रायगढ़— दुर्ग में आयोजित चार दिन चली नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का विवेकानंद भवन पदमनावपुर में समापन हुआ।जिसमे कई राज्य के खिलाड़ी भाग लिए थे,जिसमे छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त महाराष्ट्र, दिल्ली,पंजाब,ओडिशा,वेस्ट बंगाल,झारखंड और राजस्थान के प्रतियोगी भी शामिल हुए थे।
इसमे रायगढ़ के नविन्दर सिंह ने जूनियर वर्ग में 165 kg बेंच प्रेस लिफ्ट करके गोल्ड मैडल अपने नाम किया है। नविन्दर ने अपनी सफलता का श्रेय रायगढ़ स्टेडियम के जिम कोच कैलाश राउल को दिया। जिनके मार्गदर्शन में वे अथक मेहनत करते है।इसी का यह पारितोषिक है।








