियान के तहत जोड़े गए सीनियर सिटीजन को एसपी संतोष सिंह के हाथों कंबल, साड़ी का वितरण किया गया, साथ ही सभी का कुशलक्षेम जाने। इसी क्रम में बाढ़ दौरान लोगों की जान बचाने पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने वाले नाविकों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया । वहीं कोरोना कॉल में पुलिस के सहयोगी रहे व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया । जन चौपाल में सबसे खास बात यह रही कि सरिया थाना क्षेत्र के 12 जोड़ों द्वारा *आदर्श विवाह* संपन्न कर लोगों के सामने उदाहरण पेश किया गया है । चौपाल में जानकारी मिली कि थानाक्षेत्र के 12 जोड़ों ने बिना दहेज लिये कम खर्च में विवाह संपन्न किए । इनकी प्रशंसा कर प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस अधीक्षक द्वारा वैवाहिक जीवन हेतु शुभकामनाएं दी गई है । जिसके बाद जन चौपाल में अपनी शिकायत व मांग लेकर आये महिलाओं एवं पुरुषों से पुलिस अधीक्षक एक-एक कर रूबरू हुए । शिकायतकर्ताओं में कुछ की शिकायतें पति-पत्नी विवाद, झगड़ा मारपीट, जमीन विवाद को लेकर था जिसकी थाना प्रभारी से जानकारी लेकर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये । कुछ लोगों द्वारा सरिया थाना क्षेत्र में पूर्णत: जुआ-सट्टा व शराब बंद करने की मांग एसपी से किये जिस पर ऐसी अवैधानिक कृत्यों की जानकारी सीधे देने कहते हुये सरिया पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करना बताए । पुलिस जन चौपाल में सरिया थाना के सामने मैदान को पुलिस मैदान बनाए जाने की मांग पर शीघ्र ही इस मैदान को खेल मैदान बनाए जाने की बात पुलिस अधीक्षक द्वारा कही गई । चौपाल में करीब 15 लिखित शिकायतें भी प्राप्त हुई जिन पर समयावधि में वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी सरिया को निर्देश देकर डीएसपी गरिमा द्विवेदी को शिकायतों एवं जन चौपाल का फॉलोअप से अवगत कराने निर्देशित किये । पुलिस जन चौपाल में सरिया क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मीडिया साथी, सरिया थाना स्टाफ सहित आसपास गांव के करीब 500 से अधिक की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे ।

ShareSendTweet
Previous Post

नगर निगम धरातल पर उतरकर ठोस कार्रवाई की अपेक्षा आफिसों में बैठकर खींच रहा खाका

Next Post

अंग्रेजी शराब का कारोबारी चढ़ा आबकारी विभाग के हत्थे,कब,कहां, कौन,कैसे? पढ़िए पूरी खबर

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

अंग्रेजी शराब का कारोबारी चढ़ा आबकारी विभाग के हत्थे,कब,कहां, कौन,कैसे? पढ़िए पूरी खबर

शहर की चारो दिशाओ में अमन ट्रांसपोर्ट कर रहा फ्लाईऐश की डंपिंग

सरकारी बंगलो में हो जमकर शराबखोरी,दर्जनों पड़े खाली डब्बे खोल रहे पोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In