• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, August 12, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी 20-20 ऑक्सीजन बेड तैयार करने के निर्देश दिए कलेक्टर भीम सिंह ने

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
24th April 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔴ऑक्सीजन बेड बढ़ाने का काम युद्धस्तर पर जारी🔴कलेक्टर भीम सिंह ने संभाल रखा है मोर्चा🔴केआईटी के प्रथम तल में लिफ्टर से पहुंचाये गये ऑक्सिजन सिलेंडर🔴केआईटी 200, मेडिकल कॉलेज 60, लोइंग 30, लैलूंगा 20, सारंगढ़ 50 ऑक्सीजन बेड होने जा रहा है शुरू🔴

टूटी कलम रायगढ जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड व इलाज सुविधाएं, मेडिकल स्टाफ बढ़ाने का काम भी उसी तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर भीम सिंह ने इसके लिए खुद मोर्चा संभाल रखा है। रायगढ़ शहर में संचालित शासकीय कोविड अस्पतालों के साथ विकासखंड स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी ऑक्सीजन बेड बढ़ाये जा रहे हैं। केआईटी स्थित कोविड केअर सेंटर में ऑक्सीजन बेड बढ़ाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। केआईटी के फस्र्ट फ्लोर में 100 ऑक्सीजन बेड के साथ प्रशासनिक भवन में भी शुरुआत में 60 बेड शुरू करने जिसे बढ़ाते हुए 100 तक करने के निर्देश कलेक्टर सिंह ने दिए। इस प्रकार केआईटी में कुल 200 ऑक्सीजन बेड बढ़ाये जा रहे हैं। पहले से ही यहाँ 100 ऑक्सीजन बेड मौजूद है। बढ़े हुए बेड के साथ यहां 300 ऑक्सीजन सुविधा युक्त बेड की व्यवस्था हो जाएगी।
केआईटी के प्रथम तल में मशीन से लिफ्ट कर पहुंचाया जा रहा ऑक्सीजन सिलेंडर
केआईटी के ग्राउंड फ्लोर 100 आक्सीजन बेड संचालित है। इसे बढ़ाते हुये प्रथम तल पर भी ऑक्सिजनेटेड वार्ड तैयार करने का निर्णय लिया गया। भारी ऑक्सीजन सिलेंडरों को वहां तक तेजी से पहुंचाने की चुनौती को देखते हुए कलेक्टर सिंह के निर्देश पर नगर निगम से स्काई लिफ्ट और जिंदल से हायड्रा मशीन को लगाया गया है। सिलेंडर्स को उपर चढ़ाने और वार्ड तक ले जाने के लिए भी मैन पावर लगाए गए हैं। कलेक्टर भीम सिंह आज इसके निरीक्षण में पहुंचे। वहां उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जिससे सिलेंडर आसानी व सुरक्षित तरीके से प्रथम तल में तेजी से पहुंचायी जा सके। इसके साथ ही केआईटी के प्रशासनिक भवन में भी ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था करने कलेक्टर सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने वहां फौरी तौर पर 60 बिस्तर लगाने के निर्देश दिए। जिसे बढ़ाते हुए 100 तक किया जाएगा। इसके लिये उन्होंने बेड, लाइट, पंखे, कूलर इत्यादि की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए।
इसी प्रकार मेडिकल कॉलेज में भूतल में 60 बेड लगाए जा चुके हैं। जिसके निर्देश कलेक्टर सिंह ने पिछले दिनों अपने निरीक्षण के दौरान दिए थे। आज कलेक्टर सिंह ने यहां का भी निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इनके साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त बेड बढ़ाने के लिए वहां के अन्य वार्डों का निरीक्षण कर कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर में सीजीएमएससी के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के सपोर्ट से 24 बेड को जल्द चालू करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान एडीएम राजेन्द्र कटारा, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केसरी, आयुक्त नगर निगम आशुतोष पाण्डेय, ज्वाइंट कलेक्टर श्रीमती नम्रता डोंगरे, डिप्टी कलेक्टर पी.के.गुप्ता, ईई पीडब्लूडी खांबरा, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी.आदित्य, मेडिकल कालेज के प्रभारी डीन डॉ.यास्मीन खान, मेडिकल के अधीक्षक डॉ.मनोज मिंज व मेडिकल कालेज के अन्य चिकित्सकीय स्टॉफ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
दूसरे जगहों पर भी बढ़ा रहे हैं ऑक्सीजन बेड
इस दौरान कलेक्टर सिंह ने कहा कि ऑक्सीजन बेड के लिए परसदा के 36 बेड जिंदल हॉस्पिटल, लोइंग के 30 बेड, लैलूंगा में 25 बेड को तत्काल चालू करने के निर्देश दे दिये गए हैं। इसके साथ ही सारंगढ़ में 50 बेड भी चालू किया जा रहा है। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 20-20 ऑक्सीजन बेड तैयार करने निर्देश सीएमएचओ डॉ.केसरी को दिये हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों को वहां तात्कालिक राहत मिल सके।
ऑक्सीजन बेड वाले अस्पतालों में बढ़ाएं मेडिकल स्टाफ
कलेक्टर सिंह ने इसके साथ ही डॉक्टर्स, नर्सिंग व मेडिकल स्टाफ की संख्या ऑक्सीजन बेड वाले अस्पतालों में जरूरत के अनुसार बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने वार्डबॉय की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। शासन स्तर से 20 डॉक्टर्स को जिले में नियुक्त किया गया है। कलेक्टर सिंह ने उनसे संपर्क कर तकाल जॉइनिंग करवाने के निर्देश एडीएम राजेन्द्र कटारा को दिया। इसके साथ ही जिले में संचालित शासकीय व निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं की भी ड्यूटी कोविड अस्पतालों में लगाने के निर्देश सीएमएचओ को दिए।
कोविड अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश
कलेक्टर सिंह के निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में परिजनों के प्रवेश करने और एमसीएच में तोड़ फोड़ की बात सामने आई। कलेक्टर सिंह ने एमसीएच का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि परिजनों को अस्पताल के भीतर नहीं जाने दिया जाए। इससे परिजनों में भी संक्रमण का खतरा होता है।
परिजनों से की बात
निरीक्षण के दौरान अस्पताल के बाहर कुछ परिजन भी मौजूद थे। कलेक्टर सिंह ने उनसे बात कर उनके भर्ती परिवारजनों का हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को अपने हेल्पलाइन नंबर्स को हमेशा चालू रखने के निर्देश दिए।

ShareSendTweet
Previous Post

07 जिलों में बढ़ा 05 मई तक लॉकडाउन,दी जाएंगी कुछ रियायते कब कब ? कौन कौन सा जिले में बढ़ा लाकडाउन पढ़िये

Next Post

आईपीएल में संतोष सिंह इलेवन की लगातार जीत जारी है,टीम में है सभी ऑलराउंडर्स

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

हत्या के आरोप में “मोहब्बत” गिरफ्तार ™️ सिद्धांत तिवारी,राजेश जांगड़े, की टीम शिवम कोंगरे, मंजु मिश्रा, गंगाराम भगत,  राम संजीवनी वर्मा, प्रकाश गिरी,  ललित राठिया एवं महिला  ज्योति यादव ने  चखा मिली सफलता का स्वाद ™️

16th July 2026
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आयोजित  कार्यक्रम में डिवीशा शर्मा को मिला प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो दिनांक 25 जून से 29 जून तक चला कार्यक्रम

28th June 2026
छत्तीसगढ़

बिग ब्रेकिंग ओम हाइट्स के फ्लैट में चोरी ™️ मकान मालिक मुंबई में, पुलिस, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड मौके पर ™️

27th June 2026
छत्तीसगढ़

17th June 2026
छत्तीसगढ़

पुलिस से होशियारी झाड़ना महंगा पड़ गया ™️ माफी मांगना सार्वजनिक हुआ ™️

18th May 2026
छत्तीसगढ़

टूटी कलम के द्वारा पहले ही लव सेक्स धोखा ™️ मर्डर की आशंका जाहिर कर दी थी ™️ वकील की एक तरफा मोहब्बत ™️ हत्यारे का परिवार से प्रेम बन गया मौत का कारण ™️

16th May 2026
Next Post

आईपीएल में संतोष सिंह इलेवन की लगातार जीत जारी है,टीम में है सभी ऑलराउंडर्स

जब प्यास लगती है तब ही गढ्ढा खोदा जाता है,

युगल किशोर उर्वशा ने खोल दिया राशन विक्रेताओं के खिलाफ मोर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In