• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, August 16, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

लाकडाउन के बाद पहली दफे हो रहे सामूहिक विवाह से जिले के 379 लोगो ने गृहस्थ जीवन मे प्रवेश किया

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
27th February 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔴प्रदेश में लगभग 3300 लोगो का सामूहिक विवाह करवा कर सरकार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रेषित हुआ🔴मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम-मिनी स्टेडियम में परिणय सूत्र में बंधे 70 जोड़े🔴मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने समारोह में ऑनलाईन शिरकत कर नवदम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद🔴पूरे प्रदेश में लगभग 10 करोड़ की राशि खर्च होने का अनुमान 🔴

रायगढ़—— शहर के मिनी स्टेडियम में आज 70 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। अवसर था मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने ऑनलाईन शिरकत कर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, महापौर जानकी काटजू, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, कलेक्टर भीम सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, सभापति जयंत ठेठवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने पहुंचकर नव विवाहित जोड़ों को अपना शुभाशीष प्रदान किया।
इस अवसर पर विधायक प्रकाश नायक ने सभी नवविवाहित दम्पत्ति को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुये कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अभिनव पहल से आज पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। उन्होंने कहा कि यह हर्ष की बात है कि योजना के अंतर्गत इस दौरान प्रदान की जाने वाली राशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दिया गया है। जिससे नवदम्पत्तियों को उपहार स्वरूप अधिक सामग्री दिया जा सकेगा। उन्होंने नवदम्पत्तियों के बीच जाकर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन के लिये अपना आशीर्वाद भी दिया।
कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम फिजूल खर्ची को रोकने तथा गरिमामय समारोह में विवाह संस्कार संपन्न करने का अवसर होता है। लम्बे समय से कोविड के कारण यह आयोजन नहीं हो पा रहे थे। लेकिन आज यहां मिनी स्टेडियम रायगढ़ में 70 जोड़े सहित पूरे जिले में 379 जोड़े परिणय सूत्र में बंध रहे है। सभी को ढेर सारी बधाई और शुभकामनायें देते हुये उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं तथा बच्चों की स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण योजनायें चलायी जा रही है। अत: सभी नवदम्पत्तियों से अपेक्षा है कि इन योजनाओं का उद्देश्य समझकर आने वाले समय में अपने साथी तथा बच्चों के पोषण के प्रति सचेत रहेंगे।
इस मौके पर सभी नवदम्पत्तियों को एक हजार रुपये की उपहार राशि तथा 19 हजार रुपये के घर गृहस्थी की सामग्री बर्तन, कपड़े, आलमीरा, पंखा, घड़ी इत्यादि दिये गये।
सही पोषण रायगढ़ रोशन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अवसर पर विधायक प्रकाश नायक ने सभी उपस्थित जनों को सही पोषण रायगढ़ रोशन की शपथ दिलाई। जिसके तहत सभी ने अपने साथी के पोषण का हमेशा ध्यान रखने और साथ ही गली, मोहल्ले, गांव और जिले में सुपोषण की अलख जगाने की शपथ ली। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण कैम्प लगाया गया। जिसमें गर्भवती माताओं को सुपोषण टोकरी व साड़ी दिया गया। साथ ही 6 माह पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्न प्रासन्न करवाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल द्वारा सभी जोड़ों को नगद राशि उपहार स्वरूप दी गई। रायगढ़ के लायनेस क्लब की ओर से नव विवाहित जोड़ों को कप सेट प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन पूरे प्रदेश में किया गया था। रायगढ़ में जिला मुख्यालय सहित सभी अनुविभाग मुख्यालयों में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी टी.के.जाटवर, एसडीएम रायगढ़ युगल किशोर उर्वशा सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

शनिवार का दिन भारी गुजरा अवैध शराब के कारोबारियों के लिए

Next Post

तमनार,लैलूंगा,रैरुमाखुर्द,बोरो,कापू,कनकबिरा,खरसिया पुसौर,सरिया,बरमकेला,सारंगढ़ आदि संवेदनशील थाना क्षेत्रों की पुलिस के हाँथ शराब पर कार्यवाही से खाली

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

तमनार,लैलूंगा,रैरुमाखुर्द,बोरो,कापू,कनकबिरा,खरसिया पुसौर,सरिया,बरमकेला,सारंगढ़ आदि संवेदनशील थाना क्षेत्रों की पुलिस के हाँथ शराब पर कार्यवाही से खाली

अमृत मिशन,ऑप्टिकल फाइबर,के कारण उखड़ी सड़के,तंग गलियां,मनमाने डिवाइडर,बेतरीब से लगे विद्युत,टेलीफोन के खंभो के चलते सुघड़ रायगढ़ की कल्पना महज दिव्यस्वप्न है

एक नजर इधर भी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In