• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, March 9, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

जनहित के कार्यो हेतु समर्पित रहने के लिए पुरस्कार स्वरूप मिला गुलाब स्वीकार्य है :- पूनम सोंलकी

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
28th April 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

टूटी कलम रायगढ सांसद निवास में कांग्रेस द्वारा सांसद गोमती साय को गुलाब दिए जाने पर मीडिया को दी गई प्रतिक्रिया के दौरान नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेत्री पूनम सोलंकी ने कहा कि गुलाब का फूल विरोध का नही बल्कि अच्छे कार्यो व सेवाओ का प्रतीक स्वरूप दिया गया उपहार है l निःसंदेह गोमती साय के कार्यो से कांग्रेस भी प्रभावित होंगी । अच्छे कार्यो के पुरस्कार स्वरूप मिला गुलाब का फूल स्वीकार्य है । सांसद की सक्रियता किसी से नही छुपी । संसदीय क्षेत्र के हर दुख सुख के लिए उनका समर्पण आम जनता भली भांति समझती है । पुरुष प्रधान समाज आज भी महिलाओ की सक्रियता पचा नही पा रहा है । नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने सत्ता से जुड़े साथियों से कहा यह समय संकट का है । राजनीति के लिए बहुत समय मिलेगा । खतरे में पड़े आम जनता के जीवन को संकट से उबारना हम सबकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। सुविधाएं राज्य सरकार दे या फिर केंद्र यह बहस का विषय नही बल्कि मिलजुल सुविधाओ को बढ़ाना हम सबकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए ।
पार्षद साथियों की निधि से दो वेंटिलेटर की स्वीकृति देने हेतु किये गए प्रयासो का स्मरण कराते हुए भाजपा नेत्री ने कहा कि मशहूर गायक सरस्वती चंद्र का सदाबहार गीत है ‘फूल तुम्हे भेजा है खत में.. फूल नहीं मेरा दिल है’ जो आज भी लोगो के दिलों को छू जाता है। फूलों का भेजा जाना शालीनता व प्रेम का प्रतीक है । प्रेम शालीनता की जो अभिव्यक्ति फूल कर सकते है शायद आज के आधुनिक युग का कोई दूसरा नहीं कर सकता है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा निर्धारित वैक्सीन मूल्य के अंतर के विरोध स्वरूप सौपे गए गुलाब पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि कल तक इसी वैक्सीन के लगाए जाने का विरोध आपकी पार्टी के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव जी कर रहे थे । क्या आपकी सरकार अपने ही मंत्री के विरोध से कोई सरोकार नही रखती ? जिस वैक्सीन को लगाये जाने का विरोध किया गया उसके मूल्य अंतर पर सवाल उठाये जाने का हक कांग्रेस को नही है । कांग्रेस हमेशा से जन हित के मुद्दों को राजनीति में उलझा कर मूल कार्यो से दूर भागती रही है स्वर्गीय राजीव गांधी जी के बयान का स्मरण कराते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजीव जी ने कहा था कि केंद्र द्वारा जनता के लिए एक रूपये भेजा जाता है तो पंद्रह पैसा आम जनता को मिलता है। आख़िर वह कौन सा खूनी पँजा है जो जनता के हक का पच्चासी पैसा हड़प कर जाता है । सत्ता सुख की आदि हो चुकी कांग्रेस यह भूल बैठी कि केंद्र में मोदी सरकार है । अब जनता के हक का पाई पाई कोई लूट नही सकता पीएम केयर फण्ड से हर प्रदेश को आक्सीजन प्लांट के लिए राशि आबंटित किया जा चुकी है । क्रिकेट मैच व आसाम के चुनाव में व्यस्त भुपेश जी को केंद्र से मिली राशि के जरिये आक्सीजन प्लान्ट लगाने की फुर्सत नही थी । आज प्रदेश की जनता सांसों के लिए तरस रही है । आखिर उस राशि का उपयोग आक्सीजन प्लांट लगाने हेतु अब तक क्यो नही किया गया। इस बात का जवाब प्रदेश की जनता जानना चाहती है बिगड़ते हालात को देख मोदी सरकार ने छग के प्रमुख जिलो में ऑक्सीजन जनरेट सिस्टम लगाने की अनुमति दे दी है। जिसमे रायगढ़ जिला भी शामिल है । ऐसे स्तुत्य कार्य के लिए कांग्रेस द्वारा गुलाब ही दिया जाना चाहिए l

ShareSendTweet
Previous Post

वेवजह घूमने वाले हो जाये सावधान,पुलिस अधीक्षक स्वयं उतर गए है सड़क पर समझाइश देने

Next Post

डेली नीड्स एवं बेकरी को दी गई कुछ शर्तो के साथ छूट-कलेक्टर ने जारी किए आदेश

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

भारतीय क्रिकेट टीम का इतिहास ब्राह्मण खिलाड़ियों का रहा है ™️ सुनील गावस्कर से शुरू हुआ सफर लगातार जारी है ™️ ब्राह्मण जिस क्षेत्र में रहता है शीर्ष पर रहता है ™️ ब्राह्मण क्रिकेट खिलाड़ियों के नाम जानिए 👇

8th March 2026
टूटी कलम विशेष

पुलिस प्रताड़ना से युवक की मौत ™️ खरसिया थाना प्रभारी राजेश जांगड़े लाइन अटैच ™️ सोशल मीडिया के हीरो आरक्षक विशोप सिंह,योगेश साहू भी थानेदार के साथ उर्दना गए ™️

7th March 2026
टूटी कलम विशेष

भव्य आयोजन के जरिए ™️ सुशील मित्तल,सुरेश गोयल ने जीवंत रखा है होली का त्यौहार ™️ हर कोई शामिल होता है उल्लास में ™️

6th March 2026
टूटी कलम विशेष

इतना सन्नाटा क्यों है भाई ™️ शोले फिल्म का डायलॉग होली पर खरा उतरा ™️ शालीनता और शांति के साथ मनाया गया होली पर्व ™️ पुलिस प्रशासन की मेहनत तारीफे काबिल रही ™️

4th March 2026
टूटी कलम विशेष

वज्र के साथ पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च डीआईजी शशि मोहन सिंह ने  की मॉनिटरिंग ™️ शताधिक वाहनों में जवान थे मुस्तैद ™️

3rd March 2026
टूटी कलम विशेष

किस्मत के धनी सुनील अग्रवाल (लेनध्रा ) पुत्री की शादी दुबई में करके सकुशल लौटे ™️ 170 लोग शामिल हुए थे शादी में ™️

3rd March 2026
Next Post

डेली नीड्स एवं बेकरी को दी गई कुछ शर्तो के साथ छूट-कलेक्टर ने जारी किए आदेश

*दीपक मेडिकल पर प्रशासन की दबिश,1800/₹ में आक्सीमीटर बेचता पाया गया।

ये संवेदनशील, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी कब सोते है ? कब जागते है ? कब खाते है ? एक पैर रायगढ़ तो दूसरा पैर सारंगढ़,एक पैर रायगढ़ तो दूसरा पैर धरमजयगढ़ पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In