• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, August 17, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

शहर के कायाकल्प होने वाले तालाबो में शामिल होगा मालीपारा का तालाब भी

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
20th March 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔴क्षेत्र में गंदगी देखकर आयुक्त का बिगड़ा मिजाज सफाई के लिये दरोगा को दिया गया 3 दिन का अल्टीमेटम🔴

रायगढ़ महा सफाई अभियान के दूसरे चरण के तहत आज महापौर जानकी काट्जू एवम निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय एम आई सी मेंबर स्वास्थ्य प्रभारी कमल पटेल के साथ वार्ड नंबर 48 पहुंचे जहां निरीक्षण के दौरान दिखा कि कई नालियां जिनमें स्लैब सही नहीं होने के कारण पानी का निकासी सही नहीं हो पा रहा है। जिसे तत्काल स्टीमेट बनाकर सही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।वहीं वार्ड के एक हिस्से में तो साफ सफाई पूरी तरह से नजर आई तो वहीं दूसरी तरफ वार्ड के दूसरे हिस्से में काफी मात्रा में गंदगी और तालाब की भी स्थिति काफी दयनीय दिखी जिसे आयुक्त ने तीन दिवस के भीतर साफ सफाई कराने के निर्देश सफाई दरोगा को दिए और अगर सफाई नहीं होती है तो सफाई दरोगा पर कार्रवाई करने की भी बात कही।वही निरीक्षण के दरमियान वार्ड पार्षद ने बताया कि वार्ड के लिए सामुदायिक भवन और मंगल भवन के लिए जमीन चिन्हित की गई थी जिस पर अवैध कब्जा हो रहा है इस पर तत्काल आयुक्त और महापौर ने मौके पर जाकर अवैध कब्जे को रुकवाया और तत्काल कार्यवाही कर जगह खाली कराने के निर्देश दिए।
वार्ड पार्षद ने आयुक्त से निवेदन किया कि जिन शहर के 18 तालाबों का कायाकल्प होना है उसमें उनके वार्ड का तालाब का नाम नहीं है उनके वार्ड के तालाब का भी नाम इस सूची में जोड़ने के लिए निवेदन किया गया जिस पर तत्काल आयुक्त ने हामी भरी।लगातार आयुक्त महापौर एवं एमआईसी सदस्य सभी जगह का दौरा कर साफ सफाई एवं अन्य सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं जिससे कि वार्ड की मूलभूत समस्याएं सामने निकल कर आ रही है और उनका निराकरण भी हो रहा है।
नगर निगम की महापौर जानकी काटजू ने बताया कि वार्ड के पार्षद ने कई स्थान का निरीक्षण कराया कई स्थान साफ हैं तो कई स्थान गंदगी से भरा है।जिसे गैंग लगाकर कुछेक स्थानों को साफ कराया गया है नाली सड़क के साथ आंगनवाड़ी भवन एवं सामुदायिक भवन के लिए भूमि दिखाई जिसे जांच कराया जाएगा यूजर चार्ज ठीक है दो रिक्शा चल रही है एक रिक्शा और चलाए जाने से वार्ड कव्हर हो जाएगा।
नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि वार्ड क्रमांक 48 पार्षद सुनीता महेश शुक्ला का वार्ड है। जिसमें आज हमने सघन दौरा किया इसमें जो समस्याएं निकल कर आई हैं वह कुछ नालियां हैं जिनका स्लोप को लेकर जांच कराई जाएगी कुछ जगह स्थल चिन्हांकित किया जाएगा जिसे आंगनवाड़ी के लिए प्रस्तावित किया जाएगा कुछ अतिक्रमण हो रहा है उसे उसी स्थल पर उसी स्थिति में रोकने का आदेश दिया गया है साथ ही एक जगह से सामुदायिक नाली जा रही है नाली को मरम्मत कराया जाएगा वार्ड में सफाई एक दो हिस्से में बहुत अच्छी है उसके लिए पार्षद बधाई के पात्र हैं लेकिन कुछ क्षेत्र में जहां बाहर के लोग रह रहे हैं तालाब में भी बहुत गंदगी है संबंधित सफाई दरोगा को ताकीद किया गया है कि 3 दिन के अंदर सफाई नहीं हुई तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।
वार्ड क्रमांक 48 के पार्षद प्रतिनिधि महेश शुक्ला ने बताया कि दो अतिक्रमण क्षेत्र जो वर्तमान में निर्माणाधीन है उसका जानकारी दिया मौके पर ले जाकर निरीक्षण कराया जो हमारे मुख्य सड़क की नाली है उसके साफ सफाई और रखरखाव को लेकर अवगत कराया और मोहल्ले के माली पारा में बहुत पुराना तालाब है। जिसके जीर्णोद्धार के लिए पूर्व में भी कमिश्नर एवं महापौर को बताया था। आश्वासन भी मिला था कि जल्द से जल्द इसका सौन्दर्यीकरण हो जाएगा लेकिन जानकारी मिली कि शहर में 18 चुनिंदा तालाबों की सूची बनाई गई है उसमें वार्ड क्रमांक 48 के तालाब का नाम नहीं है हमने आयुक्त से निवेदन किया है कि इस तालाब को भी सूची में शामिल किया जाए। आंगनबाड़ी भवन एवं सामुदायिक भवन के लिए जिन स्थानों को चिन्हित किया था वहीं अतिक्रमण हो रहा है। उस स्थल को भी दिखाया,कमिश्नर और महापौर ने आश्वासन दिया कि भूमि संबंधी दस्तावेज नहीं होने से अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा।
सफाई अभियान के तहत वार्ड भ्रमण में जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव,अमृत काट्जू एवम नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक राजू पांडेय,सफाई दरोगा प्रमोद सिंह,अनूप जायसवाल,एवम अधिकारी कर्मचारीगण शामिल रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

रायगढ़ के रसूखदार व्यवसाई पिता-पुत्र ने प्रदेश की नामी फर्म A. T. को लगाया 4 करोड़ का चूना

Next Post

टूटी कलम का एग्जिट पोल सटीक रहा। चुनाव पूर्व ही कर दी थी “सुशील,शक्ति” की जीत की घोषणा

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

टूटी कलम का एग्जिट पोल सटीक रहा। चुनाव पूर्व ही कर दी थी "सुशील,शक्ति" की जीत की घोषणा

नविन्दर ने बढ़ाया शहर का मान,सोना किया अपने नाम

खनिज विभाग के कानों पर जूं नही रेंग रही,तहसीलदार को पकड़ने पड़े अवैध रेत से भरे तीन ट्रेलर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In