• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, October 8, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

एक जवान अभी भी लापता,जवानों को लेने पहुंचे वायुयान के पास हुआ ब्लास्ट,कोई नुकसान नही हुआ

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
4th April 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔴तीन जगह एंबुश में फँसे थे जवान🔴 पहाड़ के पास 3,जुन्ना गुड़ा के पास 14🔴दो किलोमीटर आगे पेड़ के नीचे 6जवानों के शव🔴 माओवादियों के ट्रेप में फँसे जवान🔴यू शेप मे की गई थी घेराबंदी🔴

रायपुर/बीजापुर,4 अप्रैल 2021। बीजापुर के जुन्ना गूड़ा और एक्कल गूड़ूम के बीच हुए मुठभेड़ को लेकर जो खबरें सामने आई है उसे लेकर अब इसे मुठभेड़ के बजाय माओवादियों का हमला लिखना सही होना चाहिए। माओवादियों ने यू शेप में एंबुश लगाया
और जवानों को तीन जगहों पर बुरी तरह घेर दिया। इधर पुलिस मुख्यालय घटना के क़रीब सोलह घंटे बाद भी पूरे घटना के ब्यौरे के साथ तैयार नहीं पाया जा रहा है।
माओवादियों की यह तैयारी कि वे, फ़ोर्स पर हमले करेंगे इसका ज़िक्र उनकी ओर से जारी नवंबर 2020 की विज्ञप्ति में मिलता है।
माओवादियों ने हमले के लिए वही ट्रिक अपनाई जिसे धोखा कहा जाता है। माओवादियों ने हिड़मा और माओवादियो की मौजुदगी की खबर फ़ोर्स तक बेहद कुशलता से पहुँचाई और फ़ोर्स इस सूचना पर मौक़े के लिए बढ़ गई। नक्सलियों की मिलिट्री बटालियन वन और सीआरसी वहाँ मौजुद थी और उसने जवानों को पहले भीतर तक आने दिया और तीन ओर से घेर कर अंधाधुँध फ़ायरिंग की। पहला एंबुश पहाड़ी के पास लगाया गया दूसरा जुन्ना गुड़ा गाँव में जबकि आगे करीब दो किलोमीटर पर तीसरा एंबुश लगाया गया।ऐसा लगता है कि जवानों से जब मुठभेड़ शुरु हुई तो शुरुआती दौर में माओवादी पीछे की ओर हटे और एंबुश को और पुख़्ता किया। नतीजतन जवानों को जब तक यह समझ आता कि वे घिर गए हैं नुकसान होना शुरु हो गया।
पहाड़ी के पास तीन जवानों के शव, जुन्ना गुडा गाँव के भीतर चौदह जवानों के शव और वहाँ से दो किलोमीटर आगे 6 जवानों के शव होने की सूचना है।
इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस के आला अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। कोई भी सटीक जानकारी देने को या तो उपलब्ध नहीं है या फिर उनतक जानकारी ही नहीं पहुँच रही है, नतीजतन अलग अलग खबरों के तैरने से यह तय कर पाना मुश्किल है कि किसे सही माना जाए किसे ग़लत। मसलन कल पीएचक्यू में संक्षिप्त लिखित नोट में दावा था कि जो बल सर्चिंग के लिए निकला था उसमें सुकमा की टीम भी थी, पर बीजापुर ज़िला अस्पताल में भर्ती घायल जवान की यह बात कल से वायरल है कि मुठभेड़ स्थल पर जो फ़ोर्स पहुँची थी वहाँ सुकमा की फ़ोर्स नहीं थी। नतीजतन जवानों की संख्या कम थी और माओवादियों की संख्या ज़्यादा। पर इस पर भी कहीं कोई सरकारी पक्ष घायल जवान की बात को सही ग़लत या कोई कारण देने उपलब्ध नहीं है।
एक अपुष्ट सूचना इस खबर को लिखते लिखते आई है कि, रेस्क्यु के लिए पहुँचे हैलीकाप्टर के पास ब्लास्ट हुआ है हालाँकि इसमें कोई नुक़सान नहीं हुआ है।पर ना कोई पुष्टि कर रहा है और ना ही खंडन।
माओवादियों ने UBGL और कैंची जैसे बम फेंके, और अंधाधुंध फ़ायरिंग वह भी अत्याधुनिक हथियारों से की। ज़ाहिर है किसी PLGA समुह के पास ऐसे हथियार नहीं हो सकते जैसा कि कल पीएचक्यू के द्वारा जारी संक्षिप्त नोट जानकारी देता है, विदित हो कि पीएचक्यू की ओर से इसे PLGA से मुठभेड़ बताया गया था।
पंक्तियों के लिखे जाने तक शहीदों की अंतिम संख्या नहीं मिल पाई है। टूटी कलम ने जो आंकडे दिए हैं वे कॉपी पेस्ट समाचार से सम्बंधित है।

ShareSendTweet
Previous Post

देश की शक्तिशाली सेना,36 हजार करोड़ के अत्याधुनिक राफेल क्या दिखाने के लिए ही है

Next Post

शहीद जवानों की शहादत को नमन है अंदर नम आंखों से देखिए देश के लिए शहीद होने वाले जांबाज जवानों की तस्वीरें

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

कांग्रेस के लिए क्या तुरुप का इक्का साबित होंगे रामचंद्र शर्मा ™️ क्या इस बार पूर्व आई ए एस,पूर्व टी आई के बीच होगा महा मुकाबला ™️

5th October 2026
रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️

4th October 2026
टूटी कलम विशेष

रामचंद्र शर्मा छाये ™️ दिखाए अपना कांग्रेसी अवतार रौद्र रुप ™️ वरिष्ठ कांग्रेसी बयान बाजी तक सीमित रहे ™️

30th September 2026
टूटी कलम विशेष

ओ पी चौधरी का मास्टर स्ट्रोक ™️ 2 करोड़ रुपए का लॉलीपॉप ™️ चर्चा में बने रहने का शिगूफा ™️ ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी ™️

28th September 2026
टूटी कलम विशेष

चक्रधर समारोह का सांस्कृतिक मंच ™️ या भाजपा कराजनीतिक मंच ™️ करोड़ों के कार्यों की घोषणाएं ™️ कांग्रेस की चुप्पी डर  ❓

25th September 2026
मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
Next Post

शहीद जवानों की शहादत को नमन है अंदर नम आंखों से देखिए देश के लिए शहीद होने वाले जांबाज जवानों की तस्वीरें

धंधा तो धंधा है,कबाड़,कोयला,धान,शराब का हो कि रेत के खेल का हो

छिपाकर रखी गई चोरी की मोटरसाइकिल इंदिरानगर से की गई बरामद,चोर जेल दाखिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In