• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, November 13, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

सारंगढ़ के 50 बिस्तर अस्पताल को ऑक्सिजनेटेड बेड बनाने व लैलूंगा में 25 बिस्तर व तमनार में जिंदल अस्पताल का अधिग्रहण किया जाए—-कलेक्टर भीम सिंह

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
23rd April 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔴सारंगढ़ अस्पताल में 50 ऑक्सिजनेटेड बेड की सुविधा होगी तैयार🔴सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन सुविधा वाले बेड तैयार करने के निर्देश🔴मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में सीसीटीवी शुरू करने के कलेक्टर सिंह ने दिए निर्देश🔴कलेक्टर सिंह ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक🔴

टूटी कलम रायगढ़ कोविड संक्रमण के नियंत्रण व रोकथाम के संबंध में कलेक्टर भीम सिंह ने आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कोविड मरीजों के उपचार के लिए सारंगढ़ के 50 बिस्तर अस्पताल को ऑक्सिजनेटेड बेड बनाने व लैलूंगा में 25 बिस्तर व तमनार में जिंदल अस्पताल का अधिग्रहण करने के निर्देश दिए। लोइंग अस्पताल को जल्द शुरू करने तथा चोढा खरसिया में भी ऑक्सिजनेटेड बेड बढ़ाने के लिए कहा। नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद भी मेडिकल कॉलेज एवं अन्य कोविड अस्पताल में ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले डॉक्टरों को तत्काल ड्यूटी जॉइन करने हेतु निर्देशित करने के लिए कहा। कलेक्टर भीम सिंह ने मेडिकल कॉलेज कोविड वार्ड के सीसीटीवी को शुरू करने के निर्देश मेडिकल अस्पताल प्रबंधन को दिए।
कलेक्टर सिंह ने बैठक में कोरोना रोकथाम, नियंत्रण, वैक्सीनेशन और इलाज सुविधाओं की समीक्षा की। कलेक्टर सिंह ने इस दौरान सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड मरीजों के इलाज सुविधा शुरू करने के निर्देश सीएमएचओ डॉक्टर एस.एन.केसरी को दिए।
कोविड इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, केआईटी में डॉक्टर सहित स्टाफ नर्स की संख्या बढ़ाने की मांग प्रबंधन ने की। जिस पर कलेक्टर सिंह ने हाल ही में बांड के आधार पर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने के नियुक्ति पत्र जारी करने संबंधित जानकारी ली। कलेक्टर सिंह ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले डॉक्टरों को तत्काल ड्यूटी जॉइन करने के लिए निर्देशित करने को कहा। इसी तरह शासकीय एवं निजी नर्सिंग कॉलेज की नर्सिंग छात्राओं की ड्यूटी कोविड हॉस्पिटल में लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने मेडिकल कॉलेज, केआईटी सहित निजी अस्पतालों में भी ऑक्सीजनेटेड एवं आईसीयू बेड अतिरिक्त बढ़ाने की बात कही। कलेक्टर सिंह ने शासन के निर्देशानुसार डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता व आयुष्मान भारत योजना के तहत कोविड का उपचार कर रहे सभी निजी अस्पतालों में उपलब्ध बेड का 20 प्रतिशत बेड योजना के हितग्राहियों के इलाज के लिए आरक्षित रखने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान निजी अस्पतालों द्वारा इन योजनाओं के तहत मरीजों का इलाज नहीं करने की बातें सामने आई। इस पर कलेक्टर भीम सिंह ने सभी निजी अस्पताल प्रबंधकों को इन योजना के हितग्राही कोविड मरीजों का इलाज योजना के तहत ही करने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं करने पर निजी हॉस्पिटलों के लाइसेंस कैंसिल करने संबंधित कार्रवाई करने की बात कलेक्टर सिंह ने कही। कलेक्टर सिंह ने सभी सीएचसी में कोविड मरीजों के इलाज व्यवस्था करने और सीएससी में 20-20 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केसरी को दिए।
उन्होंने कांटेक्ट ट्रेसिंग की टीम की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। बस या ट्रेन से आने वाले यात्रियों की जांच व निर्देशानुसार उनको क्वारेन्टीन करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा। कोविड अस्पतालों की व्यवस्था देख रहे नोडल अधिकारी को प्रतिदिन अस्पताल का निरीक्षण कर चेक लिस्ट के अनुसार रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया। अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति व्यवस्था के लिए एडीएम राजेन्द्र कटारा को प्रभारी अधिकारी बनाने के निर्देश दिए। केआईटी में भी बाइपेप मशीन देने के लिये कहा। बैठक में एडीएम राजेन्द्र कटारा, डिप्टी कलेक्टर वर्मा सहित जिले के कोविड नोडल अधिकारी, निजी अस्पताल प्रबंधन, ऑक्सीजन सप्लायर आदि उपस्थित थे।
सीमा सील करने के निर्देश
बैठक में कलेक्टर सिंह ने जिले से लगे दूसरे प्रदेश की सीमा को पूर्णत: सील करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने कहा कि बिना जांच के कोई भी दूसरे राज्य की सीमा से जिले में प्रवेश ना करें ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य अधिकारियों को दिए।
ऑक्सीजन लेवल को लेकर जागरूकता लाने के निर्देश
कलेक्टर सिंह ने बैठक में कोविड से होने वाली मौतों की समीक्षा की। इस दौरान डॉक्टरों ने बताया कि मरीज लक्षण होने के बाद भी अस्पताल में भर्ती होने पर देर कर रहे हैं, वही ऑक्सीजन सैचुरेशन गंभीर होने पर ही अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस पर कलेक्टर सिंह ने ऑक्सीजन का लेवल ऑक्सीमीटर से मापने के लिए जनजागरूकता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में इसको लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार व वाल राइटिंग कराने के निर्देश सभी बीएमओ को दिए। गांवों में मितानिनों को ऑक्सीमीटर व दवाई का किट उपलब्ध करवाने के लिये कहा। जिससे लक्षणयुक्त मरीजों की ऑक्सीजन लेवल की जांच व रिपोर्ट नही मिलने पर लक्षण के आधार पर दवा प्रारम्भ की जा सके।
धरमजयगढ़ सीएचसी बनेगा कोविड अस्पताल
कलेक्टर सिंह ने समीक्षा करते हुए कहा कि धरमजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों की संख्या बहुत कम रहती है। इसलिए उस क्षेत्र के मरीजों के इलाज के लिए धरमजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड अस्पताल के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने धरमजयगढ़ सहित तमनार, लैलूंगा, बरमकेला, सारंगढ़ आदि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कोविड इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश सीएमएचओ डॉ एस.एन.केसरी को दिए।

ShareSendTweet
Previous Post

लहरों की तरह से शांत हो गया खूनी खेल का अंत

Next Post

स्वास्थ्य पर खाकी का पहरा,कोविड अस्पतालों पर रहेगी गिद्ध दृष्टि

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में NTPC लारा में 21वीं राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ ™️ 61 टीमों के 36 पुरुष एवं 25 महिला दल ले रहे हिस्सा; NTPC लारा की खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में CSR पहलों की वित्त मंत्री ने की सराहना ™️ लगभग ₹6 करोड़ की CSR सहायता से महलोई में विकसित हो रहा मॉडल स्कूल; ग्रामीण प्रतिभाओं को शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में मिल रहे नए अवसर ™️
टूटी कलम विशेष

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में NTPC लारा में 21वीं राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ ™️ 61 टीमों के 36 पुरुष एवं 25 महिला दल ले रहे हिस्सा; NTPC लारा की खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में CSR पहलों की वित्त मंत्री ने की सराहना ™️ लगभग ₹6 करोड़ की CSR सहायता से महलोई में विकसित हो रहा मॉडल स्कूल; ग्रामीण प्रतिभाओं को शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में मिल रहे नए अवसर ™️

12th November 2026
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत किरोड़ीमल नगर मंडल में जनसंपर्क, 4 नवंबर को खरसिया में प्रबुद्धजन सम्मेलन
टूटी कलम विशेष

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत किरोड़ीमल नगर मंडल में जनसंपर्क, 4 नवंबर को खरसिया में प्रबुद्धजन सम्मेलन

3rd November 2026
दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश ™️ कांग्रेस की सदस्यता नहीं, लेकिन कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय ™️ कांग्रेसियों से 2 दिन पहले दिल्ली पहुंचे रामचंद्र शर्मा ™️ शनै शनै हो रहे है सक्रिय ™️
टूटी कलम विशेष

दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश ™️ कांग्रेस की सदस्यता नहीं, लेकिन कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय ™️ कांग्रेसियों से 2 दिन पहले दिल्ली पहुंचे रामचंद्र शर्मा ™️ शनै शनै हो रहे है सक्रिय ™️

1st November 2026
मां का भव्य भंडारा 19.10.26 को संजीवनी परिसर में ™️ सुबह 11 बजे से माता रानी की इच्छा तक ™️ युवक संघ का आयोजन ™️
टूटी कलम विशेष

मां का भव्य भंडारा 19.10.26 को संजीवनी परिसर में ™️ सुबह 11 बजे से माता रानी की इच्छा तक ™️ युवक संघ का आयोजन ™️

17th October 2026
8,10 लोगों का ग्रुप होटल श्रेष्ठा में खेल सकते डांडिया ™️ कार्यक्रम आपका अपना पूरे शहर का है ™️…सुशील रामदास अग्रवाल ™️
टूटी कलम विशेष

8,10 लोगों का ग्रुप होटल श्रेष्ठा में खेल सकते डांडिया ™️ कार्यक्रम आपका अपना पूरे शहर का है ™️…सुशील रामदास अग्रवाल ™️

17th October 2026
टूटी कलम विशेष

क्या बिगाड़ के डर से ईमान बेच दोगे ™️ जिंदा रहने के लिए ईमानदारी की रुखी सुखी 02 रोटी पर्याप्त होती है ™️ मनुष्यता जीवित रहनी चाहिए ™️ इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है राजनीति हो समाज ™️ तलवे चाटने वालों का नहीं ™️

15th October 2026
Next Post

स्वास्थ्य पर खाकी का पहरा,कोविड अस्पतालों पर रहेगी गिद्ध दृष्टि

कन्टेन्टमेंट जोन में लाकडाउन 5 मई तक बढ़ा दिए गए

सरकारी संपत्ति का नुकसान,डाक्टरो से अभद्र व्यवहार,क्या इसीलिए सरकार सुविधा मुहैया करवा रही है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In