रायपुर—-सन 2020 के 6 I A S अफसरों की पदस्थापना शासन ने की है। जिनमे से प्रतीक जैन को ट्रैनिंग के लिए रायगढ़ के संयुक्त कलेक्टर के रूप में प्रभार सौपा है ताकि वे धरातल पर कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में अपनी ट्रैनिंग पूरी कर भविष्य में फूल फलेस्ड कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेवारीयो को बखूबी से समझ सके।
जीएडी सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने इस संदर्भ में सूची जारी कर दी है। जारी सूची में अभिषेक कुमार को रायपुर, हेमंत रमेश नंदनवार को दुर्ग, कुमार विश्वरंजन को बिलासपुर, प्रतीक जैन को रायगढ़, सुरूचि सिंह को बस्तर और श्वेता सुमन को सरगुजा में पोस्टिंग मिली है।







