• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, August 12, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

ये संवेदनशील, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी कब सोते है ? कब जागते है ? कब खाते है ? एक पैर रायगढ़ तो दूसरा पैर सारंगढ़,एक पैर रायगढ़ तो दूसरा पैर धरमजयगढ़ पर

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
29th April 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔴कोविड उपचार के लिए सुविधाओं में लगातार किया जा रहा इजाफा, कलेक्टर भीम सिंह ने संभाल रखी है कमान🔴सारंगढ़ मंगल भवन में 50 ऑक्सीजन बेड किया जा रहा शुरू🔴केआईटी में तेजी से बढ़ा रहे ऑक्सीजन बेड, 70 आक्सीजन बेड और हुये तैयार🔴सारंगढ़ के निजी अस्पताल में भी ऑक्सीजन बेड बढ़ाने के निर्देश🔴स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने सारंगढ़ पहुंचे कलेक्टर व एसपी🔴

कोरोना मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार इजाफा किया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित कोविड अस्पतालों के साथ विकासखंड स्तर पर भी ऑक्सीजन बेड बढ़ाने पर काफी तेजी से काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर भीम सिंह व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह सारंगढ़ में संचालित कोविड अस्पतालों के निरीक्षण में पहुंचे। इस दौरान विधायक सारंगढ़ श्रीमति उत्तरी गनपत जांगड़े भी उपस्थित रही। कलेक्टर सिंह सबसे पहले सारंगढ़ के मंगल भवन में संचालित कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं को देखने पहुंचे। यहां वर्तमान में संचालित बेड, भर्ती मरीज व मेडिकल की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि मंगल भवन में 100 बेड की सुविधा तैयार की गई है। यहां 50 ऑक्सीजन बेड जल्द शुरू होने जा रहा है। जिसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि जिले के कोरोना मरीजों के उपचार के लिए लिये बाईपेप मशीनें खरीदी जा रही है जिसमें से कुछ मशीन सारंगढ़ में उपलब्ध करवायी जाएंगी। जिससे गंभीर मरीजों के इलाज में आसानी होगी।
कलेक्टर सिंह ने मंगल भवन कोविड केयर सेंटर में बढ़े बेड के अनुसार मेडिकल स्टॉफ तथा साफ.-सफाई व अन्य कार्यो के लिये जरूरी मैन पॉवर की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। अधिकारियों को मरीजों के सुविधा के लिये कुलर, पंखे पर्याप्त मात्रा में लगाने तथा मरीजों को समय से गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक नाश्ता व खाना प्रदान करने और पेयजल का विशेष ध्यान रखने के लिये कहा। अस्पताल संचालन के लिये जरूरी पीपीई किट, मास्क तथा अन्य सुरक्षा सामग्री भी हमेशा पर्याप्त संख्या में रखने के निर्देश बीएमओ दिये। कलेक्टर भीम सिंह व पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह इसके पश्चात आरएसएम अस्पताल द्वारा शुक्ला मैरीज पैलेस सारंगढ़ में प्रारंभ किये गये कोविड अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों के उपचार के लिये तैयार किये गये व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। बताया गया कि वर्तमान में 15 बेड यहां संचालित है। जिसमें से 7 ऑक्सीजन व 8 नार्मल बेड है। कलेक्टर सिंह ने भवन में जगह की उपलब्धता को देखते हुए बेड की संख्या बढ़ाने तथा सभी बेड में ऑक्सीजन की सुविधा तैयार करने के लिए कहा। इंचार्ज डॉक्टर ने बताया कि ऑक्सीजन रेग्युलेटर व मैन पावर की व्यवस्था होते ही बेड बढ़ा दिया जायेगा। कलेक्टर सिंह ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में रेग्युलेटर उपलब्ध करवा दी जायेगी। जिससे शेष नार्मल बेड को ऑक्सीजन बेड में कन्वर्ट कर लें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों के खाने-पीने व गर्मी के मौसम को देखते हुये सभी अनुकूल व्यवस्थायें करने के निर्देश दिये।


कलेक्टर सिंह ने सारंगढ़ क्षेत्र में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिये। उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्यवाही करने के लिए कहा। उन्होंने निजी कोविड अस्पतालों में शासन के निर्देश अनुसार चार्ज लिए जाने की भी जांच करने व डॉ खूबचंद बघेल योजना तथा आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों का योजनांतर्गत ही उपचार निजी अस्पतालों में सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने अंतर्राज्यीय सीमा पर कड़ी निगरानी रखने तथा वहां टेस्टिंग टीम लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश हैं कि बिना नेगेटिव रिपोर्ट के किसी भी व्यक्ति को जिले की सीमा में प्रवेश करने नहीं देना है। उन्होंने चेक पोस्ट के पास के गांवों में भवनों को चिन्हांकित कर क्वारेंटीन सेंटर बनाने के लिये कहा। कलेक्टर सिंह ने बीएमओ से मितानिनों को पल्स ऑक्सीमीटर व दवाईयों के किट वितरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर गांव में मितानिन के पास ये दोनों चीजें जरूर होनी चाहिये। जिससे गांव में लक्षणयुक्त व्यक्तियों के ऑक्सीजन लेवल की माप हो सके तथा रिपोर्ट नहीं मिलने की स्थिति में उन्हें दवाइयां दी जा सके।
इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े, बीएमओ सिदार, एसडीओपी जितेन्द्र खुटे, तहसीलदार सुनील अग्रवाल, सीईओ जनपद पंचायत अभिषेक बनर्जी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संजय सिंह सहित स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
केआईटी में तेजी से बढ़ा रहे ऑक्सीजन बेड, 70 आक्सीजन बेड और हुये तैयार
कलेेक्टर भीम सिंह आज केआईटी कालेज में संचालित कोविड केयर सेंटर के निरीक्षण में भी पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह भी साथ रहे। कलेक्टर सिंह ने यहां ऑक्सीजन बेड बढ़ाने हेतु किये जा रहे कार्यों का मुआयना किया। उन्होंने बीते दिनों अपने निरीक्षण के दौरान केआईटी में 200 अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड बढ़ाकर कुल 300 ऑक्सिजनेटेड बेड करने के निर्देश दिये थे। जिसके तहत यहां सारी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है। सीएमएचओ डॉ.केशरी ने बताया कि पहले 100 ऑक्सीजन बेड यहाँ संचालित हैं, 70 बेड और तैयार किये जा चुके हैं। इसके साथ ही शेष बेड की व्यवस्था की जा चुकी है। ऑक्सीजन सुविधा के लिए जरूरी फ्लॉवमेटर की उपलब्धता के साथ जल्द ही ये बेड भी प्रारंभ कर दिये जायेंगे। जिससे केआईटी कोविड केयर सेंटर में 300 ऑक्सीजन बेड की सुविधा तैयार हो जायेगी।
कलेक्टर सिंह ने ऑक्सीजन बेड की डिमांड को देखते हुये सारे कार्य पूरी तेजी से करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिये सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये कहा। नये तैयार किये जा रहे कोविड वार्डों में लाईट, पंखे व कुलर की फिटिंग पूरी कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने बढ़ाये जा रहे बेड के अनुसार ऑक्सीजन मोबालाईजेशन के लिये लोग तथा साफ.-सफाई के लिये स्वीपर पर्याप्त संख्या में व्यवस्था करने के निर्देश निगम आयुक्त व खाद्य अधिकारी को दिये।
कलेक्टर सिंह ने बढ़े बेड के अनुसार ऑक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था रखने व उसके रिफलिंग पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। कलेक्टर सिंह ने गंभीर मरीज जिनको चलने-फिरने में दिक्कत होती है उनकी सुविधा के लिये 10 व्हील चेयर अस्पताल को उपलब्ध करवाने के निर्देश समाज कल्याण अधिकारी को दिये। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस के जवान तैनात करने के लिये कहा।

ShareSendTweet
Previous Post

*दीपक मेडिकल पर प्रशासन की दबिश,1800/₹ में आक्सीमीटर बेचता पाया गया।

Next Post

शाबास शाबास कलेक्टर ने निभाया अपना फर्ज और एक घँटे में ही पूरे देश में बंटोर ली सुर्खियां

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

शाबास शाबास कलेक्टर ने निभाया अपना फर्ज और एक घँटे में ही पूरे देश में बंटोर ली सुर्खियां

बियर बार की जलती लाईट ने चोरी का भेद खोला

बिग ब्रेकिंग,अब ये अधिकारी घुस गया कोविड हॉस्पिटल के अंदर,जानिए कौन है ? और क्या कारण है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In