🔴सरकारी चावल के अफरा-तफरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही🔴पिकअप में परिवहन हो रही 120 कट्टा मोटा चावल की जब्ती, कार्यवाही के बाद में सुप्तावस्था में पड़े खाद्य विभाग को दी गई सूचना🔴 नगर कोतवाल “नागर”की लगातार कार्रवाई जारी है🔴
नगर कोतवाल मनीष नागर के नेतृत्व में थाना कोतवाली की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा पिकअप वाहन में लोड़ 3 टन (120 कट्टा) मोटा चावल पकड़ा गया है। जप्त किया गया चावल सरकारी होने का अंदेशा है।कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करने के पश्चात बाद कुम्भकर्णी नींद मे गाफिल खाद्यविभाग को जगाकर इसकी सूचना दी गई है । जानकारी के अनुसार नगर कोतवाल "नागर" को मिली सूचना पर पुलिस पेट्रालिंग पार्टी को पतासाजी के लिए रवाना किया गया । उपनिरीक्षक भागवत डहरिया एवं हमराह स्टाफ द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान *पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 13 ए.जे.- 3061* को रोककर चेक किए जिसमें 3 टन मोटा चावल (120कट्टा) लोड पाया गया। चालक मुकेश कुमार बरेठ ने चावल को अजय किराना स्टोर का मालिक *पवन अग्रवाल निवासी केवड़ाबाड़ी* के कहने पर "पवन अग्रवाल" किराना दुकान से पुटकापुरी जगन्नाथ राइस मिल छोड़ने के लिए ले जाना बताया । जिसके बाद कोतवाली स्टाफ द्वारा अजय किराना स्टोर के मालिक "पवन अग्रवाल" को नोटिस देकर चावल का बिल पेश करने कहने पर किराना दुकान का संचालक कोई बिल पेश नहीं कर सका।जिससे "पवन" के द्वारा सरकारी चावल के अफरा-तफरी के संदेह पर पिकअप वाहन को मय चावल *धारा 102 सीआरपीसी* के तहत जप्त कर चावल लदे वाहन को थाने में सुरक्षित रखा गया है । कोतवाली पुलिस ने खाद्य अधिकारी रायगढ़ को कार्यवाही की सूचना दी गई है । विदित है कि कोतवाली पुलिस गैस सिलेण्डर की कालाबजारी तथा नकली रूम क्लीनर पर हाल में ही कार्यवाही किया गया था, जिसके बाद आज सरकारी चावल के अवैध परिवहन की रोकथाम को लेकर कार्यवाही की गई है ।





