
🔴कोतवाली थाना क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर के ब्लैकमेलर व्यवसाइयों के बाद “मनीष नागर” की बड़ी कार्रवाई 🔴नकली उत्पादों के संग्रहण व बिक्री सूचना पर रायगढ़ के बनवारी लाल विष्णु भगवान की दुकान पर कोतवाली दरोगा “मनीष नागर” एवं टीम की दबिश🔴 नकली वीट, कोलिन, हार्पिक,लाइजोल, आदि की बिक्री की खबर पर कंपनी के रिजनल मैनेजर के साथ कोतवाली पुलिस की रेड, संचालक पर कॉपीराइट एक्ट का अपराध दर्ज🔴दुकान संचालक ने लेन देन से मामला दबाने के प्रयास पर मनीष नागर का उखड़ा मूड🔴

सिटी कोतवाली रायगढ़ अन्तर्गत बनवारीलाल विष्णुभगवान गौरीशंकर मंदिर रोड रायगढ़ स्थित दुकान पर *रेकिट बेंकिजर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी* के नकली उत्पाद के संग्रहण एवं बिक्री की सूचना पर कंपनी के रिजनल मैनेजर के साथ टी.आई. कोतवाली मनीष नागर व उनकी टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार रिकेट बेंकिजर इंण्डिया प्रा0 लि0 कंपनी के रिजनल मैनेजर देबाबत्रा विश्वास निवासी दम दम कोलकाता ने रायगढ़ पुलिस को बतलाया कि Cheq IP Solutions Pri. Ltd द्वारा इन्हें जांच के लिये अधिकृत किया गया है।इन्हें जानकारी मिली थी कि बनवारी लाल विष्णु भगवान गौरीशंकर मंदिर रोड रायगढ़ के दुकानदार जानबुझकर RECKITT BENCKISER INDIA PRIVET LTD कंपनी के नकली उत्पादो के स्टाकिंग/ वितरण/ निर्माण में स्वयं को शामिल कर कंपनी की बौद्धिक संपदा का उल्लधंन कर रहे हैं साथ ही इन नकली उत्पादो का निर्माण / स्टाक कर बिक्री और वितरण किया जा रहा है । रेड कार्यवाही में दुकान से *Lizol कम्पनी की 5 लीटर, 200ml, 500ml, 975ml Colin कम्पनी की 5 लीटर, डॉक्टर हार्पिक की 5 लीटर, 650ml , Veet Nikhar 2 ट्यूब, Veet Hair removal की करीब 200 बॉटल* तथा इन्हीं कम्पनी की 1-1 ऑरिजनल बॉटल की जप्ती की गई है। कम्पनी के रिजनल मैनेजर के लिखित आवेदन पर थाना कोतवाली में दुकान के संचालक के विरूद्ध अप.क्र. 295/2021 धारा कापीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विदित हो कि इसके पूर्व कोतवाली पुलिस की टीम ने ढिमरापुर क्षेत्रान्तर्गत दुकान/गोदाम पर घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेण्डर के कालाबाजारी की सूचना पर छापेमारी कर भारी मात्रा खाली एवं भरे गैस सिलेण्डर एवं रिफलिंग करने वाले उपकरणों की जप्ती की गई थी ।







